भाजपा में सभी की समान राजनीतिक भागीदारी
पीएम मोदी ने सबका साथ सबका विकास को जमीन पर उतारा :- रामप्रीत पासवान
सांसद व विधायक ने कहा सुमन कुमार महासेठ का भाजपा में फिर से सदस्यता लेना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण :- संजय सरावगी
मधुबनी में मिथिलांचल नेतृत्व के सम्मान समारोह में शामिल सांसद, विधायक, पूर्व एमएलसी व अन्य
पीएम मोदी ने राजनीति में सबकी समान भागीदारी को सुनिश्चित कर नया हिन्दुस्तान बनाया है। उन्होंने हमेशा से सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ देश को सशक्त किया है, जो भाजपा पार्टी का मूल मंत्र है। सबकी सहभागिता से सशक्त देश हमारा उद्देश्य है। मिथिलांचल नेतृत्व सम्मान के भव्य समारोह के मौके पर सभा को संबोधित करते हुए विधायक संजय सरावगी ने यह बात कही। रविवार को नगर के एक निजी होटल में वैश्य समाज की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में तकनीकी कारणों से अलग हुए पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ के फिर से भाजपा की सदस्यता लेने पर खुशी का इजहार करते हुए विधायक डॉ. रामप्रीत पासवान ने कहा कि ये तो हमेशा से भाजपा, आरएसएस व अन्य अनुसांगिक इकाईयों के साथ समर्पित रहे हैं। फिर से सदस्यता तो एक कोरम है।
वहीँ, विधायक नीतीश मिश्रा ने कहा कि इनकी सक्रिय सहभागिता से पूरे जिले में पार्टी और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने कहा भाजपा हमेशा अपने आदर्श का अनुपालन किया है। राष्ट्र व समाज के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता समर्पित रहे हैं।
वहीँ, विधायक विनोद नारायण झा, अरुण शंकर प्रसाद और पूर्व एमएलसी लालबाबू प्रसाद ने कहा कि इस सम्मान समारोह में युवाओं की सहभागिता से साबित होता है कि पार्टी अपनी विचारधारा को स्थापित करने में सफल है। उन्होंने कहा मिथिलांचल का नेतृत्व हमेशा दुनिया का मार्गदर्शन करता रहा है। यहां पर नेतृत्व के लिए जो त्याग व सत्कार है, वह अनुकरणीय है। इसलिए इस तरह के आयोजन से नयी पीढ़ी अपने नेतृत्व से वाकिफ होते हैं।
सभा को झंझारपुर जिलाध्यक्ष ऋषिकेश राघव, रंजीत निर्गुणी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्युंजय झा, जिला पार्षद विनोद प्रसाद साह, चंद्रभूषण साह, पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर व अन्य ने संबोधित किया।
इस कार्यक्रम के संयोजक प्रह्लाद पूर्वे ने कार्यक्रम में सभी की सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया, वहीँ, मंच संचालन सतीश मेहता व अजय प्रसाद ने किया। मौके पर पवन साह, देवानंद झा, विष्णु राउत, मोहन राउत, पवन कापड़ी, राजा चौधरी, मदन श्रीवास्तव, मनोज चौधरी, स्वर्णिम गुप्ता, उदय जयसवाल, पवन झा, शिव कुमार साह, बद्री राय, कुणाल कुमार, मखनी देवी, सुनील पूर्वे, विकास कुमार, सुमित कुमार, देवेन्द्र कुमार व अन्य हजारों की संख्या में सुमन कुमार महासेठ के समर्थक एवं भाजपा के कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
