मधुबनी एसपी सुशील कुमार ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ मे आयोजित प्रेस वार्ता मे जानकारी देते हूए बताया की जयनगर पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि जयनगर थानान्तर्गत ग्राम बेतौन्हा में ब्राउन सुगर तथा अन्य प्रतिबंधित नशीली दवाईयों का कारोबार किया जा रहा है। इस बाबत थानाध्यक्ष जयनगर के द्वारा इस बात की सूचना हमें देते हुए विशेष चेकिंग अभियान के पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक विपिन कुमार सिंह को सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी, जयनगर, अंचलाधिकारी, जयनगर, एसएसबी सहायक समादेष्टा बेतौन्हा, जयनगर एवं औषधि निरीक्षक, जयनगर को सूचित किया गया। पुलिस अवर निरीक्षक विपिन कुमार सिंह, जयनगर थाना, अंचल अधिकारी जयनगर, एसएसबी सहायक समादेष्टा, थाना तथा एसएसबी के पदाधिकारी/सशस्त्र बल के साथ टीम बनाकर सूचनानुसार चिन्हित स्थान भारत-नेपाल बोर्डर स्थित रौशन कुमार एवं उमेश कुमार के घर पर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में रौशन कुमार,देवनारायण महतो,मनोज महतो एवं उमेश महतो को अपने अभिरक्षा में लेकर दोनों के घर का विधिवत तलाशी लिया गया। घर की तलाशी लेने पर ब्राउन सुगर, देशी कट्टा, गोली, विभिन्न प्रकार का प्रतिबंधित नशीली दवाई/ इन्जेक्शन,भारतीय मुद्रा,नेपाली मुद्रा,मोबाईल,वजन करने वाला मशीन,गुगल पे स्केनर एवं नेपाली खुखरी बरामद किया गया।
इस बाबत एसपी सुशील कुमार ने बताया की इस संबंध में जयनगर थाना मे कई धाराओं के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया हैं। सभी अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा बताया गया कि ब्राउन सुगर पश्चिम बंगाल के उमर फारूख से खरीदते हैं, जिसे कुछ दिन पहले ही ब्राउन सुगर के साथ पकड़े जाने पर पंडौल थाना द्वारा जेल भेजा गया था।
वहीँ, एसपी सुशील कुमार ने बताया की गिरफ्तार अपराधकर्मियों का अपराधिक इतिहास भी हैं, जिसके अन्तर्गत जयनगर थाना मे मामला दर्ज हैं। उन्होंने बताया की इनके पास सें ब्राउन सुगर 237.32 ग्राम,देशी कट्टा 02,कारतुस 03,भारतीय मुद्रा 4187 रूपया,नेपाली मुद्रा 173870 रूपया,प्रतिबंधित कैप्सुल/टेबलेट 3350 पीस,प्रतिबंधित सीरप 845 बोतल,प्रतिबंधित इन्जेक्शन 420 पीस,वजन करने वाला मशीन 02 पीस, गुगल पे स्केनर ,नेपाली खुखरी 02 पीस एवं कई कम्पनी का मोबाईल11 पीस की बरामदगी की गई हैं।

