Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के बिस्फी में नव पदस्थापित बेनीपट्टी अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती मनीषा ने शनिवार को बिस्फी प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंची। एसडीएम ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचते ही सबसे पहले प्रखंड कार्यालय परिसर की साफ-सफाई,आवास,शौचालय सहित कई कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीडीओ कार्यालय प्रकोष्ठ में विकास योजनाएं से संबंधित चल रहे कार्यो की विशेष जानकारी ली। नल जल योजना, शौचालय,आवास आदि योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की। एसडीएम ने सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी लेने के बाद कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।मौके पर बीडीओ मनोज कुमार,प्रभारी सीओ पूजा कुमारी एवं अन्य कर्मी मौजूद…

Read More

मधुबनी जिला के जयनगर बीआरसी में संयुक्त शिक्षक संघ मोर्चा जयनगर के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष धनिक लाल यादव ने किया।इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष धनिक लाल यादव ने कहा कि सोमवार को सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में बिहार शिक्षक नियमावली 2023 का प्रस्ताव पारित किया गया है। वह शिक्षकों के हित में नहीं है। नियमावली में कहा गया है कि अब जो भी शिक्षकों की बहाली होगी, वे राज्यकर्मी कहलाएंगे। इसके अलावा वर्तमान में पंचायती राज व नगर निकाय के तहत नियुक्त कर्मी भी इस नियमावली की नियुक्ति प्रक्रिया…

Read More

मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड के देवधा पंचायत में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत राम जानकी मंदिर,देवधा के प्रांगण में नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन द्धारा नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर एवं जागरूकता अभियान संघ द्धारा संचालित राष्ट्र सेविका समिति मधुबनी जिला कार्यवाहिका सह जिला परिषद सदस्या अंजली कुमारी के नेतृत्व में चलाया गया। इस मौके पर स्थानीय नेता अमरेश झा ने कहा की समाज के हर वर्ग सदा स्वस्थ रहें, इसलिए आज यह कैम्प लगाया गया है। इस कैंप में संबंधित बीमारी के लक्षण एवं उसका इलाज ससमय पर हो, इसको लेकर चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया…

Read More

मधुबनी जिले में मिथिला वाहिनी झंझारपुर जिला इकाई द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मिथिला वाहिनी के जिला सह प्रमुख सह कार्यक्रम संयोजक मिथिला नव वर्ष सह राजा सलहेस जन्मोत्सव रामलाल तांती के नेतृत्व में सत्तु वितरण कार्यक्रम और राजा सलहेस जन्मोत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मिथिला वाहिनी के झंझारपुर जिला प्रमुख राजकुमार मंडल भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने मिथिला वाहिनी द्वारा अपनी धरोहर और संस्कृति के रक्षार्थ सहित संरक्षण और संवर्धन हेतु तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर मजबूती से कार्य हो इस दिशा में चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा उपस्थित…

Read More

• प्रचुर मात्रा में पानी के साथ मौसमी फ़लों और ताज़ी सब्जियों का सेवन है फायदेमंद• लू के लक्ष्ण दिखने पर चिकित्सकीय परामर्श है जरुरी गर्मी की शुरुआत से ही गर्म हवाओं का प्रकोप बढ़ने लगा है। ऐसे मौसम में गर्म हवाओं के कारण लू लगने की संभावनाएं बढ़ जाती है। बढ़ते तापमान के साथ चलने वाली गर्म तेज हवाओं से शरीर को सुरक्षित एवं अनुकूल करने के लिए खान-पान के साथ दैनिक दिनचर्या में बदलाव करना जरुरी है, साथ ही नवजात शिशुओं एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण में सुधार कर गर्मी के दुष्परिणामों से सुरक्षा प्रदान की जा सकती…

Read More

जित मुंबई:- रसिका दुगल, जो मिर्जापुर और दिल्ली क्राइम जैसे लोकप्रिय शो में अपने दमदार परफॉर्मन्स के लिए जानी जाती हैं, शेरलॉक होम्स के आगामी भारतीय अडाप्शन ‘शेखर होम’ में इरीन एडलर के रूप में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस ने सिटी ऑफ जॉय के पास कोलकाता में शूटिंग शुरू कर दी है। शेरलॉक होम्स का इंडियन अडॉप्शन एक भारतीय संदर्भ में सेट किया गया है और इसके नाम और व्यक्तित्व में बंगाली स्पर्श होगा, शो की शूटिंग आज कोलकाता में शुरू हुई, और प्रतिभाशाली कलाकार और क्रू, अद्वितीय सेटिंग और कहानी के साथ, इसे बनाते हैं यह…

Read More

मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड क्षेत्र दुल्लीपट्टी अम्बेडकर मुहल्ला कबीर चौक स्थित विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि के डॉ तारकेश्वर राम एवं विशिष्ट अतिथि डॉ प्रोफेसर शिव कुमार पासवान,अध्यक्षता सेवा निवृत्त शिक्षक राम विलास राम के मंच संचालन उपेंद्र राम के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर कि 132 वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सभागार में उपस्थित सभी सदस्यों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उनको याद किया और श्रद्धाजली भी दिया गया।बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष राम विलास राम सेवा निवृत्त…

Read More

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना की पुलिस ने 30 बोतल नेपाली देशी शराब, 3 बोतल विदेशी शराब, 7 पीस बियर के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है, वहीँ, एक मौके से बाइक लेके फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बासोपट्टी थाना के पीएसआई गौरव कुमार सशस्त्र बल के साथ गस्ती पर निकले हुए थे, इसी क्रम में छतौनी चौक पर वाहन चेकिंग शुरू की। जहां नेपाल से शराब लेकर आ रहे बाईक चालक को रुकने का इशारा किया, तो तस्कर बाइक को घुमा कर भागने लगा।लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाइक पर पीछे व्यक्ति को खदेड़ कर धर…

Read More

राष्ट्रीय जनता दल परिवार जयनगर की ओर से राजद कार्यालय कमला रोड जयनगर में राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा बाबासाहेब आंबेडकर बचपन से ही विलक्षण प्रतिभावान थे। देश में दर्जनों कुप्रथा और छुआछूत के खिलाफ मुहिम चलाते हुए दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, किसान, मजदूर और समाज के अंतिम जरूरतमंदों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हे अपना अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। राजद परिवार जयनगर के सभी नेताओं ने अपने संबोधन में…

Read More

मधुबनी जिले के जयनगर में स्थानीय थाना क्षेत्र के बेतौंहा गांव में बुधवार को एसएसबी और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई में देशी कट्टा कारतूस और ब्राउन सूगर के साथ गिरफ्तार मामलें में थाने में दर्ज प्राथमिकी में पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ के क्रम में उन्होंने पुलिस को बताया कि देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार अभियुक्त रौशन कुमार को खजौली थाना क्षेत्र के खजौली गांव निवासी राम नारायण ठाकुर के द्वारा दिया गया।शुक्रवार को जयनगर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में जयनगर अनुमंडल एसडीपीओ विप्लव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों के निशानदेही पर राम नारायण ठाकुर को खजौली…

Read More