श्री श्री 108 श्री राजा सलहेश पूजनोत्सव को लेकर मधुबनी जिले के जयनगर में सलहेश न्यू युवा मंच गरही टोला, जयनगर के तत्वावधान में तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में शामिल कन्याएं पूजा स्थल से चलकर मेन रोड,शहीद चौक,स्टेशन चौक भेलवा चौक,वाटरवेज चौक भ्रमण करते हुए जयनगर शहर में अवस्थित पवित्र कमलानदी के तट पर पहुंची। फिर नदी का निर्जल जल कलश में भरकर पुनः पूजा स्थल को लौट गई।
इस कलश शोभायात्रा में 551 कन्याओं ने भाग ली।
इस अवसर पर सलहेश न्यू युवा मंच कमिटी के अध्यक्ष अशोक पासवान ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी राजा सलहेश का पूजा बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम तीन दिवसीय है। इसी कड़ी में आज कलश शोभायात्रा निकाली गई है एवं राजा सलहेश का पूजा पाठ एवं मेला का भी अयोजन किया गया है।
इस मौके पर सलहेश न्यू युवा मंच कमिटी के अध्यक्ष अशोक पासवान,उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार,सचिव अर्जुन कुमार,पूर्व उप मुख्यपार्षद अशोक पासवान,वार्ड नंबर 12 के वार्ड पार्षद एवं पूजा प्रभारी रामबाबू पासवान,नरेश राम,पंडित अरविंद तिवारी,अशोक धामी,राजा कुमार,अनिल कुमार,प्रदीप कुमार,मनीष कुमार सहित सैकड़ों की संख्या लोग मौजूद थे।

