Author: joshilivenews

मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की ने जिले में सभावित गर्मी के मौसम को देखते हुए अधिकारियों से जिले के सभी पंचायतों में पेयजल की उपलब्धता एवं चापाकलों की अधतन स्थिति की रिपोर्ट मांगी है, साथ ही सम्बधित अधिकारियों को कई अवश्यक दिशा निर्देश भी दिए है। कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने जानकारी दी है कि जिले के सभी प्रखंडों में चापाकालों को दुरुस्त करने के लिए मैकेनिक की एक टीम बनाई गई है, जो समय समय पर संबंधित प्रखंड के खराब पड़े चापाकलों को ठीक करती है। जिलाधिकारी ने कहा कि बंद पड़े चापाकलों को लेकर स्थानीय…

Read More

मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाए जाने एवं इस अवसर पर विधिव्यवस्था संधारण को लेकर पूजा आयोजकों के साथ जिला स्तरीय बैठक किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में सभी त्योहार शांति एवं सद्भाव के वातावरण में मनाए जाने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि मधुबनी जिला प्रबुद्ध नागरिकों का जिला है और यहां के लोग शांतिप्रिय होते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी त्योहार के दौरान सभी आयोजन शांति और…

Read More

मधुबनी जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे मेटरनल हेल्थ, चाइल्ड हेल्थ, परिवार नियोजन, नियमित टीकाकरण, ई टेलीमेडिसिन, डीवीडीएमएस, एनपीसीडीसीएस, वीबीडीसीपी, एनटीईपी, एनएलईपी और फाईलेरिया, आरसीएच, प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की गई।बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अब जिले के सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। परंतु, कभी कभी ऐसा सुनने में आता है कि कुछ बिचौलिए…

Read More

लोकआस्था का महापर्व चैती छठ मंगलवार की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के अंतिम दिन सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने अन्न जल ग्रहण कर पारण किया। मधुबनी जिले के जयनगर के कमला नदी,अन्य जलाशयों में व्रतियों ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। सुबह विभिन्न जलाशयों में अर्घ्य देने के लिए लोग घरों से निकले। इस दौरान मुख्य पथों से लेकर गली मुहल्ले की सड़कों पर छठ की पारंपरिक गीत गूंजते रहे। इससे पूरा वातावरण छठमय हो गया। चारों ओर छठ मइया के गीत गूंज…

Read More

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना की पुलिस ने गस्ती के क्रम में चार मोटरसाइकिल पर लदे 1500 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बासोपट्टी थाना के एएसआई मधु कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ गस्ती पर निकले हुए थे, इसी क्रम में घोड़बंकी में वाहन चेकिंग करने लगे। गिरफ्तार तस्कर की पहचान राजा कुमार यादव मानापट्टी के रूप में किया गया है, जबकि फरार धंधेबाज की पहचान भोगेन्द्र यादव,नरेश यादव,विक्की यादव के रूप में किया गया।इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि…

Read More

मधुबनी जिले के कई प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के मस्जिदों व घरों में रोजेदारों ने मगरीब की अज़ान सुनकर पांचवे रोज़े का इफ्तार किया। जिले के कलुआही प्रखंड के स्थानीय जामा मस्जिद मे लोगों ने मिलकर इफ्तार किया। वही मोहम्मद इस्लाम ने बताया की इफ्तार के सामान की व्यवस्था मस्जिद में भी किया जाता है और मस्जिद से सटे घरों के लोग अपने-अपने घरों से भी इफ्तार का समान लेकर मस्जिद आते हैं और सभी आपस में मिलजुल कर एक साथ मस्जिद में ही इफ्तार करते हैं।वहीं, स्थानीय प्रखंड के मलमल मस्जीदे आयशा कमेटी के सदस्य फैजुल हसन ने…

Read More

मधुबनी जिले के राजनगर इस्तिथ 18वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय कमांडेन्ट अरविंद वर्मा के निर्देशानुसार “ए” कंपनी अर्राहा के कंपनी कमांडर सहायक कमांडेन्ट दयाल के द्वारा जरूरतमंद सीमावर्ती किसानों के बीच कंबल का किया वितरण।मधुबनी जिले के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 18वीं वाहिनी एसएसबी के “ए” कंपनी अर्राहा में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 18वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अर्राहा के कंपनी कमांडर सहायक कमांडेन्ट दयाल के नेतृत्व निरीक्षक समान्य रजनीश कुमार के मौजूदगी में शिविक एक्सन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद किसानों के बीच निःशुल्क कंबल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के तहत…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड के विकास मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्नयन कार्यशाला का आयोजन सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में किया गया। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित विभिन्न विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित विकास मित्रों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया। वहीं विकासात्मक योजनाओं के विभिन्न पहलुओं एवं उनके क्रियान्वयन में आने वाली कठिनाइयों की भी चर्चा इस क्रम में की गई। इस दौरान बीडीओ मनीष कुमार द्वारा सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं, सीओ मनीष कुमार द्वारा राजस्व से संबंधित योजनाओं, कृषि समन्वयक…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना मामले की एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरौन गांव निवासी राजीव रंजन के रूप में किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व बिस्फी थाना क्षेत्र मोतनाजे गांव निवासी शम्भू यादव ने अपने पुत्री की शादी पिपरौन गांव निवासी राजीव रंजन के पुत्र मोनू कुमार से करायी थी, लेकिन शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा दहेज के रूप में 15 लाख रुपये डिमांड किया गया। पैसा नहीं देने पर मारपीट कर नवविवाहिता को घर से भगा दिया था,…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से छापेमारी के दौरान बाइक समेत 170 बोतल शराब जब्त किया हैं। वहीं एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के जानकी नगर गांव निवासी मुकेश कुमार मंडल के रूप में किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई आरपी यादव सशस्त्र बल के साथ गस्ती पर निकले हुए थे। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर फुलहर गांव पहुंची, जहां महिला कारोबारी शत्रुधन मुखिया की पत्नी जानकी देवी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गयी। हालांकि सूचक के निशानदेही पर पुलिस ने कारोबारी…

Read More