आज नगर मंडल मधुबनी के द्वारा नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी के अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत मधुबनी नगर मे इस्तिथ महापुरुषों की प्रतिमाएं एवं तालाबों की सफाई कार्यक्रम का सफाई अभियान चलाया गया।
इस बाबत नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत आज सबसे पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा को सफाई किया गया, साथ ही रेलवे स्टेशन पर महात्मा गांधी की प्रतिमा को सफाई किया गया। इसके बाद काली मंदिर पर गंगा सागर तालाब का सफाई अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर प्रभारी राधा देवी ने बताया कि लगातार नगर मंडल के द्वारा सेवा सप्ताह अभियान मे कार्यक्रम हो रहा है।
वही विधानसभा प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा ने सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष अशोक राम, शंकर झा, नगर के मंत्री गगन कुमार, कन्हैया कुमार, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, बुध्जीबी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक धुर्ब नारायण त्रिपाठी एवं अन्य दर्जनों भाजपा के कार्यकर्त्ता मौजूद थे।


