मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर में मॉडर्न पब्लिक स्कूल के 25वे वर्षगाँठ के अवसर पर विद्यालय में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि महादेव साह अमरनाथ प्रसाद, विशिष्ट अथिति प्राइवेट इंस्टिट्यूट एंड स्कूल एसोशिएशन अध्यक्ष मनीष कुमार, समाजसेवी दयानन्द प्रसाद गुप्ता, समाजसेवी रघुवीर प्रसाद गुप्ता, प्रमोद कुमार शराफ, विद्यालय डाइरेक्टर चंद्रकांत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रजवलित विधिवत कार्यक्रम शुभांरम्भ किया।
वही मंच संचालन पूजा भारती ऊर्फ लाडली गुप्ता ने किया।
इस कार्यक्रम के मौके पर विद्यालय के छोटे नन्हें बच्चों के द्वारा गीत-संगीत, नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम किया।
इस मौके पर छात्र छात्रों अभिभावकों भारी संख्या उपस्थिति रहे बच्चों द्वारा क़ी गईं प्रस्तुतियों देखा तालिया बजा कर होसला आफजाई किए।
वहीँ, महादेव साह अमरनाथ प्रसाद बच्चों अभिभावकों को सम्बोधन मे कहा कि आज के युग मे विद्या बहुत महत्वपूर्ण है, और इसके बगैर जीवन अधूरा है। आप इस संस्थान शिक्षा ग्रहण कर राजनगर साथ साथ देश नाम रौशन करें। साथ ही उन्होंने कहा बच्चों स्कूल के साथ माता-पिता के लिए भी एक बात कहे क़ी बच्चों के साथ सहयोग करें घर पर समय निकाल कर उसके साथ खुद पढ़े और पढ़ावे, तभी आपका बच्चा आगे नाम रौशन कर सकता हैँ।

