Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड के दुखहर स्थान स्थित राजराजेश्वरी मंदिर के प्रांगण में वर्षों से जर्जर धर्मशाला का जीर्णोद्धार होगा। उक्त जानकारी देते हुए बेनीपट्टी विधानसभा के विधायक दिनोद नारायण झा ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान दुःखहर स्थान स्थित राजराजेश्वरी मंदिर के प्रांगण में अवस्थित धर्मशाला कई दिनों से जर्जर है, जिसका जीर्णोद्धार एवं निर्माण विधायक निधि से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला करीव पाँच दसक पूर्व बना था जो जर्जर हो गया है। इससे यहां आने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है। यहाँ के स्थानीय लोगों की मांग पर इसका…

Read More

केस लॉज ऑन मुटेशन के मुताबिक मृतकों के नामों पर जमाबन्दी नही चलाई जा सकती है। नियमानुकूल अंचल भ्रमण के समय उत्तराधिकारी से सही स्वामित वाले हितार्थी के नाम जमाबन्दी में परिवर्तन का प्रावधान है।लेकिन मधुबनी जिले के खजौली अंचल के चौदहों पँचायत में हजारों ऐसे भु-स्वामी हैं, जो वर्षो पूर्व मर चुके हैं। विश्वाश नही होगा किन्तु सच्चाई यह है कि जो लोग मर चुके हैं, वे लोग अभी भी अपनी जमीन का मालगुजारी स्वयं देते हैं। सरकारी अभिलेख लगान जमा रसीद पर उन लोगों का हीं नाम भुगतानकर्ता के रूप में नाम अंकित होता है। अंचल के सभी…

Read More

खेल से सारीरिक व मानसिक विकास होता है :- डॉ० संतोष मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के दीन दयाल प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में एफसीसी के द्वारा आयोजित टी-ट्वेंटी प्रीमियर लीग मैच का फाइनल मुकाबला सोठगांव व पिपरौन की टीम के बीच खेला गया, जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोठगांव की टीम ने निर्धारित 20 ऑवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं जवाब में उतरी पिपरौन की टीम ने महज 15. 3 ऑवर में 134 रन बनाकर सभी विकेट खो दिया। विजेता टीम को डॉ० संतोष सिंह कुशवाहा, संतोष…

Read More

परिवहन विभाग,बिहार के द्वारा वाहनों के परिचालन के लिए प्रति घण्टा गति सीमा निर्धारित की गयी है, तथा इसे शख्ती से लागू करने का निर्देश भी है। फिर भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों का परिचालन यत्र-तत्र सार्वजनिक पथों पर द्रुतगति एवं अनियंत्रित ढंग से हो रहा है। आये दिन कहीं न कहीं दर्घटना होती रहती है। आज से तीस- चालीस साल पहले देश/राज्यों में वाहनों की संख्या आज की तुलना में काफी कम थी। आर्थिक दृष्टकोण से संपन्न व्यक्तियों के पास ही मोटर वाहन होता था, लेकिन अब निर्धन परिवार में भी शादी में दुपहिया/ चारपहिया वाहन की…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के स्थानीय दतुआर गांव से सोमवार की देर शाम संध्या गश्ती के क्रम में 540 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस क्रम में एक टेम्पू भर जप्त की। गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान दरभंगा जिला के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी निवासी शंकर कुमार यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तार धंधेबाज को पूछताछ बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि एएसआई मदन उराँव को संध्या गश्ती के…

Read More

मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड अन्तर्गत ककरौल मे स्थित प्रसिद्ध संस्था मिथिला कला विकास समिति द्बारा बिस्फी प्रखंड के जगवन पंचायत अन्तर्गत दमला घाट मे निःशुल्क मिथिला पेंटिंग प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल ने फीता काटकर किया। इसके बाद अतिथि के रूप मे शामिल प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, एसडीएम अशोक कुमार मंडल, संस्था के सचिव मनोज कुमार झा, संस्था के अध्यक्ष ललितेश्वर झा एवं अन्य के द्बारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह मे संस्था मिथिला कला विकास समिति के द्बारा एसडीएम…

Read More

मधुबनी आर.के. कॉलेज के सेवानिवृत्ति प्रोफेसर श्रीनारायण सिंह के निधन पर मधुबनी जिले मे शोक की लहर है। बताते चले की वें भूगोल विषय के प्रसिद्ध प्रोफेसर थे। उनसे शिक्षा प्राप्त कई छात्र-छात्राएं ऊंचे पदों पर नौकरी कर आत्मनिर्भर है, और अपने समाज व परिजन का नाम रौशन कर रहे है। उनका पैतृक घर खजौली थाना अन्तर्गत मनीयरवा गांव है। उनका मधुबनी नगर के बुद्धनगर मे भी मकान है, जहाँ वें रहते थे। उनकी उम्र 76वर्ष था। वें लंबे समय से बीमार चल रहे थे, ईलाज के दौरान पटना मे उनका निधन हो गया। उन्होंने अपने पिछे तीन लड़का व…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली बाजार एवं देहाती क्षेत्र में विभिन्न आकर्षक नामों से बिना निबंधन एवं निर्धारित मानक शर्तों को पूरा किए हीं दर्जनों नैदानिक क्लिनिक, अस्पताल वर्षो से चल रहा है। नैदानिक स्थापना रजिस्ट्रीकरण और विनियमन अधिनियम 2010 के नियम 11 के अनुसार कोई भी व्यक्ति किसी नैदानिक स्थापना को तभी चलाएगा, जब वह इस अधिनियम के उपबन्धों के अनुसार समयक रूप से रजिस्ट्रीकृत किया गया है। नियम 18 के अनुसार प्रमाण पत्र को नैदानिक स्थापना में किसी सहज दृश्य स्थान पर ऐसी रीति से लगाया जाएगा, जिससे वह उस स्थापना में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति के लिए दृश्यमान…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड के दर्जनों गाँवों में नील गाय, बन्दर एवं बनैला सुअर के उपद्रव से किसान परेशान हैं। किसानों के खेतों में लगी फसलों को ये जानवर क्षति पहुँचाते हैं। नील गाय, वानर तथा सुअर झुंड में निकलते हैं। निःशस्त्र व्यक्ति पर कभी-कभार आक्रमण भी करते हैं। जिला वन पदाधिकारी को किसानों को उपर्युक्त जानवरों से त्राण के लिए कारवाई करनी चाहिए, किन्तु अभी तक उनके कानों पर जूं तक नही रेंगी है।

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी में भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीओपी फुलहर कैम्प के एसएसबी जवानों ने दो साइकिल समेत सात बोरी यूरिया खाद को जप्त किया है, हालांकि तस्कर भागने में सफल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार नाका पार्टी में शामिल एसआई जीडी पनाम लेगो, अनिल कुमार पासवान सहित अन्य एसएसबी जवानों के द्वारा सीमा स्तंभ संख्या 288/19 के समीप ड्यूटी की जा रही थी। इसी क्रम में भारत से नेपाल ले जा रहे खाद तस्करों की नजर ड्यूटी पर तैनात एसएसबी जवानों पर परते ही साइकिल समेत खाद की बोरी को छोड़…

Read More