मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के भौरवा पंचायत वार्ड नंबर 2 में अचानक आग लग जाने से 8 घर जलकर राख हो गया। वही घर में रखे खाने का अनाज कपड़ा पैसा अन्य सामग्री जल कर रख हो गया। रोते बिलखते हुए महिला ने बताया के 25 हजार रुपए नगद भी जल गया वही बेटी के शादी के लिए बहुत सारे सामान इकट्ठा किए थे, वह भी जल कर स्वाहा हो गया।
वही घर जलने वालों में अब्दुल मालिक, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद मोती, मोहम्मद सादिक, मोहम्मद खालिक, मोहम्मद गुलजार, मो. मन्नान है। हला की आग कैसे लगी इसकी जानकारी नही मिल पा रही हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही बिस्फी थाना अध्यक्ष राज कुमार राय मौके पर पहुंचकर लोगों सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

