Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के खजौली शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के सुक्की पंचायत में भवन के परिसर में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान-2 के तहत ठोस एव तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए के उद्देश्य से डस्टविन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुखिया अशोक कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को विधिवत रूप से बीडीओ मनीष कुमार, सीओ मनीष कुमार,प्रमुख कुमारी उषा,हेम नारायण महतो,जिप सदस्य दीपक कुमार सिंह,सेवा निवृत डीईओ दिनेश साफी,मुखिया अशोक कुमार सिंह, बीसी राजीव रंजन,पंचायत समिति आभा देवी,विशेश्वर झा पूर्व जिप सदस्य प्रमोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।इस दौरान पंचायत के सभी परिवार…

Read More

मधुबनी जिले के जयनगर में अवस्थित 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के समवाय मुख्यालय कमला तथा दुल्लीपट्टी में गृह मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत समवाय मुख्यालय कमला के कार्यक्षेत्र मे 130 फलदार पौधे, 252 पैकेट सब्जी के बीज, 09 सोलर लाइट एवं दुल्लीपट्टी मे 190 फलदार पौधे, 252 पैकेट सब्जी के बीज, 10 सोलर लाइट का का वितरण जरूरतमन्द लोगों के बीच किया गया। मौके पर इस तरह कुल 350 लोगों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया गया।एसएसबी के इस पहल से किसानों की खेतीबाड़ी जहां बेहतर होगी, वहीं इनकी आय भी…

Read More

मधुबनी जिले के जयनगर में अवस्थित 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की समवाय मुख्यालय गंगौर में गृह मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के मिथला सेवा समिति नवटोली मधुबनी के माध्यम से चलाये जा रहे पंद्रह दिवसीय सिलाई-कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 26 सीमावर्ती युवतियों और महिलाओं को स्वरोजगार हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण दिलाया गया। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती युवतियों और महिलाओं में स्वयं रोजगार को बढ़ावा देना है, ताकि प्रशिक्षण उपरांत अपना स्वयं रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें।कार्यक्रम के दौरान चंद्रशेखर द्वितीय कमान अधिकारी…

Read More

बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग मधुबनी के द्वारा शुक्रवार की रात भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती शहर जयनगर के बेला बांध चौक पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सभी तरह के आने-जाने वाले लोगों के अलावे वाहनों की चेकिंग की गई। उत्पाद विभाग के सब इंसपेक्टर उपेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार के द्वारा शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस विभाग के साथ उत्पाद विभाग को भी निर्देश दिया गया है। शराब बंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र…

Read More

मधुबनी जिले के जयनगर में स्थानीय प्रखंड स्तरीय वार्ड सदस्य संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष सुरेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। वार्ड सदस्यों ने बताया कि पूर्व की बैठक में ग्यारह सूत्रीं मांगों को लेकर एक मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया था, जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया, जिस कारण वार्ड सदस्यों को पुनः बैठक कर अगला रणनीति के लिए रुप रेखा तैयार किया गया है। इस दस दिनों के अंदर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तो हम लोग 5 अप्रैल को बीडीओ…

Read More

मधुबनी जिला के जयनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विप्लव कुमार ने शनिवार को जयनगर थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि थाने का सालाना औचक निरीक्षण हैं। निरीक्षण के क्रम में अभिलेखों को देखा गया। जिन बिन्दुओं पर अभिलेख संधारन नहीं था। उसे देखा गया एवं थानाध्यक्ष को अभिलेखों के संधारन का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए सीमावर्ती क्षेत्र जयनगर थाना क्षेत्र में रात्री गश्ती तेज करने, फरार वारंटी की गिरफ्तारी में तेजी लाने, शराब बंदी कानून…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना की पुलिस व मधुबनी उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दुर्गापट्टी गांव से एक मैजिक पिकअप समेत 85 काटून नेपाली शराब के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के कलना गांव निवासी ऋषिराज चौधरी, बासोपट्टी निवासी राहुल कुमार व रहिका थाना क्षेत्र के इजरा गांव निवासी सुनील कुमार के रूप में किया गया है। इस संबंध में थाना के एएसआई ध्यानी पासवान के प्रतिवेदन पर वाहन मालिक कलना गांव निवासी काशी साह, इसी गांव के शराब माफिया अंकित यादव उर्फ नागेन्द्र यादव समेत गिरफ्तार तीनों धंधेबाज के…

Read More

मधुबनी जिले के पंडोल प्रखंड के भवानीपुर में विराजमान प्रसिद्ध उगना महादेव परिसर में कर्मेश्वर् मानव सेवा संस्थान जयनगर के तत्वाधान में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई किया गया। स्वच्छता अभियान की शुरुआत संस्था के संस्थापक सह अध्यक्ष पंडित चंदेश्वर बाबा ने महादेव मंदिर में दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान संस्था के सदस्यों के द्वारा मंदिर परिसर को साफ-सफाई किया गया।इसके अलावे मंदिर के अंदर एवं बाहरी भाग में चुना एवं ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया गया।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि हमारी संस्था बारी-बारी से बिहार के सभी धार्मिक स्थलों पर इस अभियान को…

Read More

मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखण्ड क्षेत्र के औंसी जीरोमाइल सहनी टोल में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिस्फी मडंल अध्यक्ष राम सकल यादव ने किया। इस बैठक में पूर्व सांसद हुकुमदेव नरायन यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक कर कई दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 21 सदस्य बूथ कमेटी बनाना है जिसमें 33% महिलाओं को एवं सभी वर्गों के लोगों को इस बूथ कमेटी में रखना है एवं सभी लोगो को सरल एप लोड करवाना है, जिससे भारत सरकार के सभी योजनाओं के बारे में…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड क्षेत्र के मदना गांव स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में स्वर्ण कलश महोत्सव को लेकर शुक्रवार को 251कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।इस दौरान भव्य शोभा यात्रा को विधिवत रूप से संत रंधीर दास,मुरली दास,प्रो.सुभाष चंद्र सिंह,चेतन दाम प्रविधानताचार्य,महेंद्र दास ने संयुक्त रूप झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान स्वर्ण कलश महोत्सव को लेकर श्री कृष्णप्रणामी मंदिर में उत्साह के साथ भक्तिमय माहौल बना हुआ था।शोभा यात्रा मंदिर परिसर से चलकर पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए पुरानी कमला नदी से जल भरकर पुनः मंदिर परिसर लाया गया। जहां विभिन्न प्रदेश…

Read More