Author: joshilivenews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महत्वाकाक्षी योजना हर घर नल जल योजना कार्यस्थानीय लोगों के द्वारा रोका गया है। इसी मामले को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 के दर्जनों लोगों ने एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर भीषण गर्मी को देखते हुए अविलंब हर घर नल जल योजना के तहत जलापूर्ति की गुहार लगायी है।आपको बता दें कि वार्ड नंबर-7 के अम्बे होटल के समीप एनएच सङक किनारे आवासीय मकान से कई फिट जगह छोड़ कर नगर पंचायत के द्वारा हर घर नल जल योजना का पम्प हाउस निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लेकिन चुनावी रंजिश के तहत कुछ…

Read More

मधुबनी जिले में जयनगर स्थित कस्टम कार्यालय में सोमवार अलसुबह शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से बड़ी संख्या में जरूरी कागजात जलकर नष्ट हो गए। कम्प्यूटर सहित करीब पांच लाख मूल्य के उपकरणों की क्षति का अनुमान है।अग्निशमन वाहन द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से क्षति का मुआयना के लिए मुज्जफरपुर कस्टम कार्यालय के अधिकारियों का दल जयनगर पहुंचने वाले हैं।

Read More

मधुबनी में कल देर संध्याकाल नगर कांग्रेस कमिटी मधुबनी के तत्वाधान में अडानी-मोदी महाघोटाले, अलोकतांत्रिक ढंग से कांग्रेस पार्टी के बरिष्ठ नेता राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता रद्द करने एवं अडानी शेल कम्पनी में बेनामी बीस हजार करोड़ रुपये को लेकर जय भारत सत्याग्रह बैनर तले नगर अध्यक्ष अविनाश झा के अध्यक्षता में शहर व्यस्तम कोतवाली चौक, स्टेशन चौक, शंकर चौक, बाटाचौक, थानामोर एवं बड़ी मस्जिद चौकों पर नुक्कड़ सभा किया गया।सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा ने कहा परम् मित्र अदानी को बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंटने को मोदी सरकार आखिर आमादा क्यों…

Read More

मधुबनी नगर के क्रिएटिव पब्लिक स्कूल के सभागार मे प्राइवेट स्कूल एंड वेलफेयर एसोसिएशन के मधुबनी इकाई की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष देवानंद झा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक मे जिले के कई स्कूल संचालकों ने भाग लिया।आपको बता दे की इस अहम बैठक मे मुख़्य अतिथि के रूप मे मधुबनी के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन सह शिक्षाविद डॉक्टर कुमार कृष्ण की गरिमामयी उपस्थिति रही।डॉक्टर कुमार कृष्ण का एसोसिएशन के पदाधिकारियो द्वारा मिथिला की परंपरा के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया गया।प्रेस को संबोधित करते हूए एसोसिएशन के अध्यक्ष देवानंद झा ने कहा की हमलोग इस बीच मे परेशान हो रहे…

Read More

मधुबनी में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर हजारों शिक्षकों ने डीपीई एरियर एवं एनआईओएस डीएलएड ओडीएल अंतर वेतन के भुगतान करने की मांग लेकर पहले डीपीओ स्थापना कार्यालय तथा बाद में डीईओ कार्यालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने अपने मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी किया। शिक्षकों का प्रदर्शन समाहरणालय के निकट अम्बेडकर स्मारक के पास से निकल कर डीपीओ स्थापना कार्यालय होते हुए डीईओ कार्यालय पहुंचा। डीपीओ स्थापना कुन्दन कुमार ने शिक्षकों को बातचीत के लिए बुलाया। परन्तु डीपीओ स्थापना के द्वारा समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने के कारण संघ के जिला कार्यालय…

Read More

मधुबनी जिले के बिस्फी में बीते रविवार की रात्रि भैरवा से बिस्फी पुलिस मोसीर अहमद को गिरफ्तार कर आज़ न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मोसीर अहमद बलहा पंचायत के मुखिया मो. सबाउद्दीन उर्फ सब्बू के ऊपर जानलेवा हमले मामले में नामजद अभियुक्त हैं। इस मामले में कुल 13 लोग नामजद अभियुक्त हैं। यह घटना बिगत 24 फरवरी को हुई थी। मुखिया सबाउद्दीन जब अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे, तो अज्ञात लोगों के द्वारा चार राउंड फायरिंग की गई थी, जिसमें मुखिया बाल बाल बचे थे। जिसमें अब तक दो गिरफ्तारी हो चुकी है। बिगत 29 मार्च को एसपी सुशील…

Read More

मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के भैरवा गांव निवासी राजेश यादव और सुशीला देवी वही सिंघासों पंचायत के छछुआ डीह गांव निवासी मो. जहीर एवं जगवन पूर्वी पंचायत के छोरहिया गॉव के मुसहर टोली में अचानक घर में आग लग जाने के कारण दो लाख से अधिक संपत्ति जलकर राख हो गया, वही एक पशु भी पूरी तरह से झुलस गया। आग लगने का कारण घर में खाना बनाने एवं बिजली की शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लग जाने से घर सहित घर में रखे कपड़ा फर्नीचर,अनाज, बाइक सहित कई महत्वपूर्ण सामान जलकर राख हो गए। आग…

Read More
Read More

मधुबनी जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। इसको लेकर विभागीय तौर पर तैयारियों को परखने के लिए कोरोना प्रबंधन की तैयारियों को लेकर सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग भी कोरोनो के खतरे को कम नहीं लेना चाहता। इसमें कोरोना प्रबंधन से जुड़ी सभी प्रकार की तैयारियों को परखा गया। इनमें जिले में क्षेत्रवार स्वास्थ्य केंद्रों की उपलब्धता तथा कोविड मरीजों के लिए बिस्तरों की उपलब्धता देखी गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि सदर अस्पताल परिसर के बाहर 50 बेड का फैब्रिकेटेड…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली में स्थानीय थाना क्षेत्र के दोस्तपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई गाली-गलौज व मारपीट को लेकर दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाना में अलग-अलग मामला दर्ज करवाया गया है। एक पक्ष के डोमू पासवान के आवेदन पर दर्ज मामले में गांव के ही सुधीर पासवान, पुनीत लाल पासवान, महेश पासवान सहित अन्य पर जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के महेश पासवान के आवेदन पर दर्ज मामले में उसी गांव के देवेन्द्र पासवान, रविन्द्र पासवान, सुरेन्द्र पासवान सहित अन्य पर भी गाली-गलौज…

Read More