Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव निवासी राम प्रसाद राम ने मारपीट मामले को लेकर पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार वे अपने पत्नी पलटी देवी के साथ साहरघाट साईकिल से जा रहा था। इसी दौरान फुलहर चौक पर गांव के ही इन्दल यादव उर्फ ब्रह्मदेव यादव ने टेम्पू से ठोकर मार दिया। जब बोला की इस तरह से गाड़ी क्यों चला रहे हो, जाती सूचक गाली देते हुए बगल से बांस उठाकर सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे काफी खून बहने लगा। आसपास के लोगों को जुटने…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के पिपरौन गांव स्थित एक खेल मैदान में नेहरू युवा केंद्र मधुबनी के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ कृष्ण मुरारी, थाना के एएसआई ध्यानी पासवान, पिपरौन पंचायत के मुखिया कामिनी, पंसस पंचलाल महतो, एमएसयू जिलाध्यक्ष राघवेंद्र रमन व समाजसेवी अंशु कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी होती है। खेल से शारिरिक विकास के साथ साथ मानसिक भी होता…

Read More

मधुबनी सदर अस्पताल स्थिति ब्लड बैंक का मंगलवार को सीडीएसओ टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मिली खामियों को जल्द दुरुस्त करने के टीम ने निर्देश दिए। निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर ब्लड बैंक के लाइसेंस के रिन्यूवल का निर्णय लिया जाएगा।विदित हो कि इससे पूर्व नवंबर माह में भी राज्य स्तरीय टीम ने ब्लड बैंक का निरीक्षण किया था। टीम के सदस्य एसबीडीसी जितेंद्र कुमार लाल ने बताया रक्त केंद्र का नियम है कि प्रत्येक पाँच साल में सीडीएसओ की टीम ब्लड बैंक का निरीक्षण करती है, जिसके तहत प्रत्येक डॉक्यूमेंट का अध्ययन किया जाता है।…

Read More

मधुबनी जिला अपर समाहर्ता, नरेश झा, उपाध्यक्ष, नगर परिषद, मधुबनी, संजय यादव, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, शैलेंद्र कुमार एवं सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, आशीष प्रकाश अमन द्वारा डीआरडीए सभाकक्ष में आयोजित जिला पंचायत विकास योजना से संबंधित कार्यशाला का संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।बताते चलें कि जिला पंचायत विकास योजना (डीपीडीपी) से संबंधित इस कार्यशाला में वित्तीय वर्ष 2023/24 के अंतर्गत पंचायतों की वार्षिक कार्य योजना से संबंधित सभी जानकारियां साझा की गई, जिससे आगामी वर्ष में जिले में विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त किया जा सके। इस दौरान ग्यारहवीं अनुसूची में…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के उमगांव स्थित पार्टी कार्यालय पर विशौल पंचायत के पूर्व मुखिया कॉमरेड मदन राम की अध्यक्षता में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पार्टी को और भी अधिक मजबूती देने के पर बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा राज्य सचिव सह पूर्व विधायक ककॉमरेड राम नरेश पांडेय ने पार्टी की सदस्यता नवीकरण को समय से कर लेने का अपील कार्यकर्ताओं से की। वहीं जिस पंचायत व टोला मोहल्ला में पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता नहीं है, वैसे जगहों पर नए साथियों को जोड़ने के लिए युद्ध स्तर पर सदस्यता…

Read More

उमगांव- कलुआही राज्य मार्ग के निर्माण हेतू लिए गए किसानों का भूमि, दिए जाएंगे मुआवजा मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के टीपीसी भवन में शिविर के माध्यम से दर्जनों किसानों की जमीन के कागजातों को जमा लिया गया। दरअसल भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण भारतमाला परियोजना पैकेज 1 के तहत कलुआही से उमगांव तक सड़क निर्माण की जाएगी। उक्त मार्ग में हरलाखी के माँगपट्टी, बिटुहर,हटबारिया,कलना, मोहनपुर, महादेवपट्टी व उमगांव इन सात मौजा के दर्जनों भूधारी का अर्जनाधिन भूमि की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। जिसको लेकर पूर्व में सभी भूधारी को नोटिस देकर शिविर की सूचना…

Read More

मधुबनी जिले के जयनगर से शुरुआत कर्मेश्वर मानव सेवा संस्थान उपेक्षित धार्मिक स्थलों की सौंदर्यीकरण को लेकर प्रतिबंध है। इसी कड़ी में सुरसंड प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा मानेश्वर नाथ महादेव स्थान सिमयाही परिसर में कर्मेश्वर मानव सेवा संस्थान जयनगर के तत्वावधान ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक संस्था के अध्यक्ष सह संस्थापक पंडित चन्देश्वर बाबा के द्वारा महादेव मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों द्वारा मंदिर परिसर की साफ़ सफ़ाई किया गया तथा जेसीबी के माध्यम से मंदिर के गढ़े को भरकर यत्र तत्र लगे…

Read More

मधुबनी जिले के कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-1/22 तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (प्रारंभिक) 2022 का सफल आयोजन किया गया।बताते चलें कि आयोग द्वारा उक्त परीक्षा का आयोजन दिनांक 23 दिसंबर को दो पालियों में और 24 दिसंबर 2022 को एक पालियों में आहूत किए जाने के निर्देश प्राप्त हैं।इसके लिए जिले के सदर अनुमंडल अंतर्गत कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर इसका आयोजन किया गया। जिन परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया गया उसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल, बसुआरा, क्लासिक पब्लिक स्कूल, पोल स्टार, शिवगंगा गर्ल्स प्लस टू उच्च…

Read More

प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त विशाल राज ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिले भर आए परिवादियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना एवं प्राप्त समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर संबधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।गौरतलब हो कि चीन में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर देश में भी कोरोना प्रोटोकॉल के अनुपालन पर बल दिया जा रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में उप विकास आयुक्त द्वारा जारी निर्देश के आलोक में मिलने आने वाले सभी परिवादियों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने की कहा गया। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हम सभी के हित में…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली में जाति आधारित गणना 2022 के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रतिनियुक्त प्रखंड के प्रगणकों का प्रशिक्षण शुक्रवार से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण को ले निर्धारित केन्द्र प्रखंड संसाधन केन्द्र, खजौली, बिलट सिंह बालिका जनता प्लस टू उच्च विद्यालय एवं महात्मा गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रशिक्षण शुरु हुआ। प्रशिक्षण के प्रथम दिन 40-40 के चार समूहों में कुल 160 प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रगणकों को नजरी नक्शा निर्माण, मकान सूचीकरण, विभिन्न प्रपत्रों को भरने की जानकारी दी गई। उन्हें विभिन्न प्रपत्रों को सावधानीपूर्वक काले रंग की बॉल पेन से भरने, प्रपत्रों कोई…

Read More