Author: joshilivenews

बता दें कि पुलिस से भाग रहे स्कॉर्पियो सवार शराब धंधेबाज ने मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली एनएच-57 पर स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद एक शराब धंधेबाज भागने में कामयाब रहा। हालांकि, पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया और स्कॉर्पियो जब्त कर ली।जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात स्थानीय गश्ती पुलिस को देख स्कॉर्पियो चालक अपनी गाड़ी को भगाने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो कन्हौली के समीप स्कूटी को टक्कर मारकर धंधेबाज पुल…

Read More

मधुबनी जिले में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त पंचायत अभियान की शुरुआत शुक्रवार से होगी। अभियान की शुरुआत उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा पटना में किया जाएगा। उसके बाद सभी जिलों में पहल शुरू कर दी जाएगी। अभियान के तहत 100 पंचायतों का चयन किया जाएगा। सीडीओ डॉ. जी.एम. ठाकुर ने बताया कि 1000 जनसंख्या पर 50 संभावित मरीजों की खोज होगी। मरीज मिलने पर प्रतिवर्ष उस पंचायत में अभियान चलाया जाएगा। 2 से कम मरीज मिलने पर पंचायत को टीबी मुक्त माना जाएगा।डॉ. ठाकुर ने बताया जिले के चयनित प्रखंड के चयनित…

Read More

मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार व कार्यपालक अभियंता ई. कुमुद रंजन ने जयनगर से खजौली सुक्की गांव तक कमला नदी के पश्चिमी व पूर्वी बांधों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।मौके पर जानकारी देते हुए एसडीओ ने बताया कि बाढ़ से पूर्व इस तरह का स्थानीय प्रशासन के सहयोग से बांधों का निरीक्षण किया जाता है। एसडीओ ने बताया कि अनुमंडल मुख्यालय से होकर गुजरने वाली करीब सात किलोमीटर कमला नदी के पश्चिमी व पूर्वी दोनों बांधों को संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया, जिसमें क्षतिग्रस्त बांधों को बाढ़ से पूर्व मरम्मती कराने के…

Read More

मधुबनी जिले के रहिका थाना पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगहों से तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बाबत रहिका थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार ने बताया कि मारपीट मामले में दो अभियुक्त कुंदन कुमार, पिता-बबलू कामत एवं राकेश कुमार, साकिन-सौराठ मारपीट मामले में कई दिनों से फरार चल रहे थे, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वही न्यायालय द्वारा निर्गत अधिपत्र के आधार पर एक वारंटी मैनेजर सहनी पिता-भोगी साहनी, सतलखा तीनों थाना-रहिका, जिला-मधुबनी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में लेने हेतु व्यवहार न्यायालय मधुबनी भेज दिया गया।

Read More

मधुबनी में नगर निकाय चुनाव की घोषणा होते ही सभी प्रत्याशी अपने-अपने नामांकन में जुट गए हैं। आज मधुबनी नगर निगम में मेयर, उप मेयर एवं पार्षद के लिए कुल 35 अभ्यर्थियों ने किया पर्चा दाखिल है।इसमें मेयर पद के लिए डॉक्टर प्रेम कांत झा साहित्य कुल तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया, तो वहीं उप मेयर पद के लिए नागेंद्र प्रसाद राउत नामांकन किये, साथ ही वार्ड पार्षद के लिए कुल 31 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया।उक्त सारी जानकारी डीआरडीए के निर्वाचन कर्मचारी राजीव कुमार ने दिए।पर्चा दाखिल करने के बाद मेयर प्रत्याशी डॉक्टर प्रेम कांत झा और उप मेयर…

Read More

देश भर में पीएम के नेतृत्व में दस साल में देश में तीव्र आर्थिक विकास हुआ है। समाज के कमजोर वर्ग,किसानों,गरीबों की आर्थिक उन्नति पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बात मधुबनी के भाजपा सांसद अशोक यादव ने सिंगिया के मच्चा गांव में सड़क सह पुल का आधारशिला रखने के बाद आयोजित सभा में कही। श्री यादव ने कहा कि पीएम मोदी में देश क तरक्की के लिए दिनरात काम कर रहे हैं। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। श्री यादव ने कहा कि नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के दम पर बिहार के मुख्यमंत्री बने…

Read More

मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के बलाठ गांव जाने वाले रास्ते में नाले के पास गुरुवार की सुबह एक युवक का शव स्थानीय लोगों ने देखा। नाले में शव मिलने की जानकारी तेजी से पूरी इलाके में फैल गई, जिससे बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों के भीड़ जुटनी शुरू हो गई। वही इस घटना की सूचना राजनगर थाना को दी गई। सूचना पाते ही राजनगर थाना पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर लगे लोगो की भीड़ को हटाया और नाले में पड़े शव को अपने कब्जे में लिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगो से शव…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड कार्यालय के सभागार में कार्यपालक पदाधिकारी हेम नारायण महतो के द्वारा बुलाई गई प्रखंड पंचायत समिति की बैठक को प्रखंड मुखिया संघ के द्वारा बैठक को बहिष्कार कर प्रखंड के मुखिया ने नही लिया बैठक में भाग। इनरवा पंचायत भवन पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश मंडल के अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया श्री मंडल ने कहा की पिछले दिनों अपने कार्यालय के प्रकोष्ठ में बीपीआरओ सह कार्यपालक पदाधिकारी हेम नारायण महतो के द्वारा जल नल संबंधित एक बैठक का आयोजन किया गया था। उक्त…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड में पंचायत उप निर्वाचन 2023 के तहत प्राप्त नाम निर्देशन प्रपत्रों कीजांच गुरुवार को स्थानीय प्रखंड कार्यालय के सभागार में निर्वाची पदाधिकारी (पं.) सह बीडीओ मनीष कुमार द्वारा की गई। जांच के दैरान निर्वाची पदाधिकारी (पं.) ने बताया की प्रखंड में ग्राम पंचायत के सदस्य (वार्ड सदस्य) पद के सही तीन पदों के विरुद्ध कुल छह नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। जांच के क्रम में सभी छह नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए। वहीं ग्राम कचहरी पंच के सही तीन पदों के विरुद्ध दो पदों पर दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र किया था। जबकि बेंता…

Read More

मधुबनी जिले के लौकही पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाल निर्मित देसी शराब को तस्करी के दौरान बरामद किया। उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया सुचना मिली थी की भारी मात्रा में शराब का जखीरा वाहन में डाल तस्करी किया जाने वाला है। त्वरित ही मिली सूचना की सत्यापन के बाद दलबल के साथ थाना क्षेत्र के करियौत गांव स्थित बनटोल में देर रात पहुंचा, जहां एक टाटा सुमो चार चक्का वाहन पर शराब का खेप डाला जा रहा था। वहीं कार्रवाई के…

Read More