(बता दें कि भाजपा ने आर्य कुमार पुस्तकालय में मंडल कार्यसमिति की बैठक के दौरान बताया, सरकारी योजनाओं से जुड़े लाभ को सभी के बीच अवगत कराया)
दिनांक_ मई 28/2025 दिन बुधवार
जयनगर/मधुबनी
न्यूज ब्यूरो – गोविन्द जोशी

जयनगर अनुमंडल क्षेत्र के आर्य कुमार पुस्तकालय के कैंपस में आज भाजपा मंडल कार्यसमिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष उद्धव कुंवर ने किया और संचालन राम कुमार के द्वारा किया गया। आगे बैठक को संबोधित करते हुए खजौली विधानसभा के विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का एक दायित्व बनता है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही, विभिन्न- विभिन्न प्रकार की जन_कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाते हुए कहा कि समाज के सभी वर्ग और अंतिम व्यक्ति तक विकास की मुख्यधारा से जोड़ें। तो
वहीं, जिला महामंत्री संजय महतो ने कहा कि देश के साथ- साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास हो रहा हैं और आगे उन्होंने बताया कि सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बिहार देश की अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। साथ ही अन्य वक्ताओं ने बारी- बारी से सरकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों बताया गया। इस मौके पर विधायक अरुण शंकर प्रसाद, भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिचंद्र शर्मा, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष उद्धव कुंवर, नगर अध्यक्ष सूरज गुप्ता, जिला महामंत्री प्रमिला पूर्वे, संजय महतो, मुखिया राम दास हजरा, अरविंद तिवारी, धीरेंद्र झा, गणेश पासवान, अनिल महतो, रामजी गुप्ता, गणेश पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता और सदस्य मौजूद रहें।
