- जिले के सभी पिएचसी में कोविड जाँच एक बार फिर शुरू
- एहतियात के तौर पर उठाया गया कदम
सूबे में फिर से बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए प्रखंड स्वास्थ्य विभाग एलर्ट हो गया है। स्वास्थ विभाग से आदेश प्राप्त होते ही मधुबनी जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी में शुक्रवार से कोरोना की जांच शुरू हो गई है।देश में फिर से कोरोना के आहट को देखते हुए स्वस्थ्य विभाग ने जांच शुरू करने का आदेश दिया है। सीएचसी पहुंचने वाले लोगों का जांच किया जा रहा है।
इस बाबत जिले के लदनिया के पिएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर कुमार अमन ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध है और जांच के लिए आवश्यकता अनुसार चिकित्सा दल को प्रतिनियुक्ति कर दिया गया है। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे सभी मरीजों का जांच नियमित रूप से किया जा रहा है। कोरोना के बढ़ते प्रभाव से निपटने के लिए हम लोग तत्पर है।
