Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन पंचायत के आवास सहायक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जख्मी की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के सिरियापुर गांव निवासी सुधीर कुमार के रूप में किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जख्मी आवास सहायक ड्यूटी के बाद मधुबनी जा रहे थे। इसी क्रम में उमगांव बेनीपट्टी मुख्यमार्ग स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय कौआहा के समीप स्कूली बच्चे को बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गया। वहीं बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने जख्मी को सीएचसी उमगांव भर्ती करायी, जहां से…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के फुलहर गांव स्थित वार्ड संख्या-07 में आंगनबाड़ी सेविका पद पर विनय यादव की पत्नी खुशबू कुमारी को सेविका पद पर चयन कर दिया गया है। दरअसल अनुमंडल पदाधिकारी से प्राप्त निर्देशानुसार फुलहर गांव वार्ड संख्या-07 स्थित सामुदायिक भवन में बीडीओ कृष्ण मुरारी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविका की बहाली हेतू अतिरिक्त आमसभा आयोजित किया गया, जहां दोनों अभियर्थियों के कागजातों की अवलोकन के बाद खुशबू कुमारी को सेविका पद हेतू चयन किया गया।वहीं आमसभा में मौजूद दूसरे अभ्यर्थी हीना कुमारी पति संजय यादव ने अपने मायके का जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किया।मौके पर महिला…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के उमगांव स्थित भाकपा कार्यालय में पार्टी की तीन दिवसीय बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन का राज्य सम्मेलन को सफल बनाने हेतू बैठक आयोजित किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद सह भाकपा राष्ट्रीय सचिव नागेन्द्र नाथ ओझा ने बताया कि तीन दिवसीय सम्मेलन की तैयारी लगभग पूरी कर लिया गया है।इस दौरान उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि देश की जनता ने भारत माता की तिजोरी का चाबी ऐसे प्रधानमंत्री के हाथ मे दे दिया है। जिन्होंने उक्त चाबी को अदानी, अंबानी के हाथ में थमा दिया है, जिससे देश…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली मे उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक शाखा बिरौल के प्रबंधक दीपक कुमार ने कहा की भारत सरकार के निदेशानुसार केसीसी, जीएलकेसीसी, केसीसीएएच एवं केसीसीएएफ के वैसे ऋण धारक, जिन्होंने अब तक अपने आधार कार्ड का विवरण तथा अपने जमीन का विवरण एलपीसी शाखा में जमा नहीं किये हैं, वे अविलंब शाखा में जमा कर दें। अन्यथा वे सरकार के द्वारा मिलने वाले ब्याज सहायता राशि से वंचित रज जाएंगे और बैंक के द्वारा अतिरिक्त डेढ़ प्रतिशत का ब्याज भारित किया जाएगा।

Read More

मंत्री, जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार, संजय कुमार झा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में पश्चिमी कोशी नहर परियोजना अंतर्गत कार्य प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई।बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हैं मंत्री ने कहा कि बाढ़ पर प्रभावी तरीके से नियंत्रण करने हेतु कमला बराज योजना सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में शुमार है। 84 करोड़ की प्राकृत राशि से निर्मित होने वाले जनसरोकार से जुड़ी इस योजना से एक बड़ा जनसमूह लाभान्वित होगा। ऐसे में इससे संबंधित सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए।उन्होंने स्पष्ट…

Read More

विश्व शान्ति हेतु विहंगम योग समारोह का आयोजन किया गया। मधुबनी जिला में पहली बार ऐसे महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिससे विश्व कल्याणार्थ की शान्ति होती है। शहर के गंगासागर निकट एमएमसीएच के मैदान में सदगुरु आचार्य स्वतंत्रदेव महराज एवं संत प्रवर विज्ञानदेव महराज के वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा 2100 कुण्डीय मे वैदिक मंत्रों से हवन कराया जा रहा है। इस महा यज्ञ की शुभारम्भ विति संध्या वाट्सन के मैदान से शोभायात्रा पुरे शहरों में निकालकर विहंगम महायोग समारोह का प्राण प्रतिष्ठा के साथ किया जा रहा है। वही मौके पर अरुण राय एवं रत्नेश्वर सिंह उर्फ बाबू सिंह में…

Read More

आज कर्पूरी सभागार जदयू कार्यालय मधुबनी में आयोजित कार्यक्रम भीम संवाद-भीम चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र कामत ने किया तथा मंच संचालन अहमद हुसैन ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन संजय कुमार झा(मंत्री, जल संसाधन मंत्री विभाग, बिहार सरकार) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र कामत ने संजय झा को मिथिला परंपरा अनुसार पाग और दोपट्टा से सम्मानित किया तथा अन्य माननीय का भी सम्मान किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भीम राव अंबेडकर के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।अगले 13 अप्रैल के संध्या प्रत्येक पंचायत में दीप प्रज्ज्वलित कर अंबेडकर जी के उद्देश्यों को…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के बेहटा हनुमान मंदिर के पास से एएसआई चरित्र राम के नेतृत्व में एक मोटरसाइकिल सहित 50 बोतल बियर और 17 बोतल 180 एमएल शराब बरामद किया।वही मौके से शराब तस्कर भागने में सफल रहा।इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष राम कुमार ने बताया की अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

Read More

मधुबनी जिला के जयनगर में स्थानीय शहीद चौक स्थित अनुसूचित जाति जनजाति कार्यालय के सभागार में रामनवमी पर्व मनाने को लेकर एक बैठक अरविन्द तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रामनवमी कार्यक्रम आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर अरविन्द तिवारी, उपाध्यक्ष गणेश पासवान, सचिव रंजीत पासवान व कोषाध्यक्ष गोपाल भगत को मनोनीत किया गया।वहीं इक्कीस व्यक्तियों को संरक्षक बनाया गया है, जिसमें नगर पंचायत के मुख्य पार्षद कैलाश पासवान,उधव कुंवर, रंजीत गुप्ता, धीरेन्द्र झा, रमेश झा,रामविनोद सिंह, हीरा मांझी समेत अन्य शामिल हैं।मुख्य पार्षद कैलाश पासवान ने कहा कि आगामी 30 मार्च…

Read More

ललित नारायण जनता कॉलेज, झंझारपुर, मधुबनी में जी-20 समिट के अवसर पर 34 बिहार बटालियन एनसीसी की दूसरी कम्पनी के द्वारा सेमिनार हॉल में “पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण” विषय पर कैडेटों के बीच एक परिचर्चा का आयोजन कम्पनी कमान्डर कैप्टेन आर.के. ठाकुर के नेतृत्त्व में किया गया।इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नारायण झा भी उपस्थित थे। प्रधानाचार्य और एनसीसी के कंपनी कमांडर ने प्राणियों के जीवन में स्वच्छ और सुंदर पर्यावरण के महत्त्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर 34 बिहार बटालियन के जेसीओ, एनसीओ, सीनियर डिवीज़न एवं सीनियर विंग के कैडेट उपस्थित थे।

Read More