Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के कसमा मरार गांव वार्ड 5 निवासी धनेश्वर दास के पुत्र उपेंद्र दास ने स्थानीय थाना को आवेदन देकर अपनी बाइक चोरी का आवेदन देकर एक मामला दर्ज करवाया है। आवेदन में उल्लेख किया है की अपने घर के बाहर स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल लगा दिया सुबह उठा तो अपनी बाइक गायब था। अपने स्तर के काफी खोजबीन की पर कोई पता नहीं चला थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया की आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही हैं।

Read More

डीएम ने अपील जारी करते हुए कहा कि सभावित गर्मी एवं हीटवेव से बचने के लिए बरते सावधानी एवम दिशा निर्देशों का करे पालन मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने आम जनता से संभावित भीषण गर्मी एवं लू से सुरक्षा हेतु पूरी सावधानी बरतने एवम निर्धारित मापदंडों का पालन करने का अपील किया है। उन्होने कहा कि वर्तमान माह से ही जिले में संभावित गर्म हवाएँ एवं लू चलने की संभावना को देखते हुए हमें सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि गर्म हवा एवम लू का काफी प्रतिकूल प्रभाव हमारे शरीर पर भी पड़ता है, जो कभी-कभी घातक भी साबित…

Read More

मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा सोमवार देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को बाल विवाह की रोकथाम संबंधी कई निर्देश दिए गए।बताते चलें कि आगामी लगन के दौरान होने वाली शादियों में बाल विवाह की रोकथाम, विशेषकर 22 अप्रैल 2023 को मनाए जाने वाले अक्षय तृतीया के दौरान बाल विवाह की आशंकाओं को देखते हुए, बाल विवाह निषेध के प्रति आवश्यक कदम उठाए जाने के विभागीय निर्देश के आलोक में उक्त बैठक को आहूत किया गया था।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि…

Read More

मधुबनी जिला के जयनगर के मध्य एवं उच्च विद्यालय इनरवा (कचहरी टोल) देवधा दक्षिण पंचायत में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कबीर सद्ज्ञान संत सम्मेलन का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष बिन्दु गुलाब, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि और पैक्स अध्यक्ष विपिन गोहिवार,बैरा पंचायत के पूर्व मुखिया बृज किशोर यादव,पूर्व मुखिया जामुन चौधरी और सोशल वर्क एण्ड दुल्लीपट्टी के अध्यक्ष विरेन्द्र यादव बरही पंचायत के भूत पूर्व मुखिया बीर बहादुर चौधरी,प्राइवेट इंस्टिट्यूट एण्ड स्कूल एसोसिएशन, मधुबनी के अध्यक्ष मनीष कुमार समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों को मिथिला के परम्परा के अनुसार पाग,…

Read More

मधुबनी जिला के कलुआही प्रखंड के कालिकापुर पंचायत में स्थित राहुल स्टडीज प्वाइंट कालिकापुर नवटोली कोचिंग के डाइरेक्टर राहुल झा ने पिछले अन्य सालों के भाँति इस साल भी अपने संस्थान में पढ़ा रहे मैट्रिक के छात्र-छात्राओं को बेहतरीन परिणाम दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। इस साल कुल 60 विद्यार्थी मैट्रिक परीक्षा दी थी, जिसमें इसी संस्थान के धनवीर यादव (पिता गंगा प्रसाद, ग्राम कालिकापुर नवटोली)ने 426 अंक प्राप्त कर अपने परिवार, समाज, गाँव और पंचायत का नाम रौशन किया है। साथ ही नेहा कुमारी ने गणित में 99 अंक प्राप्त की है। वहीँ, सुनिल यादव 403, सुधांशु झा…

Read More

मधुबनी मे भाकपा-माले के तीन नेता कामेश्वर राम, बिहारी सदाय एवं अरबिंद पासवान ने शुक्रवार से समाहरणालय के समक्ष बेमियादी अनशन शुरू किया। भाकपा-माले के जिला सचिव सह बिहार राज्य कमिटी सदस्य ध्रुब नारायण कर्ण, जिला स्थायी समिति सदस्य सह खेग्रामस के राष्ट्रीय पार्षद श्याम पंडित, बिशंम्भर कामत, शांति सहनी, सज्जन सदाय ने तीनों अनशनकारियों को माला पहनाकर अनशन का शुरुआत कराया।मौके पर सज्जन सदाय की अध्यक्षता में हुये सभा को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव ध्रुब नारायण कर्ण ने कहा कि 11 सूत्री मांग पत्र में सभी भूमिहीनों का सर्वे कराकर 5 डिसमिल जमीन देने, पर्चाधारियो को जमीन पर…

Read More

मधुबनी जिला मुख्यालय से सटे रहिका थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिला के तीन मोटरसाइकिल से शराब की खेप लेकर जा रहे हैं। गस्ती कर रहे रहिका थाना पुलिस ने पौना मोड़ के समीप वाहन चेकिंग चलाकर तीनों शराब से लदे मोटरसाइकिल सहित चालक को हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिए शराब तस्कर से पूछताछ करने पर अपना नाम उमगांव निवासी सिराजुल शेख के पुत्र मो. असलम वहीं दो सोठगांव निवासी रामविलास सहनी के पुत्र प्रदीप सहनी,भोला ठाकुर के पुत्र सिकेंद्र कुमार ठाकुर सभी थाना हरलाखी जिला मधुबनी को गिरफ्तार कर लिया गया।इस बाबत रहिका थाना अध्यक्ष राजकिशोर…

Read More

सांसद की सदस्यता समाप्त करना लोकतंत्र की अवहेलना-: मो. शब्बीर कांग्रेस नेता सह सांसद राहुल गांधी के लोकसभा की सदस्यता समाप्त करने को लेकर मधुबनी जिले के उमगांव स्थित ड्योढ़ी में प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा प्रेसवार्ता किया गया, जिसमे प्रखंड के पर्यवेक्षक शब्बीर अहमद व अध्यक्ष अजय कुमार राय सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रेसवार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा भाजपा के द्वारा साजिश के तहत हमारे नेता को टारगेट किया जा रहा है। राहुल गांधी ने जो सवाल किया उसका जवाब देना ही होगा. जनता जानना चाहती…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के कानहरपट्टी गांव से एक ही रात में दो बाइक की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ कर घंटो बंधक बनाकर पूछताछ किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर उक्त चोर को अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव से दो बाइक की चोरी हो गयी है। पकड़े गए चोर ने अपना नाम किशन कुमार व पता नेपाल के खौजरी गांव बताया है। चोर के…

Read More

मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के भच्छी सीमा गांव में जीबछ नदी के मोइन में एक युवक का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया। वहीं मृतक की पहचान बाबूबरही थाना क्षेत्र के खुटौना बरैल चौक ने निवासी एलआईसी अभिकर्ता राधेश्याम सिंह के बड़े पुत्र हरिशंकर सिंह के रूप में किया गया, जो की नगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त कॉलोनी में अपने परिजन के साथ रह कर एक मैथिली दैनिक पत्रिका के कार्यालय में कंप्यूटर डिजाइनर का काम करता था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे…

Read More