सांसद की सदस्यता समाप्त करना लोकतंत्र की अवहेलना-: मो. शब्बीर
कांग्रेस नेता सह सांसद राहुल गांधी के लोकसभा की सदस्यता समाप्त करने को लेकर मधुबनी जिले के उमगांव स्थित ड्योढ़ी में प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा प्रेसवार्ता किया गया, जिसमे प्रखंड के पर्यवेक्षक शब्बीर अहमद व अध्यक्ष अजय कुमार राय सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रेसवार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा भाजपा के द्वारा साजिश के तहत हमारे नेता को टारगेट किया जा रहा है। राहुल गांधी ने जो सवाल किया उसका जवाब देना ही होगा. जनता जानना चाहती है कि मोदी सरकार और अडानी का रिश्ता क्या है? इस लोकतान्त्रिक देश में प्रधानमंत्री से सवाल पूछने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू होना लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने वाली बात हो रही है। केंद्र सरकार के इस निति के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी पंचायत स्तर पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से इस देश की जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार के तानाशाह रवैये को उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में प्रधानमंत्री से अडानी के विषय में पूछा था, इसी बात पर जो मुकदमा बंद था उसे दो घंटे के अंदर खुलवाना यह सरकार के तानाशाही रवैये को दरसाती है।
इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अजय रॉय, मो. इजहार, दयानंद झा व अशोक सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
