(राजद के कार्यकर्ताओं ने बच्चों के बीच कॉपी, कलम, चॉकलेट बांटा और साथ ही नि:सहाय लोगों को खिलाया खाना)
दिनांक_ जून 11/2025 दिन बुधवार
जयनगर/मधुबनी
न्यूज ब्यूरो – गोविन्द जोशी

जयनगर अनुमंडल क्षेत्र की राष्ट्रीय जनता दल की पार्टी के द्वारा आज राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। बता दें कि जन्मदिन कार्यक्रम में राजद के कार्यकर्ताओं ने जनसंवाद के माध्यम से सभी को लालू प्रसाद के द्वारा बिहार में किए गए पूर्व के विकास और कार्य को बताया गया तथा यह कार्यक्रम परवा बेलही पंचायत के रमना गांव के महादलित टोला में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष अमित यादव एवं मंच संचालन राजद के प्रखंड उपाध्यक्ष रामदेव मेहरा ने किया। इस मौके पर राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके नेता लालू प्रसाद यादव के जन्मदिवस पर केक काटकर, गरीब बच्चों के बीच कॉपी, कलम, चॉकलेट एवं जरूरतमंद नि:सहाय लोगों को खाना भी खिलाया गया, तथा मौके पर उपस्थित राजद नेता ब्रज किशोर यादव ने बताया कि आज हमारे नेता, गरीबों के मसीहा बिहार के राजनेता आदरणीय लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है। लालू यादव देश दुनिया में सामाजिक न्याय और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक हैं, आगे उन्होंने कहा कि बिहार में राजद के सर्वमान्य नेता तेजस्वी यादव अगर बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो माई बहिन योजना को लागू किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से सभी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में मिलेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह राशि लाभार्थी के खाते में सीधे हस्तांतरित किए जायेंगे और जैसे ही राजद की सरकार बनती है तो एक महीने बाद इस योजना की शुरुआत कर दी जाएंगी। साथ ही बिहार वासियों को 200 यूनिट बिजली फ्री एवं वृद्धा पेंशन का 400 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए किए जाएंगे। इस मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता प्रदीप प्रभाकर ने कहा कि लालू प्रसाद यादव बाबा साहब अंबेडकर के बाद बिहार के सामाजिक सद्भाव के दूसरे मसीहा हैं और उनके जन्मदिन को हम लोग मना कर लोगों को उनके हक के लिए जागरूक कर रहे हैं। इस मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष अमित यादव, मदरसा बोर्ड के पूर्व सदस्य फुलहसन अंसारी, राजद के जिला महासचिव गंगा चौधरी, युवा राजद के प्रदेश सचिव सचिन चौधरी, सरपंच जहाँगीर हाशमी, सीताशरण यादव, मोहम्मद जाकिर, रामनाथ यादव, दिनेश पासवान, रामबीर यादव, राम कुमार यादव, वीरेंद्र अधिकारी, कृष्णदेव यादव सहित अन्य मौजूद रहे। साथ ही कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पौधरोपण भी किया गया।

