Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी मे स्थानीय थाना पुलिस ने जान पर खेलकर शराब की बड़ी खेप जब्त की है। शराब के खेप के साथ पुलिस ने पिकअप चालक को दबोच लिया। पुलिस ने ये कार्रवाई साहरघाट-बसैठ डीकेबीएम पथ के सिमरकोन के समीप किया है।बेनीपट्टी थाना परिसर में शराब बरामदगी की खेप का खुलासा करते हुए बेनीपट्टी एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली की उक्त पथ से शराब की बड़ी खेप जाने वाली है। सूचना मिलते ही एसएचओ सह पुलिस इंस्पेक्टर सीताराम प्रसाद के अगुवाई में एएलटीएफ की टीम सिमरकोन पहुँच कर…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना क्षेत्र के जिरौल गांव में होली के दिन हुई बाईक दुर्घटना से मौत मामले को लेकर मृतक बालक की मां रीना देवी ने बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार होली के दिन जिरौल गांव निवासी सुरेश साह के सात वर्षीय पुत्र देव कुमार सड़क किनारे रंग गुलाल खेल रहा था। इसी क्रम में बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी प्रेम कुमार कामत ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए बालक को ठोकर मार जख्मी कर दिया, जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने ईलाज हेतू दरभंगा के…

Read More

मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन हरियाली, हर घर नल का जल, डब्लूआईएमसी का गठन, सीपी ग्राम, सामाजिक सुरक्षा कोषांग से जुड़े मामले, सेवांत लाभ सहित विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई। उन्होंनेसभी बीडीओ को कार्यालय कार्य संस्कृति में सुधार लाने का निर्देश देते हुए कहा कि पंजियो का रखरखाव एवं संधारण में काफी सुधार लाने की आवश्यकत है। उन्होंने कार्य दक्षता में वृद्धि को लेकर जिला मुख्यालय में प्रखंडो के नाजिर का एक दिवसीय प्रशिक्षण करवाने का भी निर्देश दिया।उन्होंनेअतिक्रमित सार्वजनिक…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के बेता परसा पंचायत में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से पैक्स चुनाव सम्पन्न हो गया. पंचायत के हुर्राहि गांव स्थित पैक्स गोदाम में दो बूथ बनाया गया था। पंचायत में कुल मतदाता की संख्या 1392 है, जिसमें 752 मतदाताओं ने मतदान की।इस दौरान बूथ संख्या एक पर 30 महिला व 255 पुरूष, तथा बूथ संख्या 1(क) पर 205 महिला व 262 मतदाताओं ने अपने-अपने मतों का प्रयोग किया। चुनाव सुबह सात बजे से शाम के साढ़े चार बजे तक हुआ। शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया था, वहीं जोनल मजिस्ट्रेट…

Read More

होली के समापन बाद बढ़ती गर्मी के कारण बीच में वर्षा नहीं होने के कारण पानी का लेयर निचे जाने के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चापकल पानी देना कम कर दिया है। शहरी क्षेत्रों में तो लोग मोटर से पानी ग्यारह बजे से पूर्व ही निकल कर रख लेते है, जबकि जलसंग्रह से अनभिज्ञ ग्रामीण परिवेश में निवास करने वाले लोगों को सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। कहने को तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्पूर्ण राज्य में पेयजल संकट से छुटकारा दिलाने एवं गुणवत्ता युक्त पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सात निश्चय…

Read More

अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के आदेशानुसार जिले के सभी चिकित्सा पदाधिकारियों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के हेल्थ ऑफिशियल का सोमवार को जिले के कोविड केयर सेंटर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण एईएस/जेई की रोकथाम, प्रसार तथा उपचार से संबंधित था। ताकि गर्मियों के मौसम में एईएस/जेई के मामलों से बच्चों को सुरक्षित किया जा सके। अप्रैल से जुलाई तक के महीनों में होते हैं ज्यादातर मामले: प्रशिक्षण में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार झा ने बताया कि गर्मियों में बच्चों को ज़्यादा सावधानी बरतनी आवश्यक…

Read More

मधुबनी जिले के बिस्फी जिला स्तरीय वार्षिक खेल कुद प्रतियोगिता दक्ष मे प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय परसौनी उतरी के छात्रा चंचल कुमारी ने 800 मीटर की दौड़ में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल की है। सोमवार को आयोजित खेल में प्रथम स्थान आने पर डीडीसी विशाल राज ने प्रशस्ति पत्र एव मेडल देकर सम्मानित की। परसौनी गांव निवासी राजेंद्र साफी की पुत्री चंचल कुमारी, जो नवम् कक्षा में अध्ययनरत है। जानकारी के अनुसार इससे पहले जिला स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में भी लंबी दौड़ एवं लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल कर चुकी है। वो कमिश्नर स्तर पर आयोजित…

Read More

मधुबनी जिले के बिस्फी मे स्थानीय बिस्फी थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार सघन छापेमारी अभियान चल रही हैं, जिस दौरान बीती रात बिस्फी डीह से फरार चल रहे आरोपित जामुन मंडल एवं परियार मंडल को बीती रात न्यायालय के आदेशानुसार काफी समय से फरार चल रहे अभियुक्त को सघन छापेमारी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बिस्फी थाना अध्यक्ष राज कुमार राय ने बताया कि दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया गया है।

Read More

जिले के सुदूर क्षेत्रो में रहने वाले खेल प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर :- जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा। मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार, पटना बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वाधान में वॉटसन स्कूल के परिसर में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता दक्ष का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित जिले के सभी युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना दिखाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि जिला स्तरीय खेल में अपना बेहतर दिखाते…

Read More

मधुबनी पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल एवं विधान परिषद के नेता सम्राट चौधरी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इसको लेकर प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर कर पूर्व पार्षद सुमन कुमार महासेठ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा और भी मजबूत होगा और आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी।बधाई देने वालों में बिस्फी से स्थानीय विधायक हरि भूषण ठाकुर,भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कलीमुद्दीन शम्स, जिला मंत्री पिंटू यादव मुखिया अविनाश पासवान,…

Read More