(बता दें कि अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है आम जनता को पृथ्वी संतुलन से जागरूक करना)
दिनांक_ जून 02/2025 दिन सोमवार
मधुबनी/बिहार
न्यूज ब्यूरो – गोविन्द जोशी
जिलेभर में “विश्व साईकिल दिवस और विश्व पर्यावरण दिवस” 03 जून 2025 से 05 जून तक तीन दिवसीय स्विप जागरूकता अभियान के सफल आयोजन हेतु नोडल पदाधिकारी सह- जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक किया गया, आगे उन्होने कहा की आगामी बिहार विधानसभा की तैयारी चल रही है। जिसमें मतदाताओं के बीच मतदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु स्वीप कार्यक्रम को चलाया जाना है ताकि चुनाव में अधिक से अधिक लोग मतदान कर सकें। साथ ही कहा कि विश्व साईकिल दिवस 03/06/2025) से विश्व पर्यावरण दिवस और 05/06/2025) तक तीन दिवसीय विशेष स्वीप अभियान आयोजित किया जाएगा। बताते चलें कि जिला निर्वाचन कार्यालय (स्वीप कोषांग) मधुबनी के तत्वाधान में दिनांक 03/06/2025 को जिलास्तर पर एक साईकिल रैली का भी आयोजन होगा और यह रैली मधुबनी के वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय से प्रारंभ होकर थाना मोड़ होते हुए स्टेशन चौक के गांधी मूर्ती एवं वापस बाटा चौक होते हुए वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में समाप्त किया जाएगा। इस बैठक में 04 एवं 05 जून को भी सभी मतदान केंद्रों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर पौधरोपण, रंगोली कार्यक्रम को लेकर भी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को कई महत्वपूर्ण जवाबदेही दी गई। उक्त बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी डी.पी.आर.ओ, आई.सी.डी.एस, मधुबनी एवं डी.पी.एम. जिविका, जिला खेल पदाधिकारी, मधुबनी उपस्थित रहें।