मधुबनी जिले के राजनगर में अतिथि प्राध्यापक संघ, विशेषश्वर सिंह महाविद्याल कॉलेज, राजनगर के अतिथि प्राध्यापकों द्वारा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में कार्यरत हिंदी के अतिथि प्राध्यापकों को हटाए जाने के विरोध में तथा अपने अन्य विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें सभी अतिथि प्राध्यापकों ने वर्ग अध्यापन एवं अन्य महाविद्यालय कार्यों को काला बिल्ला लगाकर संपन्न किया। राजनगर कॉलेज अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राजगोपाल ने कहा कि बिहार सरकार समान नियमावली और प्रक्रिया के अंतर्गत बहाल अतिथि प्राध्यापकों को बाहर कर उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर करने का काम कर रही है। बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग से नियमित नियुक्ति के बाद भी कई रिक्त पदों के रहते अतिथि प्राध्यापकों को बाहर करना दुर्भाग्यपूर्ण प्रक्रिया है। 3 अप्रैल को पटना में हुए धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के बाद शिक्षा विभाग द्वारा मिले आश्वासन को कार्यान्वयन नहीं करना सरकार की मंशा को स्पष्ट करती है। महाविद्यालय अतिथि शिक्षक संघ के सचिव डॉ. रामबालक महतो ने कहा कि जब तक विश्वविद्यालय एवं सरकार द्वारा सभी अतिथि प्राध्यापकों को वापस नहीं बुलाया लिया जाता है, तब तक इस प्रकार के विरोध कार्यक्रम चलते रहेंगे।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी अतिथि शिक्षक सम्मिलित हुए जिसमें डॉ. मनोज कुमार झा, डॉ. कौशल किशोर झा, डॉ. रामप्रवेश शाह, डॉ. पंकज कुमार, डॉ आकाश कुमार, डॉ. राम पुकार पासवान, डॉ. मीरा कुमारी, डॉ. अमर दयाल सिंह, डॉ. रंजु कुमारी, प्रोफेसर खुशबू कुमारी, डॉ. कुमारी अनुराधा, डॉ. शंकर जयकिशन चौधरी, डॉ. गोविंद कुमार झा, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह सम्मिलित हुए।

