Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के हरलाखी में भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गांजा एसएसबी कैम्प के जवानों ने एक बाइक व दो साइकिल समेत 2350 बोतल शराब जप्त किया है, जबकि मौके से तस्कर भागने में कामयाब हो गये।जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह नाका पार्टी कमांडर हेड कॉन्स्टेबल चितरंजन कुमार के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल सिजो जिसोफ, राजीव पासवान, अनीश कुमार सहित अन्य जवानों के द्वारा भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 289/24 के समीप ड्यूटी की जा रही थी। इसी दौरान नेपाल से शराब लेकर आ रहे तस्करों ने एसएसबी को ड्यूटी पर तैनात देख शराब को…

Read More

शिक्षा के बिना समाज का सम्पूर्ण विकास संभव नहीं :- विधायक सुधांशु शेखर मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के एनएच-104 किनारे दुर्गापट्टी गांव के समीप ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर का उद्घाटन विधायक सुधांशु शेखर ने फीता काटकर की। इसके बाद व्यस्थापक के द्वारा सभी अतिथियों को पाग व दोपटा से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज का संपूर्ण विकास संभव नहीं है। उन्होंने शानदार विद्यालय की स्थापना व बच्चों को सुधारने एवं भविष्य बनाने की दिशा में पहल करने के लिए शंकर राय की सराहना की। उन्होंने…

Read More

मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को खरीफ महाअभियान 2022 के तहत एक कर्मशाला सह किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रमुख पूनम कुमारी, पूर्व ज़िलापार्षद शुभंकर झा, मौजूदा जीप सदस्य रामानंद राय, मुखिया मुन्नी कुमारी, सांसद प्रतिनिधि कुमार लाल मिश्र, विधायक प्रतिनिधि अरविंद कुमार चौधरी, पंसस सह प्रखण्ड जद यू अध्यक्ष कुंदन कुमार कमलेश, प्रखण्ड आत्मा अध्यक्ष भवेश कामत, पंसस शैलेंन्द्र मिश्र, बीडीओ रामनाथ कुमार, बीएओ आलोक कुंमार, प्रखंड पशुपालन डॉ० जितेंद कुमार, किसान कृष्णमोहन चौधरी आदि ने दीप जला कर संयुक्त रूप से कर्मशाला का उद्घाटन किया।प्रमुख पूनम कुमारी और बीडीओ ने कहा कि सरकार…

Read More

मधुबनी जिले के फुलपरास अनुमंडल कार्यालय फुलपरास के परिसर में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व सूबे के परिवहन मंत्री शिला कुमारी मंडल ने पौधा रोपण किया।इस मौके पर उन्होंने बताया कि हमारे भविष्य के लिए शुद्ध वातावरण एवं शुद्ध वायु की उपलब्धता के लिये हर एक आदमी को पौधा लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए। वृक्षों से शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होती है, जो हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। इसीलिए हम सबों का दायित्व बनता है, कि पेड़ पौधा लगाएं।इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार, फुलपरास बीडीओ सुशील कुमार दास एवं सीओ मनोज…

Read More

मधुबनी जिले के फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गांव में रविवार को अप्प दीपो भव एजुकेशनल एन्ड हेल्थ चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा रविवार को मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन सूबे के परिवहन मंत्री शीला कुमारी मंडल के पति व ट्रस्ट के अध्यक्ष ई० शैलेंद्र कुमार मंडल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें विभिन्न प्रांत के कई जाने-माने चिकित्सक ने भाग लेकर इस पिछड़े क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य का परीक्षण किया और मुफ्त में दवा का वितरण किया गया।इस शिविर में लगभग दो हजार लोगों ने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाएं और चिकित्सक…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड क्षेत्र के रसीदपुर गांव स्थित मुख्य सड़क अंबेडकर स्मारक से लेकर राजनगर प्रखंड क्षेत्र के मेरेन गांव तक मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना से हो रही सड़क निर्माण में रविवार को रसीदपुर गांव के दर्जनों लोग ने अनियमितता के आरोप लगाकर सड़क निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया।वही ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक के द्वारा उक्त सड़क में व्यापक रूप से अनिमियता किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक के द्वारा अभी तक सड़क निर्माण की कार्य योजना सम्बंधित बोर्ड तो लगाया गया है, लेकिन उस बोर्ड पर कार्य योजना सम्बंधित एक भी…

Read More

मधुबनी जिले के अन्धराठाढ़ी प्रखंड के धकजरी गांव स्थित एक डबरा छोटा पोखर में डूबने से शनिवार को अनवारुल 15 वर्षीय की मौत हो गयी। धकजरी गांव निवासी रोजाय मंसूरी का पुत्र था। मृतक दिव्यांग था। मृतक के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतक अपने साथियों के साथ बंशी से मछली मारने के उक्त डबरा में गया था। मछली की शिकार माही के दौरान उसका एक साथी डबरा में डूबने लगा था। उसको बचाने के लिए अनबारुल पानी मे उतरा था। वह अपने साथी को बचाने में सफल रहा किन्तु वह अपने को बचा नही सका और डूबने से उसकी मौत…

Read More

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को प्रेस फॉर ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन नई दिल्ली के अध्यक्ष निर्मल झा ने प्रखंड के माधोपुर पंचायत में विभिन्न जगहों पर पौधारोपण किया। अध्यक्ष श्री झा ने जानकारी दी कि अभी 51 निम का पेड़ लगाया है, जबकि 501 पौधा एक महीना के अंदर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र में भारत के तरफ से 3 राष्ट्रों नेपाल, भूटान तथा तिब्बत के लिए मानवाधिकार से जुड़े विषयों का प्रतिनिधित्व किया। अब वे सेवानिवृत्त हो चुके हैं, और अपने गांव में ही रह कर उक्त…

Read More

जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मधुबनी के तत्वाधान में बाढ़ पूर्व तैयारी एवं डूबने/नाव दुर्घटना की रोकथाम हेतु मधेपुरअंचल के सुदूर बाढ़ ग्रस्त पंचायत बासीपट्टी के हाइ स्कूल बरियरवा में अंचलाधिकारी मधेपुर की अगुवाई में एसडीआरएफ टीम द्वारा गोताखोरों, नाविकों, युवा स्वयंसेवकों, राहत बचाव दल कार्यकर्ताओं, स्थानीय कर्मियों व जनप्रतिनिधियों का संवेदीकरण एवं क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया।उक्त प्रशिक्षण में सभी संबंधित को बाढ़ पूर्व तैयारी, डूबने से बचाव, नाव दुर्घटना की रोकथाम की विधियों के बारे में जानकारी दी गई। मॉकड्रिल के माध्यम से प्राथमिक…

Read More

मधुबनी जिले के फुलपरास प्रखंड के धर्मडीहा पंचायत अंतर्गत जगतपुर गांव स्थित मां सितेश्वरी काली मंदिर परिसर में श्री शतचण्डी यज्ञ एवं महाकाली प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को ले रविवार से छह दिवसीय महायज्ञ शुरू हुआ।इस कलश यात्रा में 251महिलाओं व कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया।गाजे-बाजे देवी-देवताओं की भव्य झांकियां के साथ निकली कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल हुए।विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा जगतपुर स्थित मां सितेश्वरी काली मंदिर से निकलकर पूरे गांव में भ्रमण किया।इस दौरान भक्तों के जयकारे से माहौल भक्तिमय बना रहा।लाल-पिले वस्त्रों और चुनरी…

Read More