Author: joshilivenews

मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिले में भीषण गर्मी एवं लू से बचने के उपाय एवं जिले में अग्निकांड की हो रही घटनाओं को देखते हुए सभी संबंधित विभागों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में चल रही गर्म हवाओं एवं इसके कुप्रभाव की संभावनाओं को देखते हुए समय से इस पर प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई गर्मी और लू के प्रभाव से लोगों को बचाने के दृष्टिकोण से जागरूकता की भूमिका अहम है। इस कार्य में विद्यालयों के…

Read More

-जिले के प्रत्येक पंचायतों में मिशन मोड में बनाया जा रहा है कार्ड-अप्रैल माह में अब तक 2626 कार्ड बनाया गया एमओआईसी बीडीओ से समन्वय करें स्थापित :- जिलाधिकारी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। खासकर पैसे की आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों के लिए तो यह योजना पूरी तरह से संजीवनी साबित हो रही है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक प्रतिवर्ष स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है।बता दें कि जिले में कुल 24 लाख लोगों का कार्ड बनाया जाना है, जिसमें…

Read More

भारत-नेपाल सीमा से सटे मां कमला तटबंध किनारे बसे खुबसूरत शहर के अनुमंडल पदाधिकारी एसडीएम बेबी कुमारी का स्थानांतरण पश्चिमी चंपारण होने पर नेपाल के जल पुरुष कहे जाने वाले कमला बचाउ आभियान के संयोजक विक्रम यादव ने बेबी कुमारी के आवास पर विदाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कमाना की, साथ ही जयनगर में बिताए 3 वर्ष के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण हमेशा ताल मेल बनाकर रखी और गलत गतिविधियों पर अंकुश लगाने का काम किया। विक्रम यादव ने एसडीएम को शाल और जानकी धाम की मनमोहक तस्वीर भेंट की। बेबी कुमारी…

Read More

मधुबनी जिले के बिस्फी थाना अध्यक्ष राज कुमार राय के द्वारा रात्रि गश्ती एवं शराब कारोबारी और कोर्ट के वारंटी अभियुक्त को लगातार गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज रहें हैं।इसी दौरान रात्रि गश्ती के दौरान बलहा जाहुराबाद निवासी मो अली को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत बिस्फी थाना अध्यक्ष राज कुमार राय ने बताया कि कोर्ट के वारंटी मो. अली को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के कान्हारपट्टी गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर पीड़ित परिवार के घर प्राणघातक हमला कर दिया गया, जहां चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने गांव के ही सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसके बाद थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के दो अभियुक्त शकील राइन व सफीकुल्लाह राइन को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं शकूर राईन, अमीरखुश राईन, फईम राईन, साजिद राईन व सकीला खातुन फरार हो गए है। प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की को राह चलते छेड़खानी करने को…

Read More

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के डामु गाँव में शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शराब पियक्कड़ शराब पीकर गाँव में काफी हंगामा कर रहा था, जिसके बाद पिता ने दोनों पुत्र को पुलिस को हवाले कर दिया। बासोपट्टी थाना पुलिस ने डामु गाँव से शराब पीकर हंगामा कर रहे दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान डामु गाँव निवासी मोहम्मद हासिम अंसारी के पुत्र मोहम्मद साजिद व मोहम्मद अंजुम के रूप में किया गया है।बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि उसका मेडिकल चेकअप…

Read More

मधुबनी नगर के वार्ड नंबर आठ स्थित भौआरा पंचायत के कपिल देव राम बारी के पुत्र चंदन कुमार ने अपनी मां उर्मिला देवी के साथ समाहरणालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने इस बाबत कहा कि मेरे पिताजी कपिलदेव राम बारी की मृत्यु 2016 ईस्वी में हुई। वह राजकीय कन्या मध्य विद्यालय मधुबनी में तांगा चालक सह गार्ड के रूप में नियुक्त थे, जिनकी मृत्यु ड्यूटी के दौरान हो गई थी। पिता के मरने के उपरांत हम लोगों को भुखमरी सी छा गई है। चंदन कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग के लापरवाही के कारण आज ना…

Read More

मधुबनी के डॉक्टर भी.के. रमन भारत विकास परिषद मधुबनी को मिथलांचल के धरती झंझारपुर में सम्राट अशोक रक्त सेवा समिति द्वारा आयोजित रास्ट्रीय सम्मेलन सह अखंड भारत सम्मान समारोह में सम्मानपूर्वक पाग, चादर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ भी.के. रमन को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं समाज में अपना विशेष योगदान देने हेतु मिला है। डॉक्टर रमन ने कहा की सम्राट अशोक रक्त सेवा समिति द्वारा राष्ट्रीय सम्मेलन व अवार्ड सम्मान समाहरोह का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर फ़िल्म इंड्रस्ट्री के कलाकार राजन कुमार, टीवी कलाकार सुनील कविराज, भारतीय…

Read More

मधुबनी शहर के मोमिन टोला स्थित बड़ा बाज़ार मस्जिद के सामने 16 अप्रैल 2023, रमजानुल मुबारक के 24वें रोज़ा की शाम में मो. शाहजहाँ अंसारी की ओर से दावत–ए–इफ़्तार का आयोजन किया गया।जहां सभी मज़हब के लोगों ने एक साथ रोज़ा इफ़्तार करके एकता की डोर को मज़बूत किया।इस आयोजन में बहुत सारे समाज सेवियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।रोजा इफ्तार से पहले भावी मेयर उम्मीदवार मो. शाहजहाँ अंसारी ने कहा कि पैगम्बर-ए-इस्लाम का संदेश अमन व शांति का संदेश है।उन्होंने कहा कि माह ए रमज़ान बरकतों वाला महीना है और इस माह में रोज़ा रखने से भूखे-प्यासे…

Read More

आज भाजपा जिला कार्यालय मधुबनी में जिला अध्यक्ष शंकर झा ने प्रेसवार्ता करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी जिला पदाधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा भी प्रत्येक 6 माह में की जाएगी। उन्होंने प्रमोद सिंह जिला महामंत्री को पार्टी मुख्यालय के कार्यों को देखने का जिम्मेदारी दी और अरुण कांत झा को आईटी एंड सोशल मीडिया के जिला संयोजक बनाए। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामना दी। जिला के 23 मंडल अध्यक्षों की घोषणा प्रदेश के निर्देशानुसार किया गया एवं बाकी बेनीपट्टी विधानसभा के तीन…

Read More