Author: joshilivenews

मधुबनी जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष,छात्रों,नौजवानों,किसानों एवं मजदूरों के मुखर आवाज राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने, मोदी सरकार के दमनात्मक कार्यवाहियों, बर्बरतापूर्ण नीतियों एवं देश बचाओ संविधान बचाओ कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में एक दिवसीय सत्याग्रह संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति के समक्ष किया गया, जिसमें रविवार रहते हुए भी सैकड़ों की संख्याओं में कांग्रेस पार्टी के जिलास्तरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रो. शीतलाम्बर झा ने कहा आज देश मे मोदी अडानी की सरकार तानाशाही कर रही है। देश के…

Read More

अभी से ही जिले के सभी पुल पुलिया के भेँट की ससमय सफाई करने का दिया निर्देशबाढ़ आश्रय स्थल का भी भौतिक सत्यापन करने का दिया निर्देशलंबित डीसी बील का अविलम्ब निष्पादन का दिया निर्देश मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में डीडीसी विशाल राज एवं एडीएम नरेश झा ने जिले में संभावित हीट वेव,बाढ़ पूर्व तैयारियो,लंबित डीसी बिल आदि को लेकर जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवम जिला स्तरीय सभी अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक किया। गौरतलब हो कि जिलाधिकारी ने पिछले दिनों ही निर्देश दिया था कि हीट वेव एवं बाढ़…

Read More

मधुबनी के जेएमडीपीएल महिला महाविद्यालय के सभागार में “विविधतापूर्ण भारतीय समाज में राष्ट्रीय साँस्कृतिक एकता के लिए साँस्कृतिक राष्ट्रवाद की आवश्यकता” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। बिहार सरकार के उद्योगमंत्री सह स्थानीय विधायक समीर कुमार महासेठ, प्रधानाचार्य डॉ. मीना प्रसाद, बी.एन. मण्डल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव, आइसीपीआर, नई दिल्ली के पूर्व सदस्य सचिव डॉ. एम.पी. सिंह एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विनय कुमार दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। अतिथियों का स्वागत भाषण प्रधानाचार्य डॉ. मीना प्रसाद द्वारा किया गया। उद्घाटन भाषण देते हुए मंत्री…

Read More

मधुबनी ज़िले के आर.के. कॉलेज के 5/34 एनसीसी कंपनी के कैडेटों ने दहेज जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। उसके बाद 34 बिहार बटालियन एनसीसी, मधुबनी के कमांडिंग अफसर ले.कर्नल प्रभाकरण के.पी. एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. फूलो पासवान ने एनसीसी कैडेटों की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कम्पनी कमांडर कैप्टेन मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्त्व में रैली शहर के कई हिस्सों से गुजरती हुई आर.के. कॉलेज स्थित एनसीसी कार्यालय पर पहुँची। रैली के दौरान कैडेट्स दहेजप्रथा के विरुद्ध नारा बुलन्द करते हुए चल रहे थे। रैली को सम्बोधित करते हुए…

Read More

मधुबनी जिला के जयनगर में प्लस टू उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में जयनगर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में 09 दिवसीय जयनगर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का आज दूसरे दिन उद्घाटन करते हुए मैच का शुभारंभ किया गया। आज दूसरे दिन रविवार को फुलपरास और झंझारपुर टीम के बीच खेला गया। टॉस फुलपरास टीम ने जीता और टीम के कप्तान ने बैटिंग करने का निर्णय लिया। टीम ने 21 ओवर में 162 रन बनाए। लंच के बाद झंझारपुर टीम 19 ओवर में 163 रन बनाकर आज के मैच के विजेता बना।क्लब ने बताया कि यह टूर्नामेंट मैच 25 मार्च…

Read More

मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड के तीन पंचायत नरार पश्चिम, हरिपुर दक्षिण एवं कालिका पुर पंचायत में 2 दिन के अंदर शुरू होगा ठोस व कचरा प्रबंधन का कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। उक्त जानकारी कलुआही के बीडीओ मनीला राज ने शनिवार को नरार पश्चिम पंचायत पर कचरा अपशिष्ट प्रबंधन कार्य के लिए लाए गए सामग्री का निरीक्षण करने के क्रम में कही। बीडीओ मनीला राज ने शनिवार को नरार पश्चिम पंचायत के पंचायत भवन पर ठोस कचरा प्रबंधन कार्य के लिए लाए गए सामग्री ठेला, डस्टबिन,ई रिक्शा सहित कई सामानों का निरीक्षण किया। बीडीओ ने मुखिया जितेंद्र सिंह को…

Read More

मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड के मधेपुर पंचायत के वार्ड नंबर 14 के पूर्व वार्ड सदस्य राजकुमार राय को नल जल योजना योजना की राशि गबन करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उक्त जानकारी देते हुए कलुआही के थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया की कलुआही प्रखंड के मधेपुर पंचायत के वार्ड नंबर 14 मे नल जल योजना की राशि 6,69,806 रु. की राशि गबन के आरोप में पूर्व वार्ड सदस्य पर नीलाम पत्र वाद दायर किया गया था, जिसके आलोक में उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वार्ड सदस्य की…

Read More

चैती शारदीय नवरात्र पर्व रामनवमी शांतिपूर्वक मनाये जाने को लेकर मधुबनी जिले के कलुआही थाना पर शनिवार को कलुआही के बीडीओ मनीला राज, सीओ विकेश कुमार एवं थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। कलुआही प्रखंड के कलुआही चौक स्थित रामजानकी कुटी मंदिर, मधेपुर एवं लोहा में चैती नवरात्रा मनाया जा रहा है। बैठक में तीनों पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि एवं पूजा समिति के लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा एवं अफवाह फैलाने वालों…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बेला कोठी स्कूल के निकट से चार बोतल नेपाली देशी शराब व एक स्कॉर्पियो के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पूछताछ गिरफ्तार शराब धंधेबाज को शुक्रवार को न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया गया। जेल भेजे गए धंधेबाज की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के सुक्की जामुन चौक निवासी सरोज पासवान के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में शराब धंधेबाज सरोज पासवान एवं गाड़ी मालिक व स्थानीय मनियरवा ग्राम निवासी हरेंद्र कुमार यादव के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज किया गया है।

Read More

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड क्षेत्र के रसीदपुर गांव में ब्रह्मस्थान के परिसर स्थित कीर्तन भवन में हर्षोल्लास के साथ भक्तिमय मौहल में रविवार को नौ दिवसीय नवाह संग कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान रसीदपुर गांव सहित आस पास के गांव के 251 कन्याओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। नवाह संग कीर्तन को विधिवत रूप से बेलाही निवासी समाजसेवी संतोष झा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। वही इस दौरान लोगों की उत्साह देखने लायक बन रहे थे। रविवार के सुबह से ही महिला पुरुष की जत्था कलश शोभा यात्रा में भाग लेने के लिए पहुंचने लगे थे।…

Read More