दिनांक_ मई 29/2025 दिन गुरुवार
सिवान/बिहार
न्यूज ब्यूरो – गोविन्द जोशी
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के दौरान सिवान के दरौंदा एवं महाराजगंज में जनसंवाद किया। जनसंवाद के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर हमला करते हुए कहा कि पीएम मोदी का बिहार आना कोई नई बात नहीं है। वैसे भी इस बार बिहार में चुनाव हैं, इसलिए वो जरूर आएंगे। लेकिन सवाल ये है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह डबल इंजन वाली एनडीए की सरकार है, लेकिन क्या उन्होंने बताया कि बिहार के बच्चों को रोजगार कैसे मिलेगा। क्या उन्होंने बताया कि बिहार से पलायन कब रुकेगा। वो चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं, लेकिन क्या उन्होंने बताया कि अगर एनडीए की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा। क्या उन्होंने ये स्पष्ट किया कि थके हुए नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे या एनडीए से कोई और नेता मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में इस साल चुनाव हैं, इसलिए रोजगार, शिक्षा व्यवस्था, पलायन जैसे बिहार के मुद्दों पर बात होनी चाहिए, न कि बिहार की जनता को बरगलाने की।