Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के खजौली थाने क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग युवती को भगा ले जाने का एक मामला स्थानीय थाना में दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में उल्लेख किया गया है कि युवती एक अप्रैल 2023 को मनियरवा गांव में आयोजित विष्णु महायज्ञ देखकर अपने घर लौट रही थी, इसी क्रम में खजौली पंचायत के वार्ड तीन निवासी राजे महतो के पुत्र चंदन कुमार के द्वारा उन्हें भगा ले जाया गया। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया की आवेदन के आलोक में मामला दर्ज किया गया है। मामले को छानबीन की जा रही है।

Read More

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड मे शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सोमवार से सुबह 6:30 से 11:30 तक संचालन होना है। लेकिन प्रखंड क्षेत्र के इनरवा पंचायत के मनियरवा गांव स्थित संचालित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पदस्थापित करीब एक दर्जन शिक्षक में आधे से अधिक शिक्षक विभाग के द्वारा जारी विद्यालय समय सारणी को धता बताते हुए अपने सुविधा अनुसार विद्यालय पहुंचना अपना दिनचर्या बनाए हुए है। इन्ही बात को लेकर मंगलवार को इनरवा पंचायत के वार्ड 1 के वार्ड सदस्य मोहन मंडल के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण विद्यालय पहुंचकर अनुपस्थित करीब आधा दर्जन से अधिक शिक्षक के विरुद्ध प्रभारी…

Read More

मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के लौकहा थाना क्षेत्र के सोहरवा गांव में बीते दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्याकांड में एक और मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार माधोपुर पंचायत के मुखिया अरविंद गुरमैता की 65 वर्षीय मां बिजली देवी तथा उनके बड़े भाई रमेंद्र कुमार यादव की भी हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी प्रमिला देवी ने थाना में आवेदन देकर रुपेश यादव, विभेश यादव, भागेश्वर यादव, नीरज यादव, दिनेश यादव, विमल यादव तथा उषा को नामजद करते हुए कहा की घटना के दिन वह सब परिवार घर में थे। उक्त सभी नामजद…

Read More

मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर में मॉडर्न पब्लिक स्कूल के 25वे वर्षगाँठ के अवसर पर विद्यालय में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि महादेव साह अमरनाथ प्रसाद, विशिष्ट अथिति प्राइवेट इंस्टिट्यूट एंड स्कूल एसोशिएशन अध्यक्ष मनीष कुमार, समाजसेवी दयानन्द प्रसाद गुप्ता, समाजसेवी रघुवीर प्रसाद गुप्ता, प्रमोद कुमार शराफ, विद्यालय डाइरेक्टर चंद्रकांत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रजवलित विधिवत कार्यक्रम शुभांरम्भ किया।वही मंच संचालन पूजा भारती ऊर्फ लाडली गुप्ता ने किया।इस कार्यक्रम के मौके पर विद्यालय के छोटे नन्हें बच्चों के द्वारा गीत-संगीत, नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम किया।इस मौके पर छात्र छात्रों अभिभावकों भारी…

Read More

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर और मैट्रिक की परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें जयनगर के एम बाजार के निकट पुरानी बिजली ऑफिस के बगल वाली गली में स्थित आइडियल स्टडी सेंटर के विद्यार्थियों ने परचम लहराया है।संस्थान के अधिकांश बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। सर्वाधिक अंक अर्जित करने के मामले में पुष्पा कुमारी संस्थान में पहले पायदान पर रहा। उसने 439 अंक हासिल किए। उसकी उपलब्धि पर घर व गांव में खुशी की लहर है। इसआइडियल स्टडी सेंटर में इस बार सभी विद्यार्थियों ने अच्छा मार्क से पास हुआ है, जिसमे राजू कुमार 439,अंजली कुमारी…

Read More

बिहार मे वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर घर के बाहर रखे दो पहिया वाहन को चोरी कर ले गए। इसकी शिकायत मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड के बैतोन्हा निवासी गोपाल यादव ने जयनगर थाने में की। गोपाल यादव ने बताया कि सोमवार को मोटरसाइकिल क्रमांक बीआर 06एजी-0827 घर के दरवाजे पर खड़ी की थी। मंगलवार को घर के दरवाजे पर आकर देखा तो बाइक नहीं थी। आसपास तलाशने पर भी जब बाइक का पता नहीं चला तो जयनगर थाने में आवेदन सौंपकर अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। नागरिकों का कहना है कि नगर पिछले कई महीनों…

Read More

मधुबनी जिले के जयनगर के गोवराही में श्री रामजानकी युवा कमिटी के तत्वावधान में श्री सीताराम जी एवं हनुमान ललाजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। सुबह में गाजा बाजा के साथ भव्य कलश व शोभा यात्रा निकाली गई। पुरुष व महिलाओं के हाथों में धार्मिक ध्वज तो कन्या व महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। इस अवसर पर 551 कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग ली। श्री राम जानकी मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा विभिन्न चौक चौराहा होते हुए कमला नदी पर पहुंची।यहां से कलश में जलबोझी की गई। वापस…

Read More

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना की पुलिस ने गस्ती के क्रम में तीन मोटरसाइकिल पर लदे 1290 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है, जबकि एक धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बासोपट्टी थाना के एएसआई मधु कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ गस्ती पर निकले हुए थे, इसी क्रम में डामु में वाहन चेकिंग करने लगे। गिरफ्तार तस्कर की पहचान राकेश कुमार, राजकुमार साह बासोपट्टी निवासी के रूप में किया गया है, जबकि फरार धंधेबाज की पहचान कन्हैया कुमार के रूप में किया गया।इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड अंतर्गत उमगांव राजस्व हाट के 2023-24 की बंदोबस्ती के लिए 19 अप्रैल को खुली डाक होगी। डाक प्रक्रिया जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में समाहर्ता प्राधिकृत पदाधिकारी के द्वारा कराई जायेगी। यह जानकारी हरलाखी सीओ सौरव कुमार ने दी है। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को डाक नहीं होने की स्थिति में अगली तिथि 24 व 26 अप्रैल को निर्धारित की जाएगी। उमगांव हाट की सुरक्षित राशि 5,21,767 रुपए है। डाक में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्ति को सुरक्षित राशि का दस प्रतिसत राशि डाक से पूर्व जमा कराना होगा। डाक में भाग लेने वाले व्यक्ति…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना की पुलिस ने पूर्व के कांड में फरार एक शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के उमगांव निवासी अंकित यादव उर्फ नागेन्द्र यादव के रूप में किया गया है।विदित हो कि बीते 24 मार्च की रात गस्ती पर निकले एएसआई ध्यानी पासवान ने उत्पाद विभाग की टीम के साथ दुर्गापट्टी गांव में संयुक्त रूप से छापेमारी किया था, जहां से 2550 बोतल शराब के साथ एक पिकअप समेत तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन शराब माफिया अंकित यादव भागने में सफल हो गए थे, जिसे बीते सोमवार…

Read More