Author: joshilivenews

बैठक में उपस्थित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पी एम ई जी पी और पी एम एफ एम ई योजनाओं को ठीक प्रकार लागू करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पूंजी के आभाव में कौशल को सही दिशा नहीं मिल पाती थी। आज सरकार द्वारा उद्यमशील लोगों को आर्थिक समर्थन देकर आगे बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में बैंकों को ऋण मुहैया कराने में बड़ा दृष्टिकोण दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अहर्ता पूर्ण करने वाले आवेदनों पर सम्यकपूर्ण विचार करते हुए तेजी से…

Read More

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रा.म. विद्यालय भौआड़ा, मधुबनी में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के जन जागरुकता के लिए कई कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक उमेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न किए गए। पर्यावरण दिवस पर जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विद्यालय स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिता,क्विज प्रतियोगिता,वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं सामुदायिक सफाई अभियान का आयोजन किया गया।विद्यालय परिवार की ओर से परिसर में कई आम के पेड़ एवं फूलों के पौधे लगाए गए।वहीं, चेतना सत्र के दौरान प्रधानाध्यापक उमेश कुमार ने कहा कि 1972 ई. में यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली ने 05 जून को प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में…

Read More

मधुबनी सदर अस्पताल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के द्वारा पौधरोपण किया गया। जिसमें एसीएमओ के अलावा दूसरे अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा फलदार तथा छायादार पौधे लगाए गए। साथ ही, वृक्ष न काटने एवं पर्यावरण को संरक्षित कर संतुलित रखने की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. आर.के. सिंह ने बताया प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं वातावरण के लिए पॉलीथिन के प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। पौधा रोपण करते हुए कहा कि एक पेड़ अपने पूरे जीवनकाल मे हर तरह…

Read More

सम्पूर्ण विश्व 2023 ई. को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मना रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार, मोटे अनाज खाने से हमारे शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्त्व प्रचुर मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है और शरीर स्वस्थ रहता है।बिहार एवं झारखण्ड एनसीसी निदेशालय द्वारा मधुबनी के जवाहर नवोदय विद्यालय में इन दिनों 34 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्त्वावधान में थलसेना कैम्प चल रहा है। सोमवार को एक रैली अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के बारे में लोगों को जागरूक करने एनसीसी कैम्प से निकली, जो रामपट्टी तक गई। रैली रामपट्टी के सरकारी विद्यालय…

Read More

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के महिनाथपुर पंचायत के जानकीनगर गांव के छह युवक बालासोर ट्रेन हादसे में लापता हो गया है। बताया जा रहा है की सभी युवक चेन्नई के एक होटल में मजदूरी करता था। लापता युवक जानकीनगर गांव के अमित मंडल,रामभरोस ठाकुर,कुलदीप ठाकुर,मनोज राम,रंजित राम,सलाम कवारी के रूप में किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही खजौली विधानसभा के विधायक अरुण शंकर प्रसाद, सीओ हर्ष हरि ने पहुंचकर परिवार से मिलकर परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।विधायक ने इस घटना की जानकारी बिहार हेल्पलाइन नंबर पर भी दिया।घटना को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ…

Read More

मधुबनी जिला मुख्यालय से सटे रहिका थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के जयनगर-दरभंगा जाने वाली मुख्य मार्ग ककरोल लाइन होटल के पास से एक शराब तस्कर को अपाची मोटरसाइकिल के साथ उस पर लदे 49 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। शराब तस्कर नेपाल के धनुषा जिला के खोजरी थाना क्षेत्र के इनरवा गांव निवासी कपिल मंडल के पुत्र सिकंदर कुमार मंडल इससे पूर्व में भी आरेर थाना कांड संख्या-90/21 शराब तस्करी मामले में जेल जा चुके हैं।उक्त जानकारी रहिका थाना अध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने दी।

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना की पुलिस ने अलग-अलग मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई ध्यानी पासवान ने शराब कांड संख्या-301/21 के अप्राथमिकी अभियुक्त खिरहर थाना क्षेत्र के सेमहली गांव निवासी अमीरुल नदाफ को गिरफ्तार किया है। वहीं एसआई अरुण दुबे ने पूर्व के मामले में वारंटी पिपरौन गांव निवासी जागेश्वर भंडारी को गिरफ्तार किया है।इस बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Read More

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 18वीं बटालियन मुख्यालय, राजनगर के कमांडेन्ट अरविंद वर्मा के अगुवाई में मिशन लाईफ कार्यक्रम के तहत साईकिल रैली निकालकर इस अभियान को चलाया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है, पर्यावरण को संरक्षण एवं जीवन शैली में बदलाव करना। इस मिशन लाईफ का शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गुजरात के केवडिया में की गई हैं। इस मिशन के शुरुआत के साथ ही भारत ने पूरी दुनिया को संकेत दे दिया है की जलवायु परिवर्तन जैसी खतरनाक मुद्दे पर संजीदा हैं और इस दिशा में गंभीरता से…

Read More

मधुबनी जिले के जयनगर में पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल के जयनगर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर रेल अधिकारियों के मिलीभगत से फुटपाथ दुकान लगाया जाता है, जिससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। घटों जाम रहने से कई रेल यात्रियों को ट्रेन तक छोड़ना पड़ता है।मालूम हो कि पटना गद्दी चौक से शहीद चौक जाने वाली मुख्य सङक एनएच 227 रेलवे के जमीन से होकर गुजरती है, जिसे अब भी स्थानीय रेल प्रशासन अपना बता कर अनाधिकृत रुप से फुटपाथ दुकान लगवाते है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार रेल प्रशासन के द्वारा बिचौलिया के माध्यम से फुटपाथ दुकान…

Read More

मधुबनी नगर में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र के द्वारा शहर के गंगासागर काली मंदिर परिसर के समीप नशामुक्ति अभियान को लेकर प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। नशामुक्ति के लिए आकर्षक चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से सैकड़ों लोगों को ब्रह्मकुमारी सेवा केन्द्र से जुड़े स्वयं सेवकों ने नशा छोड़ने से होने वाले जीवन में परिवर्तन की जानकारी से अवगत कराया। सेवा केन्द्र से जुड़े ब्रह्मकुमारी विभा बहन ने प्रदर्शनी देखने वाले लोगों को बताया कि नशा इतना हानिकारक होता है कि दैनिक जीवन में हमारे शारिरिक, परिवारिक, सामाजिक, आर्थिक उन्नति के मार्ग को अवरुद्ध कर देता है। हमारे शरीर के…

Read More