(मामला_ लगातार हो रही तस्करी पर सशस्त्र सीमा बल के जवान कर रहे नाकाम)
दिनांक_ मई 24/2025 दिन शनिवार
हरने/जयनगर/मधुबनी
न्यूज ब्यूरो – गोविन्द जोशी
भारत नेपाल सीमा पर तैनात सीमा चौकी हरने के इलाके के जवानों ने विशेष गश्ती के दौरान सीमा सीमा स्तम्भ संख्या 280/32 के निकट, भारतीय क्षेत्र की तरफ से लगभग चार सौ मीटर की दूरी पर एक सफल अभियान को चलाया गया। यह कार्रवाई आज दिन शनिवार को दोपहर 12:35 बजे की गई, जिसमें नेपाल से भारत में हो रही मादक पदार्थों की तस्करी को विफल करते हुए एक नेपाली नागरिक, राम दुलार महतो, उम्र 24 वर्ष, पिता लक्ष्मण महतो, गांव नकटाझिल, थाना मइनगर, जिला धनुषा (नेपाल) को 900 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बताते चलें यह कार्रवाई उप कमांडेंट (प्रचालन) विवेक ओझा, 48वीं सीमा बल के द्वारा सटीक सूचना और उनके दिशा निर्देशन पर की गई है। जिससे दैनिक गश्ती के जवानों ने को त्वरित कार्रवाई में सफलता प्राप्त की है। जब्त गांजा एवं गिरफ्तार तस्कर को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु थाना हरलाखी को सौंप दिया गया है और 48वीं वाहिनी मुख्यालय के द्वारा जारी संदेश में कहा गया है कि समस्त सीमावर्ती नागरिकों से अपील की है कि वे नशे और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा राष्ट्रहित में सजग व जागरूक नागरिक के रूप में योगदान दें। “सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व” के मूलमंत्र के साथ सशस्त्र सीमा बल सीमाओं की सुरक्षा एवं क्षेत्रीय शांति बनाए रखने हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।