मधुबनी में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में सामाजिक न्याय दिवस कार्यक्रम के तहत भाजपा अति पिछड़ा मंच के जिलाध्यक्ष मंगल बिहारी कामत की अध्यक्षता एवं देवेंद्र कुमार यादव के संचालन में महात्मा फुले जयंती समारोह संगोष्ठी एवं अति पिछड़ा समाज अनुसूचित मोर्चा के हजारों महिलाओं एवं पुरुषों ने भाजपा जिला कार्यालय में उपस्थित होकर भाजपा का सदस्यता ग्रहण किए।
कार्यक्रम के शुरुआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं महात्मा फूले के तेल चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मौके पर सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि महात्मा फुले का अनुसरण हम सभी को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास का नया आयाम दे रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी। इस अवसर पर बिस्फी विधायक हरी भूषण ठाकुर ने कहा कि अनुसूचित समाज के लोग भी हर क्षेत्र में भागीदारी दे रही है। भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास पर काम कर रही है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष शंकर झा ने हजारों की संख्या में अनुसूचित मोर्चा में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया और उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि अभी से चुनाव में लग जाय।
इस मौके पर जिला महामंत्री ज्योति नारायण मंडल, सुनील मिश्र, संजय पांडे, प्रमोद सिंह, मनोज कुमार मुन्ना, राधा देवी, जगन्नाथ राय, प्रशांत ठाकुर, जंग बहादुर यादव, संजीव कुमार बादल, बादल गुप्ता, जामुन सहनी, अशोक राम, सक्सेना सिंह, विनोद कुमार, अरुण प्रसाद, नागेंद्र भारद्वाज, प्रतिमा रंजन, गौरी शंकर महतो, मीना देवी, पूनम मलिक, शंभू झा, प्रभांशु झा, अशोक कुशवाहा, प्रमोद राम, रामबालक चौधरी, मनीष झा, उद्धव संजय पासवान, डॉ. के.के. पंकज, मनोज मुखिया, विद्यानंद कामत, कार्यालय प्रभारी देबू सिंह, अमरेश झा, अनिल कुमार सिंह, विष्णु कुमार राउत, अमरेश झा, ललन झा, रामनरेश राई, मनोज कुमार झा, रामसकल यादव, शिवकुमार पासवान, रंजन कुमार, दीपक दुबे, रत्नेश कुमार, कन्हैया कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

