Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र के सिधपकला आरसीसी सड़क से बिराही जाने वाली सड़क में पूर्वी कमला नहर में पुल व पुलिया निर्माण के लिए स्थल जांच की गई है। बिराही गांव की हजारों की आबादी के लिए यह एक मात्र सड़क है। इस सड़क को बिराही गांव से पहले कमला नहर दो भागों में विभक्त करती है। नहर में पुल का निर्माण आज तक हुआ ही नहीं था। लोगों को नहर की पानी में उतर कर आना जाना मजबूरी बन चुकी है। इस समस्या से यहां लोगों ने नेता से लेकर पंचायत प्रतिनिधियों तक समाधान के लिए गुहार…

Read More

राम कृष्ण महाविद्यालय,मधुबनी में एल.एन.मूटा शिक्षक संघ इकाई द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई समारोह आयोजित हुआ। एल.एन.मूटा कालेज इकाई के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार साह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रो. रामेश्वर झा, डॉ. श्री नारायण यादव, डॉ. बिनोद कुमार झा ‘आजाद’, डॉ. लव कुश शर्मा, डॉ. अमरनाथ झा, डॉ. सैयद अबुल अफ्शाह, डॉ. श्रुतिधारी सिंह तथा डॉ. बिनोद कुमार झा को सुदीर्घ अवधि तक अध्यापन कार्य करने के बाद सेवानिवृत्ति पर भावभीनी बिदाई दी गयी। मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार सिंह झा के भगवती वन्दना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मौके पर महाविद्यालय के अवकाशप्राप्त शिक्षक डॉ.…

Read More

मधुबनी जिला के जयनगरभा में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ब्रांच कमिटी की बैठक पार्टी ब्रांच सचिव कॉमरेड शिव कुमार यादव के आवास पर कॉमरेड रामवतार सिंह की अध्यक्षता तथा पर्यवेक्षक कॉमरेड रामजी यादव,पार्टी लोकल कमिटी सचिव कॉमरेड कुमार राणा प्रताप सिंह, मुकेश कुमार के देख रेख में प्रारंभ की गई।बैठक में कॉमरेड शिव कुमार यादव,रामवतार सिंह,पुलकित गरेरी, शत्रुधन साह,लूटन साफी,शंकर महतो गंगा प्रसाद उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है ससमय पार्टी नवीकरण 2023, दुल्लीपट्टी ग्रामीण बैंक द्वारा बेवजह ग्रामीण को तंग करने एवं अन्य जनसमस्याओं के खिलाफ आंदोलन करने की सहमति बनी।

Read More

मधुबनी जिले के जयनगर में स्थानीय थाना पुलिस ने शराब तस्करी के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे छापेमारी अभियान में नेपाली देशी विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना एसआई सुप्रीया कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से थाना क्षेत्र के डोङवार वार्ड नंबर 17 में सघन चेकिंग अभियान चला कर गांव के आम के बागीचा से तीन मोटरसाइकिल पर शराब लदे बोरा को तस्कर के साथ जप्त किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति जयनगर थाना क्षेत्र के…

Read More

मधुबनी जिला के जयनगर शहर के कमलारोड काली मंदिर चौक से श्रीश्री 1008 अष्टयाम महोत्सव को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।सुबह में गाजा बाजा के साथ भव्य कलश व शोभा यात्रा निकाली गई।पुरुष व महिलाओं के हाथों में धार्मिक ध्वज तो कन्या व महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं।इस अवसर पर 251 कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा कमला रोड-भेलवा चौक-वाटर वेज चौक होते हुए जयनगर शहर में स्थित कमलानदी पर पहुंची। यहां से कलश में जलबोझी की गई। वापस मंदिर पहुंचने पर जलाभिषेक किया गया।इस अवसर पर कमिटी के…

Read More

आई.एस. पेनमई,कमांडेन्ट,एसएसबी के निर्देशानुसार मधुबनी जिले में अवस्थित 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की समवाय मुख्यालय हरने में गृह मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के चाणक्य आईटीआई ट्रेनिंग इंस्टीटयूट जयनगर के माध्यम से चलाये जा रहे 21 दिवसीय रेफ्रिजरेटर मरम्मत प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 25 सीमावर्ती बेरोजगार युवाओ को स्वरोजगार हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण दिलाया गया। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती युवाओं में स्वयं रोजगार को बढ़ावा देना है, ताकि प्रशिक्षण उपरांत युवा अपना स्वयं रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें।कार्यक्रम के दौरान चंद्रशेखर द्वितीय कमान…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा ने बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा से मुलाकात कर कमला नदी के पूर्वी तट को कटाव से स्थाई निदान को लेकर एक मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने मंत्री श्री झा को सौंपे अपने मांग पत्र में उल्लेख किया है की प्रखंड के कमला नदी के पूर्वी तट पर स्थित चतरा गौबरौरा दक्षिणी पंचायत के चतरा,बेलदारही और चतरा गौबरौरा उत्तरी पंचायत के चतरा और बलुआ वही पश्चिमी तट के कन्हौली पंचायत के कन्हौली और तुरकाहा में नदी में जल स्तर वृद्धि होने के कारण प्रत्येक वर्ष तटों का कटाव हो…

Read More

मधुबनी जिले के बासोपट्टी में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत ठोस एवं तरल कचरा उठाव एवं अपशिष्ट प्रबन्धन हेतु शुक्रवार को बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत अरघावा पंचायत के बिराटपुर गांव वार्ड संख्या सात के घरों में डस्टबिन का वितरण किया गया।जानकारी देते हुए वार्ड सदस्य संजीव पासवान ने बताया कि कुल 200 घरों में कचरा निस्तारण हेतु डस्टबिन का वितरण किया गया है, जल्द ही सभी घरों से कचरा उठाव का कार्य आरंभ कर लिया जायेगा।इस अवसर पर ग्रामीणों को सम्बोधित करते वार्ड सदस्य ने कहा कि आज जिस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जा रहा है। उस कार्य को आप…

Read More

माँ अन्नपूर्णा रक्तरक्षक, जयनगर के तत्वाधान में मधुबनी जिले के जयनगर के किसान भवन में आगामी 20मार्च को एकदिवसीय रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।जानकारी देते हुए संस्था के मुख्य संयोजक अमित कुमार राउत ने बताया कि मानव जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान जरूरी है। कोई भी 18 वर्ष से अधिक व 65 वर्ष आयु तक के स्त्री व पुरुष तीन माह के अंतराल में रक्तदान कर सकते है।जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष ई. रोहन रंजन सिंह ने कहा कि मानव जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान जरूरी है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नही होता है और…

Read More

मधुबनी जिला के जयनगर के किसान भवन में भीम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता मुख्य पार्षद कैलाश पासवान एवं मंच संचालन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को मिथिला के परम्परा के अनुसार पाग,दोपट्टा और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। दरअसल भीम चौपाल के आयोजन के लिए जेडीयू के केंद्रीय संगठन के दिशा निर्देश पर सूबे के सभी जिला व अनुमण्डल मुख्यालयों में भीम आर्मी संगठन को जोड़ने के लिए चौपाल के ज़रिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।बताया जा रहा है कि…

Read More