मधुबनी जिले के जयनगर के दुल्लीपट्टी में प्राथमिक स्वास्थ्य उप केन्द्र का शुभारंभ सोशल वर्क एण्ड दुल्लीपट्टी, मधुबनी के अध्यक्ष समाजसेवी विरेन्द्र यादव के आवास पर दुल्लीपट्टी पंचायत के मुखिया सह मुखिया महासंघ मधुबनी के जिलाध्यक्ष रुपम कुमारी, सोशल वर्क एण्ड दुल्लीपट्टी, मधुबनी के अध्यक्ष समाजसेवी विरेन्द्र यादव, शिक्षाविद् मनीष कुमार, प्रभारी डॉ. रवि भूषण प्रसाद और स्वास्थ्य प्रबंधक महेश प्रसाद, शिक्षक विभाकर गुप्ता ने फिता काटकर किया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर के प्रभारी डॉ. रवि भूषण प्रसाद, स्वास्थ्य प्रबंधक महेश प्रसाद, एएनएम इन्द्राबती देवी और राधा कुमारी ने स्वास्थ्य उप केन्द्र दुल्लीपट्टी में स्वास्थ्य उप केन्द्र का सोशल वर्क एण्ड दुल्लीपट्टी, मधुबनी के अध्यक्ष समाजसेवी विरेन्द्र यादव के आवास पर प्रारंभ होने पर कई मरीजों का इलाज किया गया।
ज्ञात हो कि स्वास्थ्य उप केन्द्र दुल्लीपट्टी को चालू कराने के लिए विभिन्न विभागों को तीन वर्ष पूर्व कोरोना काल में समाजसेवी विरेन्द्र यादव, शिक्षाविद् मनीष कुमार और रुपम कुमारी ने पत्र लिखा था, साथ ही पंचायत समिति के बैठक में पत्र पर शीघ्र कार्रवाई के लिए मुखिया रुपम कुमारी ने मामला लाने पर कार्रवाई हुआ है। स्वास्थ्य उप प्रबंधक ने बतलाया कि आप लोगों के द्वारा भेजे गए पत्र पर कार्रवाई होकर स्वास्थ्य उप केन्द्र दुल्लीपट्टी के भवन निर्माण के लिए सरकार द्वारा राशि आवंटित कर पत्र के साथ भेज दिया गया है। अंचल पदाधिकारी के द्वारा एनओसी प्रदान कर देने पर भवन निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा।तब तक के वैकल्पिक व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य उप केन्द्र दुल्लीपट्टी को प्रारंभ किया गया है।
इस मौके पर सोशल वर्क एण्ड दुल्लीपट्टी,मधुबनी के कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता,उप मुखिया प्रमोद गुप्ता,उप सरपंच राम भजन मंडल,वार्ड सदस्य राम भरोस कामत सहित शिवशंकर गुप्ता, प्रदीप यादव,शिवजी गुप्ता,महेंद्र महतो,चन्द्रेश्वर यादव,देवसुन्द्रर यादव सहित अनेको पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीण उपस्थित रहे।

