भाकपा-माले द्धारा घोषित राज्यब्यापी सद्भावना एकजुटता अभियान 11 से 14 अप्रैल 2023 के तहत बेनीपंट्टी प्रखंड के नागदह,बलाईन, केवलाही भिंडा पर भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने पार्टी सदस्यों व जनता का बैठक बुलाया। कामरेड श्रवण राम की अध्यक्षता में संचालित बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के बेनीपंट्टी प्रखंड सचिव सह खेग्रामस के राष्ट्रीय पार्षद कामरेड श्याम पंडित ने कहा कि भाजपा के नफरत,हिंसा,दंगा व कारपोरेट पूंजीपतियों के लूट डाले गुजरात मॉडल के खिलाफ भाईचारा, प्रेम व साम्प्रदायिकता सद्भभाव व आंदोलन वाला मॉडल बिहार है। बिहार के सत्ता से बेदखल होने के बाद भाजपा पगला गई है। बिहार के बिहार शरीफ व सासाराम में रामनवमी जैसा पवित्र पर्व पर नफरत,हिंसा,उपद्रव,आगजनी कर शैक्षिक संस्थान को जलाकर यह सिद्ध कर दिया कि भाजपा और बजरंग दल समाज के अमन, शांति व भाईचारा के दुश्मन है, साथ ही शिक्षा बिरोधी हैं।
बैठक को माले नेता श्रवण राम, नागे पासवान,महावीर झा,रासो देवी, फुलो देवी,बेचन राम (नागदह)ने संबंंधित किया, जबकि लगभग एक सौ लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में निम्मलिखित 12 नारों को सामूहिक रूप से लगाया गया।

