Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड के मधेपुर पंचायत के लिए इ पंचायत सरकार भवन बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया। मधुबनी सदर एसडीओ अश्विनी कुमार ने शुक्रवार को कलुआही प्रखंड के मधेपुर एवं कालिकापुर पंचायत मे पंचायत सरकार भवन बनने के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मधेपुर पंचायत के मधेपुर गांव में ई-पंचायत सरकार भवन बनने के लिए पूर्व प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सरकार पंचायत बनाने का निर्देश दिया।ज्ञातव्य हो कि कलुआही प्रखंड के मधेपुर पंचायत में पंचायत भवन के लिए पूर्व से प्रस्तावित 50 डिसमल सरकारी भूमि चिन्हित किया गया था,…

Read More

मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के विभिन्न गांव में क्षेत्रीय विधायक भारत भूषण मंडल ने शुक्रवार को आठ सड़कों का एक साथ शिलान्यास किया। यह सड़क नई अनुसरण नीति के तहत सरफेस ड्रेसिंग का काम समेत कालीकरण तथा पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य शामिल है।बता दें कि गोट खुटौना से खुटौना बाजार तक कार्यकारी एजेंसी द्वारा 38लाख 43हजार 3सौ रुपए, खुटौना आइबी से होते हुए सिहुला तक 4.08 किलोमीटर में 1करोड़23लाख 326 रुपए राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह कारमेघ मध्य में जोकही से कारमेघ तक 1.97किमी में 53 लाख 18हजार रुपैया तथा कलरीपट्टी में 4करोड़ 37लाख तथा ललमनियां…

Read More

मधुबनी जिले मे इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48वीं बटालियन एसएसबी के जानकीनगर कैंप के जवानों एवं बासोपट्टी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक पिकअप वैन पर लदी चाइनीज सेब के साथ चालक को गिरफ्तार किया है। पिकअप पर 90 कार्टून लदे चाइनीस से बताए गए हैं, जबकि गिरफ्तार किए गए पिकअप चालक हरलाखी थाना क्षेत्र के महादेवपट्टी गांव निवासी सुखचैन महतो बताया गया है। जप्त की गई चाइनीज सेब के साथ पिकअप एवं चालक को एसएसबी के जवानों ने अग्रिम कार्रवाई के लिए जयनगर कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।इस संबंध में बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि…

Read More

मधुबनी जिले के जयनगर मे शहीद चौक स्थित अनुसूचित जाति जनजाति कार्यालय परिसर में अनुसूचित जनजाति विकास मंच शहीद चौक के तत्वाधान में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाने को लेकर एक बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व वार्ड पार्षद गणेश पासवान ने किया, वही मंच संचालन रंजीत पासवान ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गणेश पासवान ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती शहीद चौक पर पूर्व की तरह बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। इसमें सभी वर्ग एवं समुदाय के लोग शामिल…

Read More

मधुबनी जिले के बिस्फी मे बीती रात थाना क्षेत्र के बिस्फी चौक स्थित पीएनबी बैंक के निकट बिस्फी पुलिस ने 39 कार्टून अंग्रेजी शराब से लदे एक ट्रक को धर दबोचा। पुलिस जब रात्रि गश्ती में थी, उसी समय किसी ने एक ट्रक पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदे होने की बात की सुचना दी। स्थानीय थानाध्यक्ष राजकुमार राय एवं साथ में चल रहे एएसआई रविन्द्र चौधरी एवं अन्य पुलिसकर्मीयों ने ट्रक को अपने गिरफ्त में ले लिया। इसके साथ ही चालक सहित तीन लोगों को भी पुलिस अपने कब्जे में कर ली। इसके साथ ही पुलिस एक अपाची…

Read More

मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड के परवा बेलही पंचायत के हनुमान नगर कबीर चौक पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जयनगर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो ने किया। जिसमें जयनगर प्रखंड कांग्रेस के प्रभारी मीना देवी कुशवाहा, मुकेश कुमार सिंह, रविंद्र पौदार, विनोद कुमार सिंह समेत अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं आम जनता उपस्थित रहे।इस नुक्कड़ सभा में प्रमुख मुद्दा जेपीसी गठन को लेकर राहुल गांधी की रद्द किए गए सदस्यता को लेकर महंगाई बेरोजगारी इन सब बातों को नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनता के बीच रखा गया। उक्त कार्यक्रम जय…

Read More

मधुबनी जिले को फाइलेरिया बीमारी से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से ज़िले सदर अस्पताल में फाइलेरिया क्लिनिक (एमएमडीपी) शुरू किया गया। क्लीनिक का उद्घाटन 2 फरवरी को किया गया था, तब से लेकर अब तक फाइलेरिया क्लिनिक में 68 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया है। जिससे स्थानीय लोगों को राहत हो रही है तथा आर्थिक बचत भी हो रहा है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार झा ने बताया विभाग द्वारा प्रत्येक शनिवार को सदर अस्पताल में हाइड्रोशील का ऑपरेशन किया जाता है। जिले में वर्तमान में फाइलेरिया मरीज की संख्या 1100 से अधिक है। परजीवी…

Read More

प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के बीडीओ कृष्ण मुरारी ने वुधवार को सोंठगांव पंचायत में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जांच किया। इस दौरान बीडीओ ने जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की दुकान,आंगनबाड़ी,स्कूल, नलजल योजना समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं का बारीकी से जांच पड़ताल किया। वहीं बीडीओ ने पंचायत के कुंडल पोखर में मुखिया उषा देवी के द्वारा बनवाए गए घाट का जमकर सराहना किया। वहीं विभिन्न योजनाओं की जांचोपरांत मुखिया को कई निर्देश दिया गया।इस मौके पर आवास पर्यवेक्षक विद्यानंद प्रसाद,विसुन मंडल, शुभाष मंडल मौजूद थे।

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड हरसुवार गांव स्थित दुर्गामंदिर परिसर में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन की तैयारी को लेकर ग्रामीणों की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रकाश ठाकुर व संचालन रंजीत मिश्र ने की। बैठक में गांव के सभी वर्ग के शामिल हुए, जिसमें 15 अप्रैल से धूमधाम से शांतिपूर्ण वातावरण में कथा की शुरुआत करने को लेकर सहमति बनी। ग्रामीणों ने बताया कि स्व धनेश कामेश्वरी देवी के स्मृति में गांव में के दुर्गा मंदिर परिसर में आगामी पंद्रह अप्रैल से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक के रूप…

Read More

जाति आधारित गणना को लेकर मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के प्रक्षिक्षण भवन में बीडीओ कृष्ण मुरारी की अध्यक्षता में दो पंचायत के प्रशिक्षुओं को प्रक्षिक्षण दिया गया, जिसमें करुणा पंचायत व कलना पंचायत शामिल है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन प्रशिक्षकों ने जाति आधारित गणना के दूसरे चरण के बारे में बारीकी से जानकारी दिया।इस बाबत बीडीओ ने बताया कि पहले चरण में परिवार के मुखिया का नाम व परिवार की संख्या व मकान नंबर अंकित किया गया था। आगे अब प्रत्येक परिवार का सभी प्रकार का ब्यौरा जैसे वाहन, जमीन, आर्थिक स्थिति आदि अनेकों प्रकार की जानकारी…

Read More