Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के खजौली में प्रगति समाजसेवी युवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को अरूण कुमार यादव एवं रामकुमार सिंह के संचालन में मैट्रिक/इंटर प्रखंड टॉपर्स प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी बीडीओ मनीष कुमार , कुंदन कुमार, अरूण कुमार यादव, रामकुमार सिंह, राधे यादव, रौशन कुमार, पवन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतिभा सम्मान के लिए मैट्रिक से वंदना रानी, विकास कुमार एवं अभिलाष कुमार और इंटर के विज्ञान संकाय से स्वाति प्रिया, रक्षा कुमारी, नीतीश महतो, वाणिज्य संकाय से सूरज कुमार, मो. फारूख, रामकृष्ण ठाकुर एवं…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली थाना पुलिस ने शुक्रवार की थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगह विशेष समकालीन अभियान के तहत एसआई सुरेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व करवाई करते हुए एक फरार वारंटी व एक शराब की नसा में धुत होकर हंगामा मचा रहे युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायीक हिरासत में भेज दिया।उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के कसमा मरार गांव निवासी मो. सुलेमान के पुत्र मो. आलम को गिरफ्तार कर न्यायीक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार मो. आलम के विरुद्ध कोर्ट से गिरफ्तारी…

Read More

प्रधानमंत्री पोषण योजना के अन्तर्गत बिहार सरकार के निर्देश के आलोक मे रहिका प्रखंड के अन्तर्गत जितवारपुर मे स्थित उत्कृष्ट मध्य विधालय मे 1सितंबर से 30सितंबर तक पोषण माह का वेहतर तरीके आयोजन किया जा रहा हैं। इसी के आलोक मे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार के नेतृत्व मे विद्यालय के पोषक क्षेत्र मे प्रभात फेरी निकाला गया। इसके उपरांत पोषण मेला का रहिका प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी योगेन्द्र कुमार, प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार, डीपीएमपीएम पोषण योजना के रामकुमार एवं प्रखंड साधन सेवी एमडीएम रहिका शिव कुमार चौधरी नें संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके उद्घाटन किया। इस अवसर…

Read More

जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति, अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न क्रियाकलापों यथा एंबुलेंस की सुविधा, रूटीन इम्यूनाइजेशन, परिवार नियोजन, संस्थागत प्रसव, टेलीमेडिसिन, वेक्टर बोर्न डिजीज, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी एवं गैर संचारी रोग आदि के साथ साथ दवाओं की उपलब्धता और अस्पतालों में स्वच्छता जैसे मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है। ऐसे में हमें लगातार बेहतर…

Read More

जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में थाना दिवस के अवसर पर जिले के सभी थानों में भूमि विवाद के मामलों पर त्वरित सुनवाई को लेकर अंचलाधिकारियों एवम थानाध्यक्षो द्वारा बैठक कर सुनवाई की गई एवम कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन भी किया गया। गौरतलब हो जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा निर्देश दिया गया है कि भूमिविवाद प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये एवम हर-हाल में इसका ससमय निष्पादन सुनिश्चगीत करे। उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी सीओ एवम थानाध्यक्ष प्रत्येक सप्ताह थाना दिवस पर अनिवार्य रूप से भूमिविवाद को लेकर बैठक कर मामलों का त्वरित निष्पादन…

Read More

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी के कालीदास विद्यापति साइंस कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर कुमार यादव ने विश्वविद्यालय कुलपति को पत्र लिखकर प्रधानाचार्य शुभ कुमार साहू पर पक्ष पात करने का आरोप लगाया है। आपको बता दे की विश्वविद्यालय के द्वारा एक पत्र जारी किया गया था जिसमे छात्र संघ कार्यालय को तीन दिनों के अंदर खाली कर चाभी प्रधानाचार्य को सौंपने को कहा गया था। साथ ही छात्र संघ को हिदायत दिया गया था, की यदि समय सीमा के अधीन आदेश का पालन नही किया जाता है तो छात्र संघ पर कानूनी कारवाई किया जायेगा। इसी आलोक में अध्यक्ष…

Read More

मधुबनी जिले के किसानों को तकनीक से लैस करने हेतु कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा मधुबनी द्वारा देश के नामचीन संस्थानों में प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जिले से कुल इकीस किसानों का समूह भारतीय जल प्रबंधन संस्थान भुवनेश्वर में नेशनल मिशन ऑन एग्रिकल्वरल एक्सटेंशन एण्ड टेक्नोलॉजी के तहत सब मिशन आत्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण में भाग लेंगे। किसानों के सुविधा के लिए जा रहे टीम लीडर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विजय शंकर यादव ने बताया की जिले से चयनित किसानों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेना है, जिसमे जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान…

Read More

•दवा की प्राप्ति एवं वितरण की सतत निगरानी के लिए डीवीडीएमएस पोर्टल का होता है उपयोग•बीएमएसआईसीएल से होने वाली प्राप्ति एवं बाजार से खरीदारी करने पर करनी होगी पोर्टल पर प्रविष्टि•दवा व उपकरण आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में आएगा सुधार•अब सभी प्रखंड में जरूरत के अनुसार उपलब्ध होंगे दवा एवं उपकरण•प्रखंड स्तर से ऑनलाइन कर सकते हैं डिमांड•प्रत्येक पीएससी पर दवाओं की सूची डिस्प्ले करने का डीएमई ने दिया निर्देश मधुबनी। स्वास्थ्य विभाग एवं राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मुफ्त दवा कार्यक्रम को प्रभावी बनाने की कवायद की जा रही है। राज्य के सरकारी अस्पतालों में आवश्यक…

Read More

मधुबनी जिले के खुटौना में स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार रात्रि को सीमावर्ती क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की। गुप्त सुचना मिली थी की तस्करों ने नेपाल से लाकर भारतीय क्षेत्र में खपाने की योजना में है, लिहाजा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बटेन मारी तथा चैनपुर गांव के पास नाका लगा दिया। घंटों इंतजार के बाद तस्करों ने प्लास्टिक की बोरी में बंद शराब की खेप एक के बाद एक बटेनमारी गांव के पास एक बगीचे में जमा कर रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक…

Read More

मधुबनी जिले के खुटौंना के झांझपट्टी मे स्थित सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान एसपीएस पाठशाला के संस्थापक महान शिक्षाविद सुरेश प्रसाद साहू का निधन 10सितंबर को हो गया।आपको बता दे की शिक्षा एवं समाजिक उत्थान मे उनका योगदान अविस्मरणीय रहा हैं, जिसे भुलाया नहीं जा सकता हैं। वे सहज,सुशील स्वभाव के थे। हर उम्र के लोगो मे उनकी लोकप्रियता थीं। लोग उन्हें श्रद्धा की दृष्टि से देखते थे!वे हर समय लोगो की मदद करने के आगे रहते थे!उनके निधन के बाद खुटौंना के झांझपट्टी मे स्थित एसपीएस पाठशाला के परिसर मे एसपीएस पाठशाला भारत के चैयरमेन आर के रमण की अध्यक्षता एवं…

Read More