Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के हटबारिया गांव स्थित अंग्रेजिया मुसहरी टोल में एक शराबी पुत्र ने शराब के नशे में अपने मां को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सीएचसी में इलाजरत जख्मी जगतारण देवी ने बताया कि मेरा पुत्र सुरेश सदा आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता रहता है। इसी तरह गुरुवार की सुबह करीब दस बजे कही से शराब पीकर आया और बेरहमी से मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट करता देख ग्रामीणों ने बीच बचाव किया।इस बाबत थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना की पुलिस ने दिवा गस्ती के क्रम में 750 बोरी शराब को बरामद किया है, हालांकि पुलिस का भनक लगते ही सभी तस्कर भागने में सफल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार वुधवार को एएसआई ध्यानी पासवान सशस्त्र बल के साथ दिवा गस्ती पर निकले हुए थे, इसी क्रम में थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव से मनोहरपुर जाने वाली सड़क किनारे करीब आधा दर्जन बोरी दिखाई दिया। पुलिस ने जब वाहन को रोककर चेक किया, तो सभी बोरी में शराब पाया गया।इस बाबत थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि शराब को जब्त कर अज्ञात तस्कर…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के झिटकी गांव वार्ड इग्यारह में सामुदायिक भवन का शिलान्यास बीडीओ कृष्ण मुरारी, आवास पर्यवेक्षक विद्यानंद प्रसाद, पंचायत सचिव जितेन्द्र कुमार व मुखिया महेश प्रसाद मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि बहुत ही ख़ुशी की बात है कि अब लोगों की समस्याओं को देखते हुए सरकार ने मुखिया को भी समुदायिक भवन बनवाने की स्वीकृति दे दी है, जिससे कोई भी मुखिया आवश्यकता अनुसार पंद्रहवीं वित्त योजना से सामुदायिक भवन बनवा सकते है।वहीं मुखिया महेश प्रसाद ने कहा कि वार्ड इग्यारह में एक भी दालान नहीं…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को अतिक्रमण मुक्त करवाने को लेकर अंचल अधिकारी मनीष कुमार ने नेतृत्व में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, खजौली की जमीन का सीमांकन करवाया गया। सीओ मनीष कुमार ने बताया की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने को लेकर सीमांकन करवाया गया है। सभी अतिक्रमणकरियों को स्वास्थ्य केन्द्र की जमीन को खाली करने का निर्देश दिया गया है। अतिक्रमित जमीन खाली नहीं करने पर सभी अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि स्थानीय विधायक मीना कामत द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खजौली की भूमि का स्थानीय…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली मे पछुआ हवा के साथ बढ़ रही गर्मी के बीच आगलगी की घटना में वृद्धि होना सुरू हो चुका है। लेकिन प्रखंड क्षेत्र में एक भी अग्निशमन वाहन नही रहने के स्थिती में एक बार फिर आगलगी के मौसम आते ही किसी बड़ी अनहोनी की घटना को लेकर लोगों को डर सताने लगे है। मालुम हो की चौदह पंचायत में फैले खजौली प्रखंड के अधिकांस क्षेत्र सुदूर देहात का इलाका है, जबकि एक लाख से अधिक निवास कर रहे लोग प्रखंड सह अंचल कार्यालय में एक अदद अग्निशमन वाहन के लिए आजादी के पूर्व से ही…

Read More

उप विकास आयुक्त, मधुबनी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र, मधुबनी के अंतर्गत केंद्र संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई।बताते चलें कि जिले के केजरीवाल उच्च विद्यालय, झंझारपुर में फुटबॉल (बालक), वॉटसन उच्च विद्यालय में बैडमिंटन (बालक) तथा राजकीय अंबेडकर आवासीय बालिका उच्च विद्यालय में बैडमिंटन (बालिका) हेतु एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं।बैठक के दौरान भवन की स्थिति, भोजन, पेयजल आपूर्ति, शौचालय की व्यवस्था आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। उसके अतिरिक्त इन केंद्रों में विधि व्यवस्था, प्रशिक्षुओं को मिलने वाली सुविधाओं…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के भकुआ पंचायत के कसमा मरार गांव में सोमवार की रात हथियार से लैश आधे दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने किराना व्यबसाई रंजीत गुप्ता के घर में में लूटपाट की। घर के पीछे का दिवाल फांदकर अपराधियों ने घर में प्रवेश किया और गृहस्वामी का हाथ-पांव बांधकर उन्हें अपने कब्जे में लेकर घटना को अंजाम दिया। इस क्रम में अपराधियों ने दो लाख 65 हजार रुपये नकद, करीब तीन लाख रुपये के आभूषण सहित तकरीबन छह लाख रुपये मूल्य की संपति लूट ली। घटना के दौरान स्थानीय थाना की पुलिस गश्तीदल घटना स्थल के आसपास…

Read More

श्रम विभाग श्रमिकों के द्वार कार्यक्रम के तहत श्रम अधीक्षक के राकेश रंजन के नेतृत्व में रहिका प्रखंड के चयनित 7 पंचायतों में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया।इसी क्रम में रहिका प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत में मेगा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें श्रम अधीक्षक राकेश रंजन के द्वारा स्थानीय मुखिया अब्दुर राजिक तथा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रहिका गोविंद कुमार की उपस्थिति में सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों को श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई तथा सीएससी के माध्यम से ई-श्रम, लेबर कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि के लिए कैंप में ही ऑनलाइन…

Read More

मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल के जयनगर और देवधा एवं जयनगर रेल पुलिस के द्वारा शराब के मामले अलग अलग करवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब की खेप के साथ शराब तस्करी में प्रयुक्त 08 मोटरसाइकिल और एक महिला समेत 09 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। जयनगर थाना पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में नेपाली देशी अंग्रेजी शराब की खेप और शराब तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल को जप्त करते हुए महिला समेत चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। शराब मामले में पुलिस के द्वारा की कई गई करवाई को लेकर थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शराब…

Read More

मधुबनी जिले के विस्फी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के परिसर में सोमवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के द्वारा केन्द्र सरकार के आम बजट के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूलाल महतो ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन अंचल मंत्री बिंदु यादव ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला मंत्री मनोज कुमार यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार के आम बजट खिलाफ जनविरोधी नीति, महगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी के द्वारा राष्ट्रव्यापी आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि विस्फी प्रखंड मे सरकार के घोषणा के बाद…

Read More