मधुबनी के डॉक्टर भी.के. रमन भारत विकास परिषद मधुबनी को मिथलांचल के धरती झंझारपुर में सम्राट अशोक रक्त सेवा समिति द्वारा आयोजित रास्ट्रीय सम्मेलन सह अखंड भारत सम्मान समारोह में सम्मानपूर्वक पाग, चादर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ भी.के. रमन को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं समाज में अपना विशेष योगदान देने हेतु मिला है। डॉक्टर रमन ने कहा की सम्राट अशोक रक्त सेवा समिति द्वारा राष्ट्रीय सम्मेलन व अवार्ड सम्मान समाहरोह का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर फ़िल्म इंड्रस्ट्री के कलाकार राजन कुमार, टीवी कलाकार सुनील कविराज, भारतीय सेना से अवकाश प्राप्त कैप्टन डॉक्टर सुरेश सैनी, पंजाब के अधिवक्ता गोपाल सिंह पूर्वा, माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति, जयनगर के साथ-साथ पूरे भारत से रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाले समाजसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम मे हिंदुस्तान भर के विभिन्न रक्तदाता समूह उपस्थित रहे। साथ ही विदेशी मुल्क बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल और भूटान के विभिन्न साथी को रक्तदान क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किए गए।
मां ब्लड बैंक पटना के संस्थापक मुकेश हिसाड़िया, सिवान ब्लड डोनर क्लब से निलेश वर्मा नील,पटन देवी मंदिर गौमानस सेवा संस्थान पटना से बाबा विवेक, जयमंगला वाहिनी रक्तदाता समूह सीतामढ़ी, रक्तदान जागरूकता समिति सहरसा के गणेश कुमार, बमेंद्र कुमार सिंह पथ प्रदर्शक औरंगाबाद, हिंदू पुत्र संगठन समस्तीपुर से अविनाश कुमार बादल सनातनी, झारखंड के रक्त वीर श्री हरिवंश सिंह, भूली ब्लड बी ब्लड धनबाद से रवि सिंह, जयनगर के माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के अमित कुमार राउत, रक्तदाता समूह सीतामढ़ी से स्मिता बरसा झा, जीवन रक्षक समूह दरभंगा के उमेश प्रशांत,
नेपाल की रक्तसेवी संस्था जे.वी. फाउंडेशन से जनक कुमार खड़का, दीपक सिलवाल, राजू भंडारी, हरियाणा से कैप्टन सुरेश सैनी, मध्यप्रदेश खंडवा से रक्तमित्र शैलू मंडलोई, ब्लड मैन ऑफ इंडिया हरियाणा से गोपाल सिंह पूर्वा, रक्तमित्र आकाश गुप्ता अयोध्या से, आसनसोल से रक्तमित्र शिवम भगत, रोटी बैंक सहरसा के संस्थापक रौशन भगत, श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन मधेपुरा से सागर यादव एवं भारत के कोने कोने से आये हुए रक्तमित्रों को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के संयोजक आचार्य ललित शास्त्री ने बताया कि रक्तदान का हमारा अभियान रुकने वाला नहीं है निरंतर चलता रहेगा।
मौके पर भारत विकास परिषद परिवार के सदस्य राकेश कुमार, डा. मीनाक्षी कुमारी, कृष्णा महासेठ, उदय जयसवाल मौजूद रहें।
