दिनांक_ जून 09/2025 दिन सोमवार
बेनीपट्टी /मधुबनी
न्यूज ब्यूरो – गोविन्द जोशी
भाकपा- माले के कार्यकर्ताओं ने बदलो सरकार- बदलो बिहार के नारे के साथ बेनीपट्टी प्रखंड के बररी गांव से जन अभियान की शुरुआत की है। जो 16 जून तक चलेगा, इस अभियान से “दलित गरीब मजदूर- किसान जगाओ, रोजी- रोटी, वास- आवास के अधिकार बचाओ” के सवाल के साथ- साथ संविधान, लोकतंत्र बचाओ मुहिम को चलाया जा रहा है। जिसमें युवा माले नेता मयंक कुमार यादव, बेनीपट्टी प्रखंड के माले सचिव श्याम पंडित, कलुआही प्रखंड के माले सचिव शांति सहनी, अजित कुमार ठाकुर, मधवापुर प्रखंड माले सचिव कामेश्वर राम, हरलाखी प्रखंड खेग्रामस के संयोजक राम अशिष राम, फकीर पासवान, अठावनी देवी सदाय प्रमुख शामिल हुए है। आज यह टीम लगभग एक दर्जन गांवों के गरीब टोलों में संपर्क यात्रा चलाते हुए रात्रि में मेघवन दलित गरीब टोला में विश्राम करेगी।