Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड जदयू कार्यालय परिसर में मंगलवार को कलुआही प्रखंड के महागठबंधन के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि के रूप मे बेनीपट्टी की विधानसभा के पूर्व विधायक भावना झा ने शिरकत किया।कार्यक्रम में जदयू, राजद, भाकपा, माकपा सहित सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम मे पूर्व विधायक भावना झा ने सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 की लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें 2024 के चुनाव में केंद्र से भाजपा को हटाना है।…

Read More

मधुबनी जिले मे गर्मी ने अपना दस्तक देना शुरू कर दिया है। नदी,नाला, तालाबो में जलस्तर तेजी से नीचे और खिसकना शुरू हो चुका है। स्थिती यह है की मधुबनी जिले के खजोली प्रखंड क्षेत्र के बीचों बीच निकलने बाली कमला नदी मार्च के शुरुआती दिनों में सूखने की कगार पर है। नदी को सूखते हुए देख कर लोगों को चिंता सताने लगे है। गर्मी के दस्तक के साथ सुख रहे नदी, नाला, तालाब की घटती हुई जलस्तर से आप सहज रूप से अनुमान लगा सकते है की कमला नदी के सुक्की साइफन पुल स्थित त्रिवेणी घाट के पास जहां…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना की पुलिस ने गस्ती के क्रम में 40 बोतल शराब समेत एक नेपाली बाइक को जब्त किया है, जबकि तस्कर भागने में सफलता हासिल कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना एएसआई मनोज कुमार सशस्त्र बल के साथ गस्ती पर निकले हुए थे।इसी क्रम में फुलहर एसएसबी कैम्प के समीप वाहन चेकिंग शुरू की, जहां नेपाली नंबर के पल्सर बाइक से शराब लेकर आ रहे तस्कर ने पुलिस को दूर से ही देख अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।इस बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

Read More

मधुबनी अनुमंडल में भीम संवाद कार्यक्रम को लेकर चंद्रा कॉम्प्लेक्स स्थित जदयू कार्यालय में हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र कामत ने किया तथा दिशा निर्देश प्रदेश सचिव सह प्रदेश मुख्यालय प्रभारी बासुदेव कुशवाहा ने दिया। कार्यक्रम प्रभारी संतोष कुमार दास ने तैयारी की समीक्षा किया।इस कार्यक्रम में पंडौल प्रखंड अध्यक्ष राधा कांत चौधरी,रहिका प्रखंड अध्यक्ष प्रभुजी झा,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अहमद हुसैन,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनी कुमारी, बचनू मंडल प्रदेश कमिटी, वासुदेव कुशवाहा,ताजमुल हुसैन,रविन्द्र कुमार चौधरी,राजा अली प्रदेश कमिटी,आलोक कुमार प्रदेश कमिटी, लक्ष्मी देवी, विनोद कुमार चौधरी,प्रभात रंजन,रविन्द्र चौधरी,दीपक मिश्रा मौजूद रहे।

Read More

•राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों को चिह्नित कर भेजने का निर्देश•राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने पत्र जारी कर सिविल सर्जन को दिया निर्देश स्वास्थ्य विभाग द्वारा ह्रदय रोग से ग्रसित बच्चों को आवश्यक जांच व इलाज के लिए उनके परिजनों के साथ पटना भेजा जायगा। ह्रदय में छेद के साथ जन्मे बच्चों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के लिए बाल हृदय योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में 20 एवं 21 मार्च को श्री सत्य साईं अस्पताल अहमदाबाद के सहयोग से बाल ह्रदय योजना के तहत निःशुल्क जांच के…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली मे रविवार की रात विशेष समकालीन अभियान के तहत थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से एक पूर्व के फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायीक हिरासत में सोमवार को भेज दिया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया की थाना क्षेत्र के सुक्की गांव निवासी रामचंद्र सिंह के पुत्र पवन कुमार सिंह और करमौली गांव निवासी महेश्वर राम के पुत्र कमलेश राम दो अलग अलग पूर्व के मामलों में अभियुक्त था। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर दोनो फरार वारंटी को उसके घर…

Read More

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड के डामु पंचायत के पंचायत भवन पर सोमवार को मुखिया नवल किशोर झा ने जनता दरबार लगाया। मुखिया ने इस दौरान लोगों के समस्या को सुनकर जल्द निदान करने का आश्वासन दिया।इस दौरान लोगों ने मनरेगा का जॉब कार्ड बनवाने, आवास योजना का लाभ नहीं मिलने, वृद्धापेंशन नही मिलने,विधवापेंशन,विकलांगता पेंशन, रासन कार्ड,चापाकल नही होने समेत विभिन्न समस्याओं को रखा। तदुपरांत मुखिया ने लोगों की विभिन्न समस्याओं को जल्द निदान कराने का आश्वासन दिया। पंचायत के लोगों ने मुखिया के इस काम की सराहना की। मुखिया नवल किशोर झा ने बताया कि इस तरह का आयोजन…

Read More

मधुबनी जिले के खुटौना मे दहेज प्रताड़ना से संबंधित लौकहा थाना में दर्ज दो वर्ष पुराने मामले के फरार आरोपित थाना क्षेत्र के एकम्मा बरमोत्तर गांव के फूल चंद पासवान के बेटे शंभू पासवान को पुलिस ने रविवार रात उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लौकहा थाने में एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज दो वर्ष पुराने मामले के फरार आरोपित थाना क्षेत्र के ही बसनिया बलानपट्टी की कलावती देवी को भी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Read More

मधुबनी नगर के सुड़ी हाई स्कूल के मैदान में रविवार से आरंभ हुई श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है। सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ इसका विधिवत शुभारंभ हुआ। वही शाम में पहले दिन वृंदावन से आई व्यास गोर प्रिया की ओर से श्रद्धालुओ को सुखदेव का जन्म व परीक्षित के श्राप की कथा सुनाई गई। कथा संध्या 5बजे से प्रारंभ होकर रात के 9बजे तक चलता है। इस दौरान श्रद्धालुओ की काफी भीड़ देखी जा रहीं है। यह भागवत कथा का आयोजन मनोकामना हनुमान मंदिर समिति सूड़ी स्कूल के सौजन्य से हो रहा है।…

Read More

मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुसैनपुर खवासटोल स्वयंसेवी संस्था डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन के द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में भाग 8 के छात्रों ने भाग लिया, जिसमें सुमन कुमार को प्रथम पुरस्कार दिया गया। वहीं, प्रिया कुमारी को द्वितीय पुरस्कार एवं रौनक कुमार चौधरी को तीसरे पुरस्कार फाउंडेशन की ओर से दिया गया। यह पुरस्कार स्कूल के शिक्षक कृपानंद झा के हाथों प्रदान किया गया। पुरस्कार प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के द्वारा इस तरह के कार्यक्रम से समाज के निचले तबके तक के छात्रों को अपना हुनर…

Read More