Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के कारमेघ उत्तरी पंचायत के लौकहा बाजार स्थित प्रतिटोल में फुलपरास के एसडीएम अभिषेक कुमार ने कर्मियों के साथ कैंप लगाकर वंचित राशनकार्ड धारियों से आवेदन प्राप्त कर जांच उपरांत राशन कार्ड निर्गत किया जा रहा है। कैंप में मौजूद एसडीएम अभिषेक कुमार से पूछने पर बताया कि अभी तक तकरीबन 150 आवेदन आय प्रमाण पत्र के साथ प्राप्त हुए हैं, जिसमें तत्काल 60 आवेदनों को जनप्रतिनिधियों से सलाह मशविरा कर तथा स्थल निरीक्षण कर वंचित कार्ड धारियों का आवेदन वेरीफाई कर लिया गया है। शेष बचे आवेदनों को कर्मियों से वेरीफाई करवा कर कार्ड…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के पाली मोहन पंचायत के रामपुर पाली में 16 नवंबर की रात दो अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी करने का असफल प्रयास किया। बाइक चोरों की तस्वीर हुई सीसीटीवी में कैद हो गयी। गृह स्वामी रामपुर पाली गांव निवासी भाजपा नेता बरुन कुमार सिंह ने बताया कि 16 नवंबर की रात दो अज्ञात चोर बाइक चोरी करने की मनसा से हमारे दरवाजे पर पहुचा। इसी बीच दरबाजे पर ही सो रहे हमारे लड़का की जागने की आहट सुनाई देने पर चोर भागने में सफल रहा। गृहस्वामी बरुन कुमार सिंह ने बताया कि इस बात…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड के भकुआ पंचायत के वार्ड न-13 के ग्रामीणों ने स्थानीय अंचल अधिकारी को एक संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन देकर वार्ड न-13 स्थित सर्वजनिक कुआं को अतिक्रमण मुक्त करवाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने आवेदन में उल्लेख किया है कि जनहित में पंचायत स्तर से उक्त कुआं का उड़ाही करवाया गया था। इससे उक्त कुआं से लोग लाभान्वित हो रहे थे, किन्तु वार्ड के ही एक व्यक्ति द्वारा उक्त कुआं की जमीन को अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे वार्ड के लोगों को काफी कठिनाई हो रही है। इधर अंचल अधिकारी मनीष कुमार ने बताया की…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली के स्थानीय प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखंड के सभी मुखिया, पंचायत सचिव एवं प्रखंड कार्यालय कर्मियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जैव विविधता समिति, सतर्कता समिति, बाल श्रम निषेध समिति के गठन, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के क्रियान्वयन सहित अन्य विन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी मुखिया एवं पंचायत सचिवों को सोमवार तक सभी समितियों का गठन कर उसका प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध करा देने का निर्देश दिया गया।बीडीओ श्री कुमार ने कहा की सभी पंचायत एवं पंचायत…

Read More

मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड में के सलेमपुर व बासुकी बिहारी दक्षिणी पंचायत में बिहार सरकार के अति महत्वाकांक्षी योजना लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन कार्य में भ्रष्टचार का मामला सामने आया है, जिसमें सृजित पद पर्यवेक्षक के बहाली में धांधली की बात सामने आई है। इसको लेकर सलेमपुर पंचायत के राजेश शर्मा और बासुकी बिहारी दक्षिणी पंचायत के राजेश कुमार मंडल ने लोक शिकायत में मामला दर्ज कराया है, जिसकी गुरुवार को सुनवाई की गई।आवेदकों ने बताया कि हमलोग वर्ष 2017 से ही सीएलटीएस के तौर पर स्वच्छता ग्रही के रूप में कार्य कर…

Read More

वृंदावन से आई कथा वाचिका के द्वारा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के दिन दयाल प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हो चुकी है। कथा के पहले दिन शुक्रवार को 251 कन्याओं के द्वारा गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। सभी कन्याएं कथा स्थल से कतारबद्ध होकर राधे मैया की जयकारे लगाते हुए जमुनी नदी पहुंची, जहां से जल भरकर उमगांव नहर पुल स्थित हनुमान मंदिर का परिक्रमा की। फिर वापस कलश लेकर कथा स्थल पर पहुंची, जहां पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के सोठगांव गांव निवासी वसीरा खातून ने मारपीट करने समेत अन्य कई गंभीर आरोपों में गांव के ही सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पूर्व का केस नहीं उठाने को लेकर विगत 4 नवंबर को ग्रामीण मुमताज अंसारी, मो. अजरुद्दीन, मो. खलील, मो. शमसुद्दीन, नसीमा खातून, परवीना खातून व शायरा खातुन सभी लाठी, डंडे, खंती व फरसा से लैस होकर एक साथ आंगन में प्रवेश किया। फिर केस नहीं उठाने को लेकर सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया। जब जान बचाने के लिए भागने लगी तो मुमताज…

Read More

मधुबनी जिले के बिस्फ़ी थाना क्षेत्र के बैंगरा गांव में शराब पीकर दो चचेरे भाई आपस में मारपीट करने के मामले में बिस्फी पुलिस ने दोनों को दबोच कर एक दूसरे के पत्नी के लिखित आवेदन पर कार्रवाई की है।बिस्फी थाना अध्यक्ष राज कुमार राय ने बताया कि बैंगरा गांव निवास प्रमोद राम एवं राजा राम दोनो चचेरे भाई हैं। दोनो ने शराब पीकर आपस मे गाली गलौज एवं मारपीट कर रहा था, इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई। जहां बिस्फी के थाना पुलिस बल द्वारा दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसमें दोनो के पत्नी ने एक दूसरे…

Read More

मधुबनी समाहरणालय के सामने आंबेडकर प्रतिमा स्थल के पास तकरीबन चार वर्षों से वेतन से वंचित महिला समेत कुल 6शिक्षक आमरण अनशन कर रहे हैं। आमरण अनशन का तीसरे दिन भी इन लोगो की समस्या का कोई हल उच्च पदाधिकारियो द्बारा नहीं करने से अनशनकारियों मे आक्रोश पनप रहा हैं।मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,बिस्फी के हठधर्मितता के विरुद्ध कुल छः (06) शिक्षक शैलेन्द्र प्रसाद सिन्हा, पंकज कुमार ठाकुर, कविता कुमारी, ओम प्रकाश, सुरेंद्र साफी, मुकेश कुमार का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन कर रहे हैं। इन शिक्षकों का कहना है कि उच्च न्यायालय के न्यायादेश के अनुपालन में अपर मुख्य…

Read More

चाइल्ड लाइन सब सेंटर जयनगर के द्वारा चाइल्ड लाइन से दोस्ती कार्यक्रम के तहत दुल्लीपट्टी पंचायत में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आज पांचवे दिन पंचायत के प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के बीच बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों का शोषण रोकने व बाल अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। चाइल्ड लाइन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दुल्लीपट्टी पंचायत के मुखिया रूपम कुमारी ने बताई कि बच्चों के शोषण को रोकने के लिए चाइल्ड लाइन अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध है। अगर कहीं भी बाल विवाह होता है, तो उसकी…

Read More