मधुबनी नगर के सुड़ी हाई स्कूल के मैदान में रविवार से आरंभ हुई श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है। सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ इसका विधिवत शुभारंभ हुआ। वही शाम में पहले दिन वृंदावन से आई व्यास गोर प्रिया की ओर से श्रद्धालुओ को सुखदेव का जन्म व परीक्षित के श्राप की कथा सुनाई गई। कथा संध्या 5बजे से प्रारंभ होकर रात के 9बजे तक चलता है। इस दौरान श्रद्धालुओ की काफी भीड़ देखी जा रहीं है। यह भागवत कथा का आयोजन मनोकामना हनुमान मंदिर समिति सूड़ी स्कूल के सौजन्य से हो रहा है।
किस दिन क्या है कार्यक्रम :
श्रद्धालुओ को सृष्टि वर्णन, कपिल देव संवाद, 14 जड़ भरत चरित्र, अजामिल उपाख्यान प्रहलाद चरित्र, वामन अवतार की कथा सुनने को मिलेगा। 15 को श्री राम जन्म, रामकथा, श्री कृष्ण जन्म नन्दोत्सव 16 को पूतना वध, मारवन चौरी लीला, बाल लीलाए, श्री गिरीराज पूजन, 17 श्री कृष्ण गोपी महारास उधव गोपी संवाद, कृष्ण रुकमणी विवाह
18 को श्री कृष्ण के अन्य विवाह, श्री सुदामा चरित्र, रक्षित मोक्ष व्यास पूजन, 19 को भक्ति जागरण एवं भंडारा संध्या 3 बजे से भक्तो के आगमन तक। इसे सफल बनाने में अरुण राय, कैलाश साह, राजू राज, अध्यक्ष लालबाबू राउत, कोषाध्यक्ष संजीव पूर्वे रघुवंशी, सचिव अमित पंजियार, वही भरत कारक, प्रकाश पूर्वे, मनोज पूर्वे, सुनील कुमार, सुनील महतो, पंकज पंजियार सहित अन्य लोग कमिटी के कार्यक्रम को सफल बनाने मे लगे है।
