Author: joshilivenews

*डीएम अरविंद कुमार वर्मा अपने कार्यालय कक्ष में मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में जिले में टॉप रैंकिंग प्राप्त छात्रों एवं उनके अभिभावकों से मिलकर दी बधाई मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा मैट्रिक परीक्षा 2023 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के परीक्षा के प्राप्त परीक्षा परिणामों में सभी संकायों के अंतर्गत जिले में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षार्थियों से अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में मिले और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।बताते चलें कि स्कूली बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी साथ आए थे। बच्चों और उनके साथ आए अभिभावकों से मुखातिब होते हुए जिलाधिकारी ने बारी…

Read More

मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड के बरही पंचायत के चातर गांव में कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो ने किया। जिसमें जयनगर प्रखंड कांग्रेस के प्रभारी मीना देवी कुशवाहा, मुकेश कुमार सिंह, रविंद्र पौदार, सुजीत कुमार यादव, मोहम्मद आरिफ समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं आम जनता उपस्थित रहे।इस नुक्कड़ सभा में प्रमुख मुद्दा जेपीसी गठन को लेकर राहुल गांधी की रद्द किए गए सदस्यता एवं महंगाई-बेरोजगारी इन सब बातों को नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनता के बीच रखा गया।

Read More

मधुबनी जिले के फूलपारस अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात कुमार शर्मा ने शुक्रवार को अंचल पुलिस निरीक्षक फुलपरास समेत अनुमंडल प्रक्षेत्र के सभी आठों थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर मासिक अपराध की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। बैठक का आयोजन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ट में किया गया, जो करीब तीन घंटे से उपर समय तक चली।बैठक के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने क्रमवार सभी थानाध्यक्षों से उनके थाना क्षेत्र में घटित अपराधिक वारदातों की जानकारी ली तथा उसमें की गई कारर्वाई की गहन समीक्षा की। कई मामलों में हुई छिटपुट गिरफ्तारियों के बावजूद शेष बचे अभियुक्तों के गिरफ्तारी…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना की पुलिस ने दो वर्ष पूर्व हुई अपहृत लड़की को बरामद कर लिया है। हालांकि कांड में नामजद सभी आरोपित अभी भी पुलिस के पकड़ से दूर है। मिली जानकारी के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण हुआ था। इस संबंध में अपहृता की मां ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमे पहरा गांव के मो. शोएब सहित चार लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने अपहृत लड़की को बौरहर चौक के नजदीक से बरामद तो कर लिया, लेकिन कांड में…

Read More

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल कार्यालय प्रांगण स्थित एसडीओ के कार्यालय प्रकोष्ठ में गुरुवार को अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ अशोक कुमार मंडल ने की। बैठक में जनवितरण प्रणाली, रसोई गैस, राशन कार्ड, पीएम गरीब कल्याण योजना आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ अशोक कुमार मंडल ने कहा कि इस समिति के कतिपय सदस्यों की ओर से जनवितरण प्रणाली की दुकानों में डीलर के द्वारा कम अनाज का वितरण लाभुकों में करने की शिकायत की गई है। जिसके आलोक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को…

Read More

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी-पुपरी एसएच-52 पथ पर नजरा असलम चौक के निकट बिहार राज्य पुल निर्माण निगम कार्य प्रमंडल दरभंगा के अंतर्गत एक हाई लेवल ब्रिज (पुल) का निर्माण हो रहा है। यह बड़ा पुल श्री खाटू श्याम डेवलपर्स द्वारा बनाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पुल निर्माण कंपनी दानापुर पटना की है। पुल निर्माण कार्यस्थल पर लगे दो बोर्ड पर अन्य जानकारियां हैं। लेकिन, इसकी प्राक्कलित राशि कितनी है, इस बात का उल्लेख नहीं है। दोनों बोर्ड में प्राक्कलित राशि का उल्लेख किए बिना उक्त निर्माण कंपनी के द्वारा पुल का निर्माण किया जाना क्षेत्र के…

Read More

मधुबनी जिले मे वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश पर खजौली थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को स्थानीय थाना के गेट पर वाहन चेकिंग किया गया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक बाइक चालकों को रोककर हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कागजात की जांच की गई। वहीं बिना हेलमेट व कागजात के पकड़े जाने पर उनसे जुर्माना वसूला गया। इस दौरान पांच चालको से पांच हजार रुपये जुर्माने स्वरुप वसूला गया।इस मौके पर एएसआई मदन उरांव, एसआई हितेश कुमार मिश्र, मुकेश कुमार सहित थाना पुलिस बल मौजूद थे।

Read More

मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड क्षेत्र के मलंगिया पंचायत के डगहर बाध में लगातार बोड़िंग बन्द रहने से किसानों को काफी समस्या उत्पन्न हो रही हैं। सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना से किसान दिख रहे हैं नाराज। किसानों ने कहा कि बीच में कुछ ही दिन बोडिग चलाया गया था, लेकिन फिर से बन्द कर दिया गया, जिससे हम किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा पानी के वजह से हम किसानो का फसल जल रहा है। मूंग की बुआई करना था। जमीन में नमी नहीं रहने के कारण बुआई नहीं हो रहा है, लेकिन किसानो को कोई…

Read More

मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड के पङवा गांव स्थित सैनिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह सह शिक्षको एवं छात्रों का सम्मान समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजद प्रखण्ड अध्यक्ष उमेश यादव, एमएलसी प्रतिनिधि पूर्व प्रमुख सूर्यनाथ यादव एवं प्रिंसपल प्रीयंका कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर राजद अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है। शिक्षकों को बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा देनी चाहिए। जिस तरह स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ऐसे में लगता है कि शिक्षक…

Read More

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना की पुलिस ने एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बासोपट्टी गांव निवासी मो. नसीम के पुत्र मो जसुदीन के रूप में हुई है। दरअसल आरोपी युवक तकरीबन 10:30 बजे रात में अपने घर मे महिला सोई थी, उसी क्रम में चुपके से कमरे में घुसकर गलत नजरों से उसको देखा और छेड़खानी करने का प्रयास किया। सोई महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया, जिस मामले को लेकर बासोपट्टी थाना में युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई…

Read More