वृंदावन से आई कथा वाचिका के द्वारा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू
मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के दिन दयाल प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हो चुकी है। कथा के पहले दिन शुक्रवार को 251 कन्याओं के द्वारा गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। सभी कन्याएं कथा स्थल से कतारबद्ध होकर राधे मैया की जयकारे लगाते हुए जमुनी नदी पहुंची, जहां से जल भरकर उमगांव नहर पुल स्थित हनुमान मंदिर का परिक्रमा की। फिर वापस कलश लेकर कथा स्थल पर पहुंची, जहां पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी कलश को स्थापित कराया गया।
इधर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से पूरे ईलाके का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। कमिटी के अध्यक्ष सह स्थानीय मुखिया पति बिसुन मंडल ने बताया कि वृंदावन से आई कथावाचिका अम्बिका देवी के द्वारा सात दिनों तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सुनाया जाएगा। यह कथा संध्या 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक होगी। उन्होंने कहा कि समस्त ग्रामीणों के सहयोग से यहां विगत 10 वर्षो से भागवत कथा होती आ रही है। वहीं पहले दिन कथा को सुनने सैकड़ों श्रदालुओं की भीड़ देखा गया।
इस मौके पर पर उपाध्यक्ष राजलाल सहनी, वरिष्ठ सदस्य के रूप में जीबछ झा, सचिव हिरालाल यादव, उपसचिव माइजन महतो, कोषाध्यक्ष संजय पासवान, उपकोषाध्यक्ष रामदयाल यादव, सदस्य अंशु कुमार, विशाल कुमार, रामविलास साह, दिनेश ठाकुर, रामगुलाम साह, धनेश्वर पासवान, रामप्रीत महतो, भोगेंदर सदा, रामबाबू यादव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण श्रदालु मौजूद थे।