- जनप्रतिनिधियों के संलिप्तता से 19 लाख तीन हजार रुपये के राशि से बना नाला निर्माण कार्य में लाखों रुपए की उगाही
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड मुख्यालय से सटे परवता गांव समीप 15वीं वित्त आयोग के टाइड योजना के राशि से कैथाही चौर से परवता तक सरकारी नाला का निर्माण किया गया है। उक्त जानकारी के अनुसार नाला निर्माण कार्य में 19 लाख तीन हजार आठ सौ के लागत राशि से नाला निर्माण का प्राक्कलन बनाया गया है, जिसमें नाला की लम्बाई दो हजार फिट चौड़ाई 10 फिट एवं 10 फिट गड्ढा कर नाला की उड़ाही करनी थी। जबकि प्राक्कलन को अनदेखी कर 3 फीट चौड़ाई एवं 3 फीट गड्ढा कर नाला की उड़ाही की गई हैं, तथा कार्यस्थल पर बोर्ड भी नहीं लाया गया। प्राक्कलन एवं नियमानुसार को धज्जियां उड़ाते हुए नाला निर्माण कार्य पूरी तरह मनमानी से कर दी गई है और नाला निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। इसमें प्रखण्ड के कई जनप्रतिनिधियों की संलिप्तता से पैसों की उगाही कर बंदरबांट की जा रही है।
योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार से सम्बंधित शिकायत जिला पदाधिकारी अरबिंद कुमार वर्मा के संज्ञान में दी गई। जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को कई योजनाओं को जांच करने हेतु आदेश दी गई है।
इस बाबत पंचायती राज पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि योजनाओं की जांच कर कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी।
