आई.एस. पेनमई,कमांडेन्ट,एसएसबी के निर्देशानुसार मधुबनी जिले में अवस्थित 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की समवाय मुख्यालय हरने में गृह मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के चाणक्य आईटीआई ट्रेनिंग इंस्टीटयूट जयनगर के माध्यम से चलाये जा रहे 21 दिवसीय रेफ्रिजरेटर मरम्मत प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 25 सीमावर्ती बेरोजगार युवाओ को स्वरोजगार हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण दिलाया गया। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती युवाओं में स्वयं रोजगार को बढ़ावा देना है, ताकि प्रशिक्षण उपरांत युवा अपना स्वयं रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम के दौरान चंद्रशेखर द्वितीय कमान अधिकारी (48विं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर), चाणक्य आईटीआई ट्रेनिंग इंस्टीटयूट, जयनगर के प्रधान अध्यापक अभिषेक कुमार, चाणक्य आईटीआई ट्रेनिंग इंस्टीटयूट के प्रशिक्षक बिपिन कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
कार्यक्रम के अन्त मे चन्द्र शेखर(द्वितीय कमान अधीकारी) द्वारा प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

