मधुबनी जिला के जयनगर में स्थानीय शहीद चौक स्थित अनुसूचित जाति जनजाति कार्यालय के सभागार में रामनवमी पर्व मनाने को लेकर एक बैठक अरविन्द तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रामनवमी कार्यक्रम आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर अरविन्द तिवारी, उपाध्यक्ष गणेश पासवान, सचिव रंजीत पासवान व कोषाध्यक्ष गोपाल भगत को मनोनीत किया गया।
वहीं इक्कीस व्यक्तियों को संरक्षक बनाया गया है, जिसमें नगर पंचायत के मुख्य पार्षद कैलाश पासवान,उधव कुंवर, रंजीत गुप्ता, धीरेन्द्र झा, रमेश झा,रामविनोद सिंह, हीरा मांझी समेत अन्य शामिल हैं।
मुख्य पार्षद कैलाश पासवान ने कहा कि आगामी 30 मार्च को रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर राम, जानकी व हनुमान की मनोरम झांकी व बैण्ड बाजा के साथ सैकड़ों श्रद्धालु महिला एवं पुरुष के साथ भब्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

