Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के बेला बांध चौक के समीप बेतौंहा जाने वाली मुख्य सरक बांध किनारे मंगलवार को बंद बोरी में एक उम्र करीब 25 वर्षीय महिला का शव संदेहास्पद हालत में पाया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने शव मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी अन्य जगह से शव को लाकर फेंका गया है। जानकारी के अनुसार बेला बांध चौक के समीप बांध किनारे बंद बोरी को देख ग्रामीणों को शक हुआ तो जयनगर थाना पुलिस को यह सूचना दी गई। थाना एसआई बीडी…

Read More

केंद्र सरकार ने 2025 तक भारत को टीबी (यक्ष्मा) मुक्त करने का निर्णय लिया है। सरकार इसके लिए प्रयासरत भी है। इसी आलोक में टीबी मरीजों के लिए सरकार तथा अन्य संस्थाओं के द्वारा कई पहल किए जा रहे हैं। सरकार यक्ष्मा मरीजों को उपचार व पौष्टिक आहार लेने के लिए निक्षय पोषण राशि भी उपलब्ध करवा रही है। साथ ही कई संस्थाओं एवं आम लोगों के लिए सरकार निक्षय मित्र योजना का भी संचालन कर रही है। जिसके तहत कोई भी व्यक्ति टीबी मरीजों को गोद लेकर पौष्टिक आहार व अन्य प्रकार से सहयोग कर सकता है। वहीं कुछ…

Read More

मधुबनी जिले के फुलपरास के कालापट्टी श्री दुर्गा मंदिर निर्माण हेतु आज भूमि पूजन समस्त पंचायत वासी के सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें युवा समाज सेवी प्रमोद कुमार मंडल ने कहा कि 50 फीट लंबा और 34 फीट चौड़ा मंदिर का भव्य आकर्षक निर्माण किया जाएगा, जिसमें लगभग 35 लाख की लागत खर्च होगा। मंदिर निर्माण कमेटी के सदस्य इंद्रदेव मंडल ने कहा कि पुराना मंदिर जर्जर होने के कारण नए सिरे से मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है, जिसमें संपूर्ण पंचायत वासियों का सहयोग मिल रहा है। मंदिर निर्माण हेतु भूमि दान करने वाले दाता स्वर्गीय…

Read More

मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाने की गति धीमी है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभुकों को कार्ड बनाने की गति काफी धीमी है। इसका मुख्य कारण क्षेत्र के पंचायतों में कार्यरत चिकित्सा कर्मी , आशा कार्यकर्ता के साथ अन्य कर्मी के द्वारा शिथिलता बरतना बताया जाता है।ज्ञात हो कि 23 दिसम्बर 2018 से आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य आरंभ हुआ था। बीते एक साल पूर्व तक 07 हजार 226 लोगों का ही आयुष्मान कार्ड बनाया गया, जबकि प्रखंड में लगभग…

Read More

विश्व व्यापी स्तर पर चालीस हजार से ज्यादा मैथिलानी महिलाओं को संगठित कर मिथिला की सभ्यता-संस्कृति एवं भाषा के लिए समर्पित संस्था सखी बहिनपा मैथिलानी समूह द्वारा 2 जुलाई को मधुबनी जिला मुख्यालय के चभच्चा मोड़ स्थित होटल वाटिका में मिथिला साहित्यिक- सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव को “समर्पण” नाम दिया गया है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए संस्था की संस्थापिका श्रीमती आरती झा,महासचिव मनोरमा झा, उपाध्यक्ष द्वय छाया झा एवं सांत्वना मिश्रा, कोषाध्यक्ष स्नेहा शैलेंद्र, संस्था सलाहकार कुमकुम झा के अलावे संस्था के विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी एवं सदस्य गण पहुंच रहे…

Read More

जिले में नाइट ब्लड सर्वे की हुई शुरुआत मधुबनी जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत नाइट ब्लड सर्वे की शुरुआत बुधवार को भौआरा स्थित मस्जिद के निकट की गई जिसका उद्घाटन एसीएमओ डॉ. आर.के. सिंह ने किया। डॉक्टर सिंह ने बताया जिले के विभिन्न प्रखंड व नगरीय क्षेत्र में कुल 44 सेशन साइट बनाये गये हैं। सभी सेशन साइट पर प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी प्रतिनियुक्त किये गये हैं।जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार झा ने बताया संभावित मरीजों का पता लगाने के लिहाज से सर्वे बेहद महत्वपूर्ण है। शरीर में मौजूद फाइलेरिया…

Read More

मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के नूरचक बाजार के गाछी में संचालित तारी दुकान में बिस्फी पुलिस थाना अध्यक्ष के नृतुत्व में छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान तारी के दुकान से बारह बोतल नेपाली शराब के साथ शराब कारोबारी गोला बिस्फी गांव निवासी बेचन कुमार को बिस्फी थाना पुलिस के दलबल ने कारोबारी को दबोच लिया।इस बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष राज कुमार राय ने बताया कि शराब कारोबारी बेचन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Read More

मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड के बेल्हवार में बीती रात लापरवाही के कारण घर में आग लग गई। घर में रखें नगद रुपए, कपड़ा, फर्नीचर, गाय, बकरी एवं अन्य सामान जलकर खाक हो गया। उक्त मामला राजनगर प्रखंड के बेलहवाड़ गांव का बताया जा रहा है। इस संबंध में मोहम्मद दाऊद पिता मोहम्मद अफजल पूरी घटना पंचायत समिति नाजनी खातून और स्थानीय लोगों को दिया उसके बाद पंचायत समिति नाजनी खातून के द्वारा राजनगर थाना और सीओ को आवेदन देकर जले हुए सामानकी मुआवजा देने को लेकर गुहार लगाए हैं।इस बाबत मोहम्मद दाऊद ने बताया कि बीती रात चूल्हे में…

Read More

मधुबनी शहर में पर्यावरण व जल जीवन हरियाली के क्षेत्र में कई कार्य किये जायेंगे। सड़क किनारे पौधरोपण व चौक चौराहे पर हरियाली को लेकर प्लानिंग बनाकर काम किया जायेगा। इसकी शुरूआत माल गोदाम रोड से हुई है। कभी गंदगी व बदबू के लिए हमेशा सुर्खियों में रहे मालगोदाम रोड से ही सबसे पहले बेहतर बनाने की मुहिम शुरू की गयी है। यहां के केनाल में सालों से डंप किये गये कचरा को निकालने का काम पूरा हो चुका है। दोनों ही ओर सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने यहां पर किये…

Read More

दरभंगा सनातन धर्म में यज्ञ का महत्वपूर्ण स्थान है। यज्ञ एक विशेष धार्मिक प्रक्रिया है, जिसके द्वारा मनुष्य न केवल भौतिक सुख अपितु आध्यात्मिक संपदा भी प्राप्त कर सकता है। शतपथ ब्राह्मण के अनुसार यज्ञो वै देवानामात्मा। अर्थात सब देवताओं की आत्मा यज्ञ है। साधु-संतों एवं ऋषि मुनियों ने समय-समय पर लोक कल्याण के लिए यज्ञ करवाया करते थे। यज्ञ में अग्नि प्रत्यक्ष देव के रूप में पूजे जाते हैं। यज्ञ में प्रदत्त आहुतियां को अग्निदेव अन्य देवी-देवताओं के पास ले जाते हैं फिर समस्त देव उन आहुति के बदले कई गुना सुख समृद्धि एवं धन-धान्य प्रदान करते हैं।यज्ञ में…

Read More