Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड स्थित खाजेडीह हाई स्कूल के मैदान में 13 वर्षों से लंबित स्टेडियम से संबंधित शिकायत की सुनवाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने जनता दरबार कार्यक्रम में बीते 12 दिसंबर 2022 को की थी। सुनवाई के दौरान मौजूद रहे शिकायत कर्ता नोनदरही गांव निवासी पूर्व सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव भंडारी को स्टेडियम को पूर्ण कराए जाने के लिए आश्वस्त किया गया था। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को रिवाइज्ड स्टीमेट के आधार पर राशि आवंटित कराने तथा योजना को पूर्ण कराने का आदेश दिया था। आदेश के चार महीने बाद भी स्टेडियम को पूर्ण कराने की…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड क्षेत्र के दतुआर पंचायत वार्ड 3 के अंतर्गत कलुआही थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में रविवार को विद्युत स्पर्श घात से एक चार वर्षीय बालक की मौत हो गया। वही बालक को बचाने पहुंचे नानी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक की पहचान रहिका थाना क्षेत्र के बसौली सुगाना गांव निवासी शिव कुमार यादव के चार वर्षीय पुत्र पियूष कुमार के रूप में हुआ है। वही जख्मी महिला के पहचान पियूष कुमार के नानी लक्ष्मीपुर गांव निवासी स्व. राजाराम यादव के पत्नी सेला देवी के रूप में हुआ है। जख्मी महिला की इलाज…

Read More

मधुबनी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता “दक्ष” का शुभारंभ आज यानी 13 मार्च 2023 सोमवार को होगा। कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार, पटना, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वाधान में वॉटसन स्कूल के मैदान, खेल भवन, नगर भवन सहित आर के कॉलेज व उच्च विद्यालय शंभुआर में दक्ष खेलकूद प्रतियोगित आयोजित होगी।विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता “दक्ष” का विद्यालय स्तर पर आयोजन किया जा चुका है। इसमें चयनित सभी खिलाड़ियों द्वारा जिला स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें विजेता घोषित होने वाले खिलाड़ियों और टीमों को प्रमंडल स्तर पर और फिर राज्य स्तर पर आयोजित…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना क्षेत्र के जिरौल गांव में होली के दिन बाइक की ठोकर से जख्मी बालक का मृत्यु रविवार को ईलाज के दौरान दरभंगा के एक निजी अस्पताल में हो गया। मृतक बालक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के जिरौल गांव निवासी सुरेश साह के सात वर्षीय पुत्र देव कुमार के रूप में किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत आठ मार्च को होली के दिन बालक रंग गुलाल खेल रहे थे। इसी क्रम में बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने बाइक से ठोकर मार दी, जहां ग्रामीणों ने बाइक…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्कूटी से ले जा रहे 106 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान मुझफ्फरपुर जिला अंतर्गत कटरा थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी सम्मी कुमार के रूप में किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना एएसआई राम प्रवेश प्रजापति सशस्त्र बल के साथ गस्ती पर निकले हुए थे। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर उमगांव-बेनीपट्टी मुख्यमार्ग स्थित हिसार नीम चौक के समीप वाहन चेकिंग शुरू की, जहां उमगांव की ओर से स्कूटी पर शराब का झोला…

Read More

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कोरहिया शाखा की बैठक पार्टी कार्यालय कोरहिया में कॉमरेड राजकुमार मुखिया सरपंच की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 16 मार्च को राजेंद्र प्रसाद यादव उर्फ गुदरी यादव नगर और सदानंद ठाकुर,सोनफी साफी सभागार, कोरहिया में आयोजित बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन के 15वें जिला सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर कार्य योजना बनाई गई। बैठक को सीपीआई राज्य परिषद सदस्य किरणेश कुमार, खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव यमुना पासवान, शाखा सचिव महेंद्र साह, कपिल देव सिंह, रामपुकार मुखिया, तेतर यादव, रामसुबरन यादव,बिकाउ पासवान,प्रमोद मुखिया, युगे मुखिया, भोगी मुखिया आदि ने संबोधित किया। सीपीआई के राज्य परिषद…

Read More

मधुबनी जिले में मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए मातृ-शिशु की मृत्यु के कारणों को मैटरनल पेरिनेटल चाइल्ड डेथ सर्विलांस एंड रिस्पांस (एमपीसीडीएसआर) वेबसाइट पर अपलोड किया जाता है, ताकि मातृ-शिशु मृत्यु के आंकड़ों में कमी लाई जा सके। इसको लेकर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विकसित एमपीसीडीएसआर पोर्टल 1 नवंबर 2022 से जिला में पूर्णत: लागू किया गया है। उक्त सॉफ्टवेयर के माध्यम से शिशु मृत्यु की समीक्षा से संबंधित आंकड़े को रिकॉर्डिंग,रिपोर्टिंग, विश्लेषण आदि किया जाता है। लेकिन राज्य स्वास्थ्य समिति के समीक्षा क्रम में पाया गया कि एसआरएस 2020 के अनुसार जिले…

Read More

मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र के एनएच-105 पर लोहा चौक से पहले एक गाछी के निकट शुक्रवार को अपने आप को पुलिस बताकर एक बाइक चालक से छिनतई करते हुए एक अपराधी को लोगों ने पकड़ लिया एवं पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शुक्रवार की है।इस संबंध में जयनगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी सत्यम कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर कलुआही थाना में कांड दर्ज की गई है। दिए गए आवेदन में कहा है कि शुक्रवार की सुबह जयनगर बेला चौक से पटना के लिए दो बाइक से निकले एक बाइक पर मैं और मेरी…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के नहर्निया गांव निवासी धीरेश कुमार ने मारपीट करने के आरोप में हरलाखी गांव निवासी कई लोगों के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर कार्रवाई का मांग किया है। जख्मी युवक ने बताया कि गुरुवार की शाम हरलाखी बाजार चौक पर मुर्गा खरीदने गए थे। इसी क्रम में हरलाखी गांव निवासी सोनू कुमार सिंह, मोनू कुमार सिंह, सचीन कुमार, अंकुर कुमार समेत अन्य अज्ञात युवक अचानक गाली-गलौज करने लगा, जिसे मना करने पर अंकुर कुमार ने बेल्ट निकालकर ताबड़तोड़ मारपीट कर जख्मी कर दिया। इसी क्रम में सचीन कुमार ने जेब से छब्बीस हजार सात…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव निवासी मो. अख्तर हुसैन ने बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विगत पांच मार्च की रात दरवाजे पर बाइक खड़ी कर सोने चले गए। अगले सुबह जब जागे, तो देखा बाइक चोरी हो गई थी। फिर उन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन किया। इस बाबत थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read More