Author: joshilivenews

सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति, जयनगर लगातार समाजसे के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस संस्था के सभी सदस्य निजी तौर पर भी किसी जरूरतमंद की मदद हमेशा ही किया करते हैं।माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के अध्यक्ष सचिन सिंह ने इस बार निजी कार्य से पटना में थे, इसी दौरान पार्क अस्पताल में एक जरूरतमंद की रक्त के लिए गुहार इन तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंची। बिना देरी करते हुए संस्था के अध्यक्ष सचिन सिंह ने रक्तदान कर फिर एक बार जरूरतमंद की मदद कर दुआ कमाया।इस बाबत संस्था के अध्यक्ष सचिन सिंह…

Read More

• 15 जुलाई तक पूर्व में प्रभावित इलाकों खत्म करना है अभियान• हर पीएचसी पर मुफ्त जांच सुविधा उपलब्ध• कालाजार उन्मूलन के लिए भारत सरकार का मानक प्राप्त• सरकार द्वारा रोगी को मिलती है आर्थिक सहायता मधुबनी जिले में कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अभियान लिए सिंथेटिक पायरोथायराइड (एसपी) कीटनाशक छिड़काव सुरु किया जायगा। विभागीय स्तर पर इसका माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है, और अगले सप्ताह में छिड़काव शुरू कर दिया जाएगा अभियान अगले 15 जुलाई तक चलेगा।राज्य द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में मधुबनी जिला में कुल 17 राजस्व ग्रामों में कालाजार नियंत्रणार्थ एस.पी. छिड़काव किया…

Read More

मधुबनी जिले के फुलपरास प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन के परिसर में बुधवार को कृषि विभाग द्वारा खरीफ महाअभियान-2022 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर मौजूद किसानों को उन्नत खेती का तरीका बताया गया।इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रामपुकार यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार वर्मा, बीएओ शौकत अली के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस मौके पर मौजूद अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि धान बीज का वितरण प्रारंभ हो गया है। किसानों को अनुदानित दर पर बीज का वितरण कृषि विभाग द्वारा किया जा रहा है।…

Read More

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मढिया निवासी सुरेन्द्र यादव को बीते दिनों अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था। इस हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में शामिल दो अपराधी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी मढिया गाँव निवासी कृष्णा यादव एवं नरेश यादव के रूप में की गयी है। पुलिस ने इस मामले में एक देशी कट्टा, एक गोली सहित घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया कि यह घटना पूर्व के आपसी विवाद सहित अन्य विवादों को लेकर हुआ है।डीएसपी…

Read More

मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने मुख्य सचिव, बिहार सरकार की अध्यक्षता में में आयोजित राज्य स्तरीय वर्चुअल बैठक के उपरांत पदाधिकारियो को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।गौरतलब हो कि उक्त बैठक के मुख्य एजेंडे में प्रत्येक बुधवार को होने वाले फील्ड इंस्पेक्शन, लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा, विभिन्न स्तरीय न्यायालयी आदेशों के अनुपालन तथा राजस्व से संबंधित मामलों की जांच आदि शामिल थे। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को किए जाने वाले निरीक्षण के उपरांत पाई गई कमियों को दुरुस्त करने को लेकर सरकार के निर्देश बड़े सख्त हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस निरीक्षण…

Read More

मधुबनी जिले के लौकही प्रखंड क्षेत्र मे अटरी पंचायत के बिहार सरकार भवन परिसर में वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन धारियों ने प्रेम कुमार साह के अध्यक्षता में अपनी माँगों को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए प्रेम कुमार साह ने कहा कि सरकार द्वारा पेंशनधारी लोगों को चार सौ रुपये प्रति महीना की राशि मिलता हैं। इस मंहगाई के दौड़ में चार सौ रुपये से गुजर बसर सही तरीके से भोजन भी नही मिलता हैं। वहीं दवा, कपड़ा और डॉक्टर से इलाज कराने के लिए तरसता रहता हैं। कई गरीब पेंशनधारी की इन कारणों से मृत्यु…

Read More

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस को लेकर मधुबनी जिला के विभिन्न प्रखंड में 1 जून से लेकर 12 जून तक कार्यक्रम किया जा रहा है।जिसमे आज आठवें दिन जयनगर के प्रखंड कार्यालय परिसर बासोपट्टी से जागरूकता रैली निकालकर बाल मजदूरी रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।यह कार्यक्रम प्रथम संस्था, यूनिसेफ एवं चाइल्ड लाइन के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस कार्यक्रम की शुरुआत बासोपट्टी के पूर्व प्रमुख वीरेंद्र यादव, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी श्याम कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया।इस जागरूकता रैली प्रखंड कार्यालय परिसर से मेन रोड-बासोपट्टी चौक होते हुए कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ।रैली में शामिल आंगनबाड़ी…

Read More

मधुबनी जिले के मधवापुर में एसएसबी 48वीं वाहिनी अखरहर बीओपी के नाका गश्ती दल के जवानों ने एक साइकिल एवं 25 बोतल देशी शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ी है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मधवापुर थाना क्षेत्र के बैरबा विवेकानंद कुमार के रुप में की गई है। जवानों ने यह कार्रवाई इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर संख्या-291/7 के सौ मीटर भारतीय क्षेत्र में की है। अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए जब्ती सूची बनाकर शराब एवं साइकिल के साथ तस्कर को साहरघाट थाना को सुपुर्द कर दिया है।इस बाबत एसएचओ विजय पासवान ने बताया कि समर्पित जब्ती सूची के आधार पर बिहार…

Read More

• कमला पश्चिमी मुख्य नहर और इसकी वितरणियों के पुनर्स्थापन की योजनाओं को जल संसाधन मंत्री ने दी मंजूरी•जिले के हरलाखी, मधवापुर, जयनगर और बासोपट्टी प्रखंड के बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित होंगे जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने मधुबनी जिले को एक साथ दस सिंचाई योजनाओं की सौगात दी। कमला कमला पश्चिमी मुख्य नहर और इसकी वितरणियों के पुनर्स्थापन की इन योजनाओं से हरलाखी, मधवापुर, जयनगर और बासोपट्टी प्रखंड के बड़े क्षेत्र में ह्रासित सिंचाई क्षमता पुन: बहाल हो जाएगी और बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित होंगे। इन योजनाओं की कुल अनुमानित लागत राशि करीब 10 करोड़ 67…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए निकली महिला के साथ बुरी नियत से अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने पुलिस को आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया है कि रविवार की देर शाम शौच करके घर आ रहे थे, इसी क्रम में फुलहर गांव निवासी महनजी यादव रास्ते में घेरकर बुरी नियत से छेड़छाड़ करने लगा व जोर जबर्दस्ती करने लगे। शोर मचाने पर पति दौड़ कर आया तो वे भाग गये। उसके कुछ देर…

Read More