मधुबनी में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने को लेकर कई फुटपाथ विक्रेता को नगर थाना ने हिरासत में लिया। नगर निगम के द्वारा कई बार हिदायत दी गई कि सड़कों के किनारे फुटपाथ विक्रेता अपनी दुकान ना लगाएं, जिससे जाम की नजारा बनी रहती है। नगर निगम के हिदायत को दरकिनार करते हुए फुटपाथ विक्रेता अपनी दुकान लगाने से बाज नहीं आया। बीते मंगलवार के दिन नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण खाली कराया जा रहा था, जिस पर नगर निगम कर्मियों ने ठोस कार्रवाई करते हुए सभी फुटपाथ विक्रेता के सामान को अपनी गाड़ी में लादकर नगर निगम में ले जाकर रख दिया। कुछ ही देर में सभी फुटपाथ विक्रेता ने उग्र होकर नगर निगम पहुंचकर शोर शराबा मचाना शुरू कर दिया। वही नगर निगम कर्मियों के साथ हाथापाई मारपीट एवं सामान लूटने का प्रयास किया, जिस पर नगर निगम के प्रभारी प्रबंधक शशि कुमार ठाकुर ने नगर थाना में दरखास देकर मामला दर्ज करवाया।
नगर थानाध्यक्ष राजा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या-116/2023 दर्ज कर नगर निगम के समक्ष आतंक मचाते फुटपाथ विक्रेता को अपने हिरासत में कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। हिरासत में पकड़े गए मोहम्मद जुनेद का पुत्र मोहम्मद आमिर, मोहम्मद कासिम का पुत्र मोहम्मद मेराज, मोहम्मद साजिद का पुत्र मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद कबीर का पुत्र मोहम्मद सितारे, सफीक का पुत्र अब्दुल वाहिद, जियाउद्दीन का पुत्र मोहम्मद मेराज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उसी कर्म में साल भर से फरार चल रहे वारंटी शुभ नारायण पूर्वे का पुत्र अमन कुमार पूर्वी महाराजगंज को नगर थाना ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कांड संख्या-110 में सूरतगंज में दिलीप पंजियार के पुत्र केदार पंजियार एवं संजय महतो के पुत्र मनीष महतो को गिरफ्तार कर जेल चालान कर दिया गया।

